Latest Updates
-
गुड फ्राइडे पर घर पर बनाएं रुई जैसे सॉफ्ट 'हॉट क्रॉस बन्स', यहां देखें सबसे आसान रेसिपी -
Good Friday 2026: गुड फ्राइडे क्यों मनाया जाता है? जानें शोक के इस दिन को ‘गुड’ फ्राइडे क्यों कहा जाता है -
Good Friday 2026 Bank Holiday: गुड फ्राइडे पर बैंक खुले हैं या बंद? देखें छुट्टियों की पूरी लिस्ट -
Good Friday 2026: क्या थे सूली पर चढ़ते मसीह के वो आखिरी 7 शब्द, जिनमें छिपा है जीवन का सार -
हनुमान जयंती पर जन्में बेटे के लिए ये 12 पावरफुल नाम, जानें इस दिन पैदा हुए बच्चे क्यों होते हैं खास? -
World Autism Awareness Day 2026: ऑटिज्म क्या होता है? डॉक्टर से जानें इसके कारण, लक्षण, इलाज और बचाव -
सच हुई बाबा वेंगा की खौफनाक भविष्यवाणी! मिडिल ईस्ट वॉर के बीच इंडोनेशिया में भूकंप और सुनामी अलर्ट -
Hanuman Jayanti पर दिल्ली के इन 5 मंदिरों में उमड़ती है भारी भीड़, एक तो मुगल काल से है प्रसिद्ध -
Hanuman Jayanti 2026: हनुमान जयंती पर राशि अनुसार करें इन मंत्रों का जाप, बजरंगबली भर देंगे झोली -
Hanuman Jayanti 2026: आरती कीजै हनुमान लला की...हनुमान जयंती पर यहां से पढ़कर गाएं बजरंगबली की आरती
बिना गैस जलाये झटपट बनाइए चॉकलेट बिस्किट से मोदक, जानें रेसिपी
गणेश चतुर्थी के दौरान भक्त गणपति भगवान को प्रसन्न करने के लिए तरह तरह के पकवान बनाते हैं। गणेश भगवान के प्रिय मिष्ठान में से एक है मोदक। लोग पारंपरिक विधि से मोदक तैयार करते हैं। मगर आप मोदक तैयार करने के लिए बिल्कुल नई विधि भी ट्राई कर सकते हैं। आप चॉकलेट बिस्किट की मदद से भी स्वादिष्ट मोदक तैयार कर सकते हैं। जानते हैं झटपट बनने वाली इस मिठाई की आसान विधि।

सामग्री:
दो पैकेट बोरबॉन बिस्किट (कोई भी चॉकलेट बिस्किट)
देसी घी - 1 चम्मच
दूध - 2 चम्मच

स्टफिंग और गार्निश के लिए
बिस्किट से अलग किया क्रीम
सिल्वर दाने

विधि
बिस्किट को क्रीम से अलग करके मिक्सी में चला लें। अब बिस्किट पाउडर में घी और दूध मिलाकर टाइट आटा गूंथ लें। अब आप मोदक मोल्ड लें और उसमें घी लगाकर इस बैटर को उसमें भरें। आप इसके अंदर थोड़े सी सिल्वर बॉल भर सकते हैं। आप मोल्ड से मोदक बनाकर एक प्लेट में रख लें। अब बिस्किट से अलग की हुई क्रीम में दो चम्मच दूध डालें और उसे गर्म पानी के ऊपर रखकर पिघला लें। अब इस मेल्टेड चॉकलेट को मोदक के ऊपर डालें। आप चाहें तो इसके ऊपर सिल्वर बॉल्स डालकर भी गार्निश कर सकते हैं। भोग के लिए चॉकलेट बिस्किट के मोदक तैयार है।
Boldsky लाइफस्टाइल की सारी खबरें यहां पाएं | Subscribe to Hindi Boldsky.



Click it and Unblock the Notifications











