Latest Updates
-
Shardiya Navratri 2026 Day 8: नवरात्रि के आठवें दिन करें मां महागौरी की पूजा, जानें विधि, मंत्र, भोग और आरती -
Durga Ashtami 2026 Wishes: महागौरी की कृपा...इन संदेशों के साथ अपनों को दें दुर्गा अष्टमी की शुभकामनाएं -
सिर्फ गांठ ही नहीं, ये 5 संकेत भी हो सकते हैं ब्रेस्ट कैंसर का लक्षण, साधारण समझकर इग्नोर करने की न करें भूल -
Maha Navami 2026: 19 या 20 अक्तूबर, महानवमी कब है? जानें तिथि, हवन और कन्या पूजन का शुभ मुहूर्त -
SRH की मालकिन काव्या मारन की शादी हुई तय! कौन है दुल्हा, कब और कहां होगी वेडिंग, जानिए पूरी डिटेल्स -
Ashtami Kab Hai: 18 या 19 अक्टूबर, कब है अष्टमी? जानें सही तारीख, कन्या पूजन का शुभ मुहूर्त और पारण का समय -
Shardiya Navratri 2026 Day 7: नवरात्रि के सातवें दिन करें मां कालरात्रि की पूजा, जानें विधि, मंत्र, भोग, आरती -
Navratri Day 7 Wishes: मां कालरात्रि का आशीर्वाद...इन संदेशों के साथ अपनों को भेजें महासप्तमी की शुभकामनाएं -
‘रामायण’ के ट्रेलर लॉन्च के दौरान रणबीर कपूर की घड़ी क्यों हुई वायरल? कीमत सुन उड़ जाएंगे होश, जानें खासियत -
लंबे समय तक बैठे रहने से रीढ़ की हड्डी को पहुंचता है नुकसान, डॉक्टर ने बताया इतने घंटे में ब्रेक जरूरी
जानिए प्रेग्नेंसी के दौरान सोने की सही पोजिशन के बारे में !
इस आर्टिकल के जरिए हम आपको बताएंगे गर्भावस्था को दौरान सोने की सही पोजीशन के बारे में
गर्भावस्था के दौरान नींद ना आना एक आम समस्या है। आप कितनी भी कोशिश करें लेकिन फिर भी आप सुकून से सो नहीं पाती हैं। जिसका अहम कारण है शरीर में हो रहे विभिन्न बदलाव। प्रेग्नेंसी के दौरान आप कई तरह की परेशानियां अनुभव करती हैं, क्योंकि आपके पेट का आकार बढ़ रहा होता है। जिसके कारण कमर दर्द, हार्टबर्न, सांस लेने में तकलीफ आदी जैसी समस्याएं होती है । इसलिए आज हम आपको इस आर्टिकल के जरिए बताएंगे कि गर्भावस्था के दौरान सोने की कौन सी पोजीशन आपके लिए सबसे बेहतर होती है।

1-सोने की सही पोजीशन
गर्भावस्था के दौरान सोने के लिए सबसे बेहतर पोजीशन करवट लेकर सोने की पोजीशन मानी जाती है। हालांकि ये भी कहा जाता है कि बायीं ओर करवट लेकर सोना ज्यादा फायदेमंद होता है। क्योंकि इससे रक्त व पोषण की मात्रा में वृद्धि होती है लेकिन इस कथन के कोई प्रमाणिक सबूत नहीं है। इसलिए आप किसी भी तरफ सोने के लिए स्वतंत्र है।

2- कमर दर्द से मिलेगी राहत
अगर आपको कमर दर्द की समस्या होती है तो करवट लेकर सोने की पोजीशन में आप सोए और पेट के नीचे भी एक तकिया रखें। अगर आप रात को नींद के दौरान हार्टबर्न महसूस करें तो आप तकिए के सहारे अपने शरीर को ऊपर उठाने की कोशिश कर सकती हैं। जिससे आपको थोड़ी राहत जरूर मिलेगी।

3-पीठ के बल सोने से बचें
गर्भावस्था के दौरान पीठ के बल नहीं सोना चाहिए, इससे कमर दर्द व सांस लेने में तकलीफ हो सकती है। साथ ही इससे पाचन तंत्र, ब्लड प्रेशर और बवासीर की समस्या भी हो सकती है। क्योंकि इससे रक्त संचार हृदय और शिशु तक धीमा हो जाता है। यह आंतों व रक्त धमनियों को भी प्रभावित करता है।

4- अतिरिक्त तकियों का इस्तेमाल करें
अगर आपको सोने में समस्या है तो आर ज्यादा तकियों का इस्तेमाल कर सकती हैं। इससे आपके कूल्हों पर अधिक दबाव नहीं पड़ता है और दर्द भी कम होता है। तकिए को उस जगह रखिए जहां आप दर्द महसूस कर रहीं हो इससे आपको राहत मिलेगी।

5- स्पोर्ट बैंड
दैनिक रूप से पहनने के लिए आप मैट्रनिटी बैंड खरीद सकती है। इसे दिन में लगाए रखने से आपको रात में भी कम दर्द महसूस होगा ।

6- भोजन की मात्रा का ध्यान रखें
गर्भावस्था के दौरान कम व सामान्य मात्रा में भोजन करना ही आपके लिए फायदेमंद होगा क्योंकि ज्यादा खाना खाने से आपको पेट फूलने की समस्या हो सकती है। इसलिए जरुरी है कि आप कम मात्रा में भोजन करें।



Click it and Unblock the Notifications
