Latest Updates
-
September Travel Destinations: सितंबर में घूमने के लिए बेस्ट हैं ये भारत की ये 7 खूबसूरत जगहें, मिलेगा यादगार -
World Photography Day 2026: क्यों मनाया जाता है विश्व फोटोग्राफी दिवस? जानें इस दिन का इतिहास, महत्व और थीम -
5 साल से तालाब में रह रहे इकबाल की मदद के लिए आगे आए अनंत अंबानी, इलाज के लिए मुंबई एयरलिफ्ट कराया -
इन 5 लोगों को भूलकर भी नहीं करना चाहिए मशरूम का सेवन, सेहत को हो सकता है गंभीर नुकसान -
Special Marriage Act क्या है? सोनाक्षी-जहीर इकबाल समेत इन बॉलीवुड कपल्स ने बिना धर्म बदले की शादी -
किन्नौर कैलाश के दर्शन के बाद बदल गई हिमांशी खुराना की जिंदगी, एक्ट्रेस ने बताया क्यों इतनी खास है यह जगह -
Raksha Bandhan 2026: कब है रक्षाबंधन? जानें तिथि, राखी बांधने का शुभ मुहूर्त, भद्रा का समय और महत्व -
कभी 75 रुपये में साफ करते थे गाड़ियां, आज कहलाते हैं दिल्ली के खान सर; पढ़ें मनोज गर्ग की सक्सेस स्टोरी -
Sawan 2026: सावन में दाढ़ी और बाल कटवाना चाहिए या नहीं? जानें ज्योतिष और धार्मिक नियम -
कौन थीं अनन्या राज? 27 साल की उम्र में हुई मौत, एक महीने बाद सामने आई निधन की खबर
स्वाद और सेहत से भरा ओट्स चाट
Chats
oi-Staff
ओट्स चाट रेसिपी एक बहुत ही हेल्दी स्नैक रेसिपी है, जिसमें ओट्स, कार्नफ्लेक्स को ढेर सारी सब्जियों और काबुली चने के साथ मिक्स किया जाता है। अगर आपको भेल पूरी या सेव पूरी खाना पसंद है तो आपको ओट्स चाट भी काफी पसंद आएगा।
READ: मजे से खाइये दही पापड़ी चाट
जैसा कि आप सभी जानते हैं कि ओट्स में ढेर सारा फाइबर होता है, इसलिये यह एक हेल्दी आहार भी है। अगर आप इसे नाश्ते में खाते हैं तो आप इसे स्नैक्स के रूप में भी काफी पसंद करेंगे। ओट्स चाट को बनाने के तुरंत बाद ही सर्व कर देना चाहिये नहीं तो यह गीला हो जाएगा।
आइये जानते हैं चटपटे ओट्स चाट बनाने की आसान सी रेसिपी -

कितने- 4 लोगों के लिये
तैयारी में समय- 20 मिनट
पकाने में समय- 20 मिनट
सामग्री-
- ओट्स - ¾ कप
- कार्नफ्लेक्स- 1 कप
- उबले हुए काबुली चने- ¾ कप
- उबला आलू- 1 मध्यम आकार का
- खीरा- ½ कप, कटा हुआ
- टमाटर- 1 छोटा
- हरी मिर्च- 1, बारीक कटी
- धनिया- थोड़ी सी, बारीक कटी
- काली मिर्च पावडर- ¼ चम्मच
- नींबू का रस- 1 टी स्पून
- नमक- स्वादअुनसार
- दही- 1/2 कप
- काला नमक- 1/4 चम्मच
टॉपिंग के लिये-
- धनिया चटनी- जरुरत के अनुसार
- इमली और खजूर की चटनी- 6 चम्मच
विधि-
- एक पैन में ओट्स को हल्का ब्राउन होने तक भून लें। फिर इसे ठंडा कर लें।
- कटी हुई सब्जियां और काबुली चने को नमक, मिर्च और नींबू रस के साथ मिक्स कर के रखें।
- फिर इनके साथ दही तथा थोड़ा सा काला नमक मिक्स करें।
- सर्व करने से पहले अलग-अलग प्लेट में ओट्स और कार्नफ्लेक्स मिक्स कर के डालें।
- ऊपर से सब्जियों, दही और चने वाला मिश्रण डालें।
- आखिर में धनिया और इमली की चटनी डाल कर सर्व करें।
टिप्स -
- अगर आप चाहें तो इसमें भुनी हुई मूंगफली डाल सकती हैं।
- आप इसमें कटी हुई प्याज भी मिक्स कर सकती हैं।
Comments
English summary
Oats Chaat Recipe
Story first published: Saturday, May 2, 2015, 15:53 [IST]
Other articles published on May 2, 2015



Click it and Unblock the Notifications