Diwali Recipes: इस दिवाली अपने मेहमानों के हेल्थ का भी रखें ध्यान, घर में बनाएं ये हेल्दी फ्रूट ड्रिंक्स

Posted By:
Fruit Juice

24 अक्टूबर को दिवाली है। लेकिन दिवाली से कुछ दिन पहले ही घर में मेहमानों का आना-जाना शुरू हो जाता है। ऐसे में आप अपने मेहमानों के लिए नमकीन, मीठा सब कुछ बनाते और बाजार से मंगाते हैं। लेकिन दिवाली के समय अगर आप अपने मेहमानों और बच्चों को स्वाद के साथ अच्छी सेहत भी देना चाहते हैं, तो अपने घर में ही फलों की मदद से कुछ फ्रूट ड्रिंक्स तैयार कर सकती हैं। फेस्टिवल सीजन में सभी के घर में तरह तरह के फ्रूट्स आते हैं, ऐसे में आप उनका यूज कर एक स्वादिष्ट और हेल्दी ड्रिंक्स तैयार करें। इस आर्टिकल के जरिए हम आपको कुछ टेस्टी फ्रूट्स जूस की आसान रेसिपी बताने जा रहे हैं। जिसकी मदद से आप अपने घर में ही ये जूस बना सकती हैं।

मैंगो क्रीमी मिल्क जूस

मैंगो क्रीमी मिल्क जूस

बनाने के लिए सामग्री

- आम - 2 पके हुए

- चीनी - स्वादानुसार

- दूध - 2 कप

- फ्रेश क्रीम - 6 चम्मच

- बर्फ के टुकड़े

- चेरी - 4

बनाने की विधि

- आम को छीलकर मिक्सर के जार में डाल दें।

- अब इसमें चीनी मिलाकर, दूध, फ्रेश क्रीम भी मिक्स करके मिक्सर में ब्लेंड कर लें।

- अब इसे एक गिलास में निकाल कर बर्फ के टुकड़े डाल दें

- गर्निश करने के लिए ऊपर से चेरी डाले।

- आपका मैंगो क्रीमी मिल्क जूस तैयार है।

पाइनएप्पल क्रश

पाइनएप्पल क्रश

बनाने के लिए सामग्री

- अनानास - 1 कप कटे हुए

- नारियल पानी - 1 कप

- पुदीना - 10 पत्ते

- नींबू का रस

बनाने की विधि

- सबसे पहले मिक्सर जार में सभी सामग्री को डाल दें।

- इन्हें अच्छे से ब्लेंड कर लें।

- आपका पाइनएप्पल क्रश बनकर तैयार हे।

- आपका पाइनएप्पल क्रश तैयार है। पुदिन की पत्तियं के साथ गर्निश करें।

लीची रोज सिरप ड्रिंक

लीची रोज सिरप ड्रिंक

बनाने के लिए सामग्री

- लीची - 10 से 12 पीस

- नारियल की मलाई

- नारियल का पानी

- चीनी- 3 बड़े चम्मच

- रोज सिरप - 3-4 बड़े चम्मच

- क्रश की हुई बर्फ

बनाने की विधि

- लीची को छीलकर उसके पल्प को निकाल लें।

- अब इसे एक जार में नारियल की मलाई के साथ चॉप कर दें।

- इसमें चीनी और नारियल पानी डालकर ब्लेंड कर लें।

- अब इसे एक बाउल में निकाल लें और रोज सिरप मिला लें।

- आपका लीची रोज सिरप ड्रिंक मेहमानों को सर्व करने के लिए तैयार है।

Story first published: Thursday, October 20, 2022, 15:45 [IST]
[ of 5 - Users]
Desktop Bottom Promotion