Latest Updates
-
तांबे के बर्तन में पानी पीने से मिलेंगे ये 5 फायदे, डायजेशन के साथ इम्यूनिटी भी होगी मजबूत -
Ganesh Chaturthi 2026: कब है गणेश चतुर्थी? जानें तिथि, गणपति स्थापना का शुभ मुहूर्त और विसर्जन की तारीख -
कौन हैं 'हनुमान अंश' की 21 साल की प्रोड्यूसर अनुप्रिया नागर? विदेश की नौकरी छोड़ बनाई ब्लॉकबस्टर फिल्म -
दुआ के दूसरे बर्थडे पर दीपिका-रणवीर ने कराया मैटरनिटी फोटोशूट, बेबी बंप फ्लॉन्ट करते हुए शेयर की तस्वीरें -
Laddu Gopal Chatthi 2026: 9 या 10 सितंबर, कब है लड्डू गोपाल की छठी? नोट करें सही तिथि, पूजा विधि और भोग -
Krishna Chhathi 2026 Wishes: माखन-मिश्री का भोग...कृष्ण जी की छठी पर अपनों को भेजें ये खास शुभकामना संदेश -
वायरल बुखार, खांसी-जुकाम और इंफेक्शन से बचने के लिए करें ये 5 योगासन, इम्यूनिटी होगी बूस्ट -
‘बबीता सिंह रिपोर्टिंग’ के बाद निमिषा सजयन ने ऐसे घटाया 14 किलो वजन, एक्ट्रेस ने शेयर की वेट लॉस जर्नी -
Paryushana Mahaparva 2026: आज से शुरू हुआ हुआ पर्युषण महापर्व, जानें आठ दिनों का महत्व और नियम -
पेरिस में बना फ्रांस का पहला पारंपरिक हिंदू मंदिर, 1970 के संकल्प से 2026 तक ऐसे पूरा हुआ सफर
गर्भावस्था में सफ़ेद पानी का आना, क्या शिशु के लिए ख़तरनाक है?
प्रेगनेंसी के दौरान हार्मोनल बैलेंस में बहुत सारे चेंजेस आते है। महिलाओं के वजन से लेकर उनके खान पान सब कुछ बदल जाता है। गर्भावस्था में गर्भवती महिलाओं को रोजाना किसी न किसी नई समस्या से दो चार होना ही पड़ता है। इसके अलावा गर्भावस्था एक चीज है जो महिलाओं के साथ होती है, वो है सफ़ेद पानी का आना। जी हाँ, प्रेगनेंसी में सफ़ेद पानी का निकलना काफी आम बात है जो हर महिलाओं में सामान्य रूप से दिखाई देता है।
जिसे, ल्यूकोरिया कहते हैं यह देखने में सफ़ेद, हल्का गाढ़ा और हल्का गंधहीन हो सकता है। ये तब तक सामान्य है जब तक की इसमें से गंध न आने लगे और इसका रंग लाल न हो जाएं।

गर्भावस्था में सफ़ेद पानी क्यों निकलता है ?
प्रेगनेंसी में सफ़ेद पानी सर्वाइकल मीक्यूस होता है, जो कि इन दिनों काफी सामान्य माना जाता है। गर्भवती महिला में इस तरह की समस्या ज्यादातर प्रेगनेंसी के तीसरे चरण में ज्यादा होती है। हालांकि, प्रेगनेंसी के समय इस तरह के सफ़ेद पदार्थ निकलने से आपके भ्रूण को काफी फायदा होता है। क्योंकि, यह गर्भाशय ग्रीवा में किसी भी प्रकार के संक्रमण से सुरक्षा प्रदान करता है।

क्या ये खतरनाक हो सकता है
यदि आपको ऐसा महसूस हो जैसे यूरीन की जगह पानी आ रहा हो, हालाँकि, इस तरह की समस्या यूटेरस के सूजे होने और ब्लैडर के भारीपन से होता है। वास्तव में यह अलग-अलग स्थितियों पर निर्भर करता है। लेकिन, जब आपके शरीर से बहुत अधिक मात्रा में पानी निकल रहा हो तब हो सकता है कि आपके पानी की थैली फट गई हो और ऐसे में आपको जल्द से जल्द डॉक्टर से संपर्क करना चाहिए।

शिशु को नुकसान हो सकता है ?
यह बात आपके बॉडी के लिए अच्छा होता है, ठीक वैसे ही यह आपके शिशु के लिए भी अच्छा माना जाता है। क्योंकि, यह आपके शिशु को सुरक्षा प्रदान करता है लेकिन, यदि यह समस्या बढ़ जाए या फिर संक्रमण हो जाए तब समस्या उत्पन्न हो सकती है।

कब डॉक्टर से संपर्क करना चाहिए?
अगर आप वजाइना इंफेक्शन से ग्रसित है, और आपको लगातार व्हाइट डिस्चार्ज हो रहा है, तो आपको डॉक्टर से संपर्क करना चाहिए। क्योंकि, हो सकता है कि यह संक्रमण शिशु तक पहुँच सकता है

इन संकेतों का भी ध्यान रखें
- इसके अलावा योनि क्षेत्र में खुजली, जलन, लालिमा, या सूजन की समस्या हो।
- यूरिन पास करते समय दर्द या जलन की समस्या होने पर।
- जब आपका डिस्चार्ज लाल रंग में यानी खूनी हो रहा है।



Click it and Unblock the Notifications
