Latest Updates
-
Mangalwar Vrat: पहली बार रखने जा रहे हैं मंगलवार का व्रत तो जान लें ये जरूरी नियम और पूजा विधि -
Sheetala Saptami Vrat Katha: शीतला सप्तमी के दिन जरूर पढ़ें यह व्रत कथा, मिलेगा आरोग्य का आशीर्वाद -
Sheetala Saptami 2026: कब है शीतला सप्तमी? जानें सही तारीख, शुभ मुहूर्त, महत्व और पूजा विधि -
Sheetala Saptami 2026 Wishes: मां शीतला का आशीर्वाद...इन संदेशों के साथ अपनों को दें शीतला सप्तमी की शुभकामना -
मंगलवार को कर लें माचिस की तीली का ये गुप्त टोटका, बजरंगबली दूर करेंगे हर बाधा -
लंच में बनाएं उत्तर प्रदेश की चना दाल कढ़ी, उंगलिया चाटते रह जाएंगे घरवाले -
Gangaur Ke Geet: 'आ टीकी बहू गोराँ ने सोवै'...इन मधुर गीतों के बिना अधूरी है गौरा पूजा, यहां पढ़ें पूरे लिरिक्स -
प्रेगनेंसी के शुरुआती 3 महीनों में भूलकर भी न खाएं ये 5 चीजें, वरना बच्चे की सेहत पर पड़ेगा बुरा असर -
Viral Video: टीम इंडिया की T20 वर्ल्ड कप जीत पर पाकिस्तान में जश्न, काटा केक और गाया 'जन-गण-मन' -
कौन हैं Mahieka Sharma? जिसके प्यार में 'क्लीन बोल्ड' हुए Hardik Pandya, देखें वायरल वीडियो
Eggless Mango Cake: गर्मियों में बच्चों के लिए बनाएं एक्ट्रेस भाग्यश्री का एगलेस मैंगो केक, ये देखें रेसिपी
Eggless Mango Cake : गर्मियों की शुरुआत होते ही एक फल सबकी जुबान पर आ जाता है - आम। आम न सिर्फ स्वाद में लाजवाब होता है बल्कि पोषण से भरपूर भी होता है। इसे 'फलों का राजा' यूं ही नहीं कहा जाता। गर्मियों के इस खास मेहमान से बनने वाली चीज़ों की लिस्ट लंबी है-मैंगो शेक, मैंगो आइसक्रीम, आम का अचार, मैंगो पुडिंग और अब, भाग्यश्री के बताए एक हेल्दी और टेस्टी एगलेस मैंगो केक की बात करें तो यह एकदम परफेक्ट समर ट्रीट है।
हाल ही में एक्ट्रेस भाग्यश्री ने इंस्टाग्राम पर अपनी खास रेसिपी शेयर की है जिसमें उन्होंने बिना अंडे के मैंगो केक बनाने का तरीका बताया। खास बात ये है कि इसमें मैदा नहीं बल्कि ओट्स पाउडर का इस्तेमाल हुआ है, जिससे यह केक और भी हेल्दी बन जाता है। साथ ही खजूर जैसे नेचुरल स्वीटनर के इस्तेमाल ने इसे रिफाइंड शुगर-फ्री बना दिया है।
भाग्यश्री ने अपने पोस्ट में लिखा, "#Tuesdaytipswithb: मैंगो टाइम!!! जब तक आम है, इसके गुणों का आनंद लीजिए... इसे शेक, केक, पुडिंग या सलाद किसी भी रूप में लें। विटामिन A और C से भरपूर यह फल न सिर्फ शरीर को ऊर्जा देता है बल्कि मूड को भी अच्छा बनाता है।"

सामग्री
- 1 कप दूध
- ½ चम्मच विनेगर
- 1 कप ओट्स पाउडर
- 1 चम्मच घी
- 1 पका हुआ आम (पल्प के रूप में)
- 2 से 4 खजूर (बीज निकालकर)
- 1 चम्मच बेकिंग पाउडर
- ऑलिव ऑयल या घी (ग्रीसिंग के लिए)
- कुछ आम के टुकड़े (गार्निश के लिए)
बनाने की विधि
- एक कप दूध में आधा चम्मच विनेगर मिलाकर 10 मिनट के लिए अलग रख दें। यह मिश्रण केक के लिए एक नेचुरल बटरमिल्क की तरह काम करेगा।
- एक बाउल में ओट्स पाउडर और घी डालें और अच्छी तरह मिक्स करें।
- अब इसमें आम का पल्प और खजूर मिलाकर स्मूद बैटर तैयार करें।
- फिर इसमें बेकिंग पाउडर मिलाएं और एकसार कर लें।
- ट्रे को ऑयल या घी से ग्रीस करें और तैयार मिश्रण इसमें डालें।
- प्रीहीटेड ओवन में इसे 180°C पर 30 मिनट तक बेक करें।
- बाहर निकालकर ठंडा होने दें और फिर आम के टुकड़ों से सजाएं।
तो इस गर्मी भाग्यश्री की इस रेसिपी को आज़माएं और बिना अंडे वाले इस हेल्दी मैंगो केक का लुत्फ उठाएं।
Boldsky लाइफस्टाइल की सारी खबरें यहां पाएं | Subscribe to Hindi Boldsky.



Click it and Unblock the Notifications











