Latest Updates
-
Yoga For PCOS: पीसीओएस से परेशान महिलाएं रोज करें ये 5 योगासन, हार्मोन संतुलन में मिलेगी मदद -
Hanuman Jayanti 2026: हनुमान जयंती कब है? जानें तिथि, शुभ मुहूर्त, धार्मिक महत्व और पूजा विधि -
अमेरिका में तेजी से फैल रहा कोरोना का नया 'Cicada' वेरिएंट, जानिए लक्षण, कितना खतरनाक और कैसे करें बचाव -
इस दिन झाड़ू खरीदने से घर आती हैं लक्ष्मी, जानें झाड़ू से जुड़े जरूरी वास्तु नियम -
बैड कोलेस्ट्रॉल को कंट्रोल करने में रामबाण हैं ये 5 हरे पत्ते, रोजाना सेवन से हार्ट भी रहेगा हेल्दी -
Navratri Day 9: नवरात्रि के नौवें दिन करें मां सिद्धिदात्री की पूजा, जानें पूजा विधि, मंत्र, भोग और आरती -
Navratri Day 9 Wishes: मां सिद्धिदात्री का आशीष मिले...इन संदेशों से अपनों को दें महानवमी की शुभकामनाएं -
Ram Navami 2026 Wishes Quotes: भए प्रगट कृपाला...इन चौपाइयों के साथ अपनों को दें राम नवमी की शुभकामनाएं -
Aaj Ka Rashifal 27 March 2026: जानें आज किन राशियों की चमकेगी किस्मत, किन्हें रहना होगा सावधान -
डायबिटीज की दवा मेटफॉर्मिन कैसे डालती है दिमाग पर असर, 60 साल बाद रिसर्च में हुआ खुलासा
Aam ka Achaar Ki Aasan Recipe: सिर्फ 5 स्टेप्स में बनाएं स्वादिष्ट आम का अचार, जो महीनों तक न हो खराब
Aam ka Achaar Ki Aasan Recipe: गर्मियों का मौसम आते ही मार्केट आम से भर जाता है। पके हुए आम खाने में मजेदार लगते हैं तो कच्चे आम का अचार खाने के टेस्ट को 4 गुणा अधिक बढ़ा देता है। अगर गर्मी में किसी चीज की सबसे ज्यादा डिमांड होती है तो वो है खट्टा-चटपटा आम का अचार। दादी-नानी के हाथ का बना आम का अचार न सिर्फ स्वाद में लाजवाब होता है बल्कि महीनों तक खराब नहीं होता।
हालांकि मार्केट में भी आम का अचार आसानी से मिल जाता लेकिन वो खाने में उतना स्वादिष्ट नहीं होता और जल्दी खराब भी हो जाता है। आज हम दादी-नानी के स्टाइल का आम का अचार बनाने की रेसिपी लेकर आए हैं वो सिर्फ 5 स्टेप में। चलिए जानते हैं आवश्यक सामग्री और अचार बनाने की रेसिपी।
आवश्यक सामग्री
1. कच्चे आम - 1 किलो (कटी हुई बारीक स्लाइस में)
2. सरसों का तेल - 250 ml (या आवश्यकता अनुसार)
3. सौंफ - 2 टेबल स्पून
4. मेथी दाना - 2 टेबल स्पून
5. हल्दी पाउडर - 1 टेबल स्पून
6. लाल मिर्च पाउडर - 2 टेबल स्पून
7. नमक - स्वादानुसार (लगभग 100 ग्राम)
8. काला नमक - 1 टीस्पून
9. हींग - ½ टीस्पून
10. सरसों के दाने - 1 टेबल स्पून

आम का अचार बनाने की विधि
1. आम तैयार करें
कच्चे आमों को धोकर सूती कपड़े से अच्छी तरह पोंछ लें। फिर उन्हें पतली स्लाइस या टुकड़ों में काट लें। ध्यान दें कि आम में पानी न हो वरना अचार जल्दी खराब हो सकता है।
2. मसाले भूनें
सौंफ, मेथी दाना और सरसों के दानों को हल्का सा तवा गरम करके भून लें और दरदरा पीस लें। इससे अचार में जबरदस्त खुशबू और स्वाद आता है।
3. मसाले मिलाएं
अब एक बर्तन में आम के टुकड़े लें और उसमें हल्दी, नमक, लाल मिर्च पाउडर, हींग और पिसे हुए मसाले डालें। सभी चीजों को अच्छी तरह मिलाएं।
4. तेल गर्म करें
सरसों का तेल अच्छी तरह गर्म करें (जब धुआं निकलने लगे) और ठंडा होने दें। फिर उसे मसालेदार आम में डालकर मिक्स करें।

5. धूप में रखें
इस मिश्रण को एक साफ़ और सूखे कांच के जार में भरें और इसे 4-5 दिन तक धूप में रखें। हर दिन अचार को चम्मच से हिलाते रहें ताकि मसाले और तेल बराबर मिलते रहें।
टिप्स
अचार में नमी न हो, नहीं तो जल्दी खराब हो सकता है।
अचार को स्टोर करने के लिए धूप में सुखाया हुआ बर्तन या कांच का जार ही इस्तेमाल
Boldsky लाइफस्टाइल की सारी खबरें यहां पाएं | Subscribe to Hindi Boldsky.



Click it and Unblock the Notifications











