Latest Updates
-
पापमोचिनी एकादशी पर 10 मिनट में बनाएं चटपटे व्रत वाले आलू, स्वाद ऐसा कि हर कोई पूछेगा रेसिपी -
क्या Papmochini Ekadashi के दिन बाल धो सकते हैं? जानें इस दिन क्या करें और क्या न करें -
कौन थी 'फ्यूंली' जिसकी याद में मनाया जाता है फूलदेई त्योहार? पढ़ें भावुक लोककथा -
कौन हैं कुलदीप यादव की होने वाली पत्नी? मेहमानों के लिए शाही इंतजाम, 6000 की प्लेट और पहाड़ी 'कंडाली का साग' -
क्या फिर सच हो रही बाबा वेंगा की भविष्यवाणी! इजराइल-ईरान युद्ध के बीच LPG संकट की आहट -
Phool Dei 2026: उत्तराखंड की देहरियों पर कब बरसेंगे फूल? जानें 'फूलदेई' त्योहार की तिथि, महत्व और परंपरा -
शनिवार को तेल खरीदना शुभ या अशुभ? जानें धार्मिक कारण और पौराणिक कथा -
Hindu Nav Varsh 2026: कब से शुरू होगा हिंदू नववर्ष? जानें विक्रम संवत 2083 की तिथि और महत्व -
Kharmas 2026 Date: 14 या 15 मार्च, कब से शुरू हो रहा है खरमास? जानें इस दौरान क्या करें और क्या नहीं -
Friday the 13th: 13 तारीख को पड़ने वाले शुक्रवार को क्यों अशुभ मानते हैं लोग? जानें इसके पीछे का रहस्य
चुकंदर का जूस नहीं, बनाएं परांठा, हर कोई पूछेगा रेसिपी
चुकंदर गुणों की खान है। इसमें कई तरह के पोषक तत्व जैसे आयरन,
सोडियम, पोटेशियम, फॉस्फोरस, विटामिन-बी, विटामिन-सी, कैल्शियम,
प्रोटीन और एंटी-ऑक्सीडेंट्स पाए जाते हैं, जो आपके समग्र स्वास्थ्य
को लाभ पहुंचाते हैं। अधिकतर लोग या तो इसे सलाद के रूप में खाना पसंद
करते हैं या फिर इसका जूस निकालकर भी पिया जाता है। हालांकि, अगर आपको
इन दोनों ही तरीके से चुकंदर का सेवन करना अच्छा नहीं लगता या फिर आप
इसे एक ट्विस्ट के साथ अपनी डाइट में शामिल करना चाहते हैं तो ऐसे में
चुकंदर का परांठा भी बनाया जा सकता है। हो सकता है कि आपने अभी तक
चुकंदर के परांठे के बारे में ना सुना हो, तो चलिए आज हम आपको चुकंदर
का परांठा बनाने की विधि के बारे में बता रहे हैं, जो यकीनन आपको भी
बेहद पसंद आएगी-

आवश्यक सामग्री-
• 3/4 कप कटी हुई चुकंदर
• 2 लौंग लहसुन
• 1/4 इंच अदरक
• 1 बड़ा चम्मच वनस्पति तेल
• आवश्यकता अनुसार घी
• 1 1/2 कप मैदा
• आवश्यकता अनुसार नमक
• 1 छोटी हरी मिर्च
• 1/2 छोटा चम्मच गरम मसाला पाउडर
• काली मिर्च
यूं करें तैयार
• चुकंदर का परांठा बनाना बेहद ही आसान है। इसे बनाने के लिए आप सबसे पहले एक एक पैन लें और उसमें तेल डालकर गर्म करें।
• जब तेल हल्का गर्म हो जाए तो इसमें कद्दूकस किया हुआ या फिर बारीक कटा हुआ चुकंदर डालें और इसे 7-9 मिनट तक पकाएं।
• अब गैस बंद कर दें और एक साइड में रखकर ठंडा होने दें।
• चुकंदर के ठंडा होने पर एक ब्लेंडर लें और उसमें चुकंदर, नमक, काली मिर्च, अदरक, हरी मिर्च, लहसुन और गरम मसाला डालें। इसे पीसकर प्यूरी बना लें।
• अब एक बाउल में मैदा डालें और साथ में चुकंदर की प्यूरी भी डालें।
• इसके बाद इसमें थोड़ा सा तेल डालकर मिक्स करें। अब पानी की मदद से आटा गूंथ लें।
• आटा गूंथने के बाद इसे कम से कम 20-25 मिनट के लिए छोड़ दें।
• अब आप थोड़ा सा आटा लें और उससे गोल लोई बनाएं।
• लोई पर मैदा छिड़कें और फिर उन्हें बेल कर परांठे बना लें।
• अब तवे को हल्का गरम करें। फिर इस पर हल्का सा तेल डालकर परांठे डालें।
• एक तरफ से हल्का सिक जाने के बाद परांठे को पलट दें और दोनों साइड से घी लगाकर इसी तरह परांठे सेंक दें।
• आप बाकी आटे की मदद से अन्य परांठे तैया कर सकते हैं।
• आपके टेस्टी-टेस्टी चुकंदर के पराठे बनकर तैयार हैं।
• आप इन्हें पुदीने की चटनी और रायते के साथ सर्व कर सकते हैं। साथ ही परांठों ऊपर से मक्खन या घी भी डालें।
Boldsky लाइफस्टाइल की सारी खबरें यहां पाएं | Subscribe to Hindi Boldsky.



Click it and Unblock the Notifications











