Latest Updates
-
Aaj Ka Rashifal 28 March 2026: शनिवार को इन 4 राशियों की पलटेगी किस्मत, जानें मेष से मीन तक भविष्यफल -
Yoga For PCOS: पीसीओएस से परेशान महिलाएं रोज करें ये 5 योगासन, हार्मोन संतुलन में मिलेगी मदद -
Hanuman Jayanti 2026: हनुमान जयंती कब है? जानें तिथि, शुभ मुहूर्त, धार्मिक महत्व और पूजा विधि -
अमेरिका में तेजी से फैल रहा कोरोना का नया 'Cicada' वेरिएंट, जानिए लक्षण, कितना खतरनाक और कैसे करें बचाव -
इस दिन झाड़ू खरीदने से घर आती हैं लक्ष्मी, जानें झाड़ू से जुड़े जरूरी वास्तु नियम -
बैड कोलेस्ट्रॉल को कंट्रोल करने में रामबाण हैं ये 5 हरे पत्ते, रोजाना सेवन से हार्ट भी रहेगा हेल्दी -
Navratri Day 9: नवरात्रि के नौवें दिन करें मां सिद्धिदात्री की पूजा, जानें पूजा विधि, मंत्र, भोग और आरती -
Navratri Day 9 Wishes: मां सिद्धिदात्री का आशीष मिले...इन संदेशों से अपनों को दें महानवमी की शुभकामनाएं -
Ram Navami 2026 Wishes Quotes: भए प्रगट कृपाला...इन चौपाइयों के साथ अपनों को दें राम नवमी की शुभकामनाएं -
Aaj Ka Rashifal 27 March 2026: जानें आज किन राशियों की चमकेगी किस्मत, किन्हें रहना होगा सावधान
Annakut Recipe: गोवर्धन पूजा पर श्रीकृष्ण को लगता है अन्नकूट का भोग, जानें इसे बनाने की सही विधि
Govardhan Puja Annakut Recipe: हर साल दिवाली के अगले दिन गोवर्धन पूजा मनाई जाती है। इस साल 22 अक्टूबर 2025 को गोवर्धन पूजा का त्योहार मनाया जाएगा। इस दिन गोवर्धन पर्वत और भगवान श्री कृष्ण की पूजा की जाती है और उन्हें विभिन्न प्रकार के पकवानों का भोग लगाया जाता है।
गोवर्धन पूजा पर विशेष रूप से अन्नकूट की सब्जी का भोग भगवान को अर्पित किया जाता है। यह एक तरह की मिक्स वेज होती है, जिसमें तरह-तरह की मौसमी सब्जियों की डाला जाता है। अगर आप भी गोवर्धन पूजा के शुभ अवसर पर अन्नकूट की सब्जी बनाना चाहते हैं, तो आज हम आपको इसे बनाने के कुछ स्पेशल टिप्स बताने जा रहे हैं जिससे यह सब्जी और भी ज्यादा स्वादिष्ट बनेगी। तो आइए, जानते हैं अन्नकूट की सब्जी बनाने की रेसिपी -
अन्नकूट की सब्जी बनाने की सामग्री
सब्जियां
आलू
फूल गोभी
बैंगन
बींस
मूली
गाजर
लौकी
जिमीकंद
भिंडी
परवल
शिमला मिर्च
कच्चा केला
कद्दू
मसाले
1 इंच अदरक
2-3 हरी मिर्च
बारीक कटा हरा धनिया
1 चम्मच जीरा
1 चम्मच हल्दी पाउडर
2 चम्मच धनिया पाउडर
3/4 चम्मच लाल मिर्च पाउडर
2 चम्मच अमचूर पाउडर
2-3 चुटकी हींग
3-4 चम्मच तेल
स्वादानुसार नमक
अन्नकूट की सब्जी बनाने की विधि
अन्नकूट की सब्जी बनाने के लिए सबसे पहले सारी सब्जियों को अच्छी
तरह धो लें।
उसके बाद सारी सब्जियों को अच्छी तरह से काट लें।
अब एक पैन में तेल डालकर गैस पर गर्म करें।
जब तेल गर्म हो जाए, तो उसमें हींग, जीरा, अदरक और हरी मिर्च
डाले।
जब ये अच्छे से भुन जाए, तो उसमें हल्दी पाउडर और धनिया पाउडर डालकर
कुछ देर तक भुने।
जब मसाला अच्छी तरह भुन जाए, तो उसमें सारी कटी हुई सब्जियां डाल दें
और थोड़ी देर तक भूनें।
जब सब्जियां अच्छी तरह से भुन जाए, तो उसमें नमक, लाल मिर्च पाउडर और
आधा कप पानी डालकर किसी बर्तन से ढक दें और धीमी आंच पर 15 से 20 मिनट
तक पकने दें।
जब सब्जियां गल जाएं, तो ऊपर से गरम मसाला, अमचूर पाउडर और हरा धनिया
डालकर मिला लें।
आपकी स्वादिष्ट अन्नकूट की सब्जी बनकर तैयार है।

अन्नकूट की सब्जी में न डालें ये सब्जियां
प्याज और लहसुन
मशरूम
फ्रोजन सब्जियां
Boldsky लाइफस्टाइल की सारी खबरें यहां पाएं | Subscribe to Hindi Boldsky.



Click it and Unblock the Notifications











