Latest Updates
-
Mahavir Jayanti 2026: महावीर जयंती कब है? जानें तिथि, महत्व और भगवान महावीर के प्रमुख सिद्धांत -
कौन थे राहुल अरुणोदय बनर्जी? शूटिंग के दौरान डूबने से हुई मौत, 43 साल की उम्र में दुनिया को कहा अलविदा -
बिग बॉस फेम रजत दलाल ने रचाई गुपचुप शादी, फोटोज पोस्ट करके सबको किया हैरान, जानें कौन है दुल्हन? -
Vastu Tips: घर में आर्थिक संकट आने से पहले दिखते हैं ये संकेत, भूलकर भी न करें नजरअंदाज -
40 की उम्र में दूसरी बार मां बनीं सोनम कपूर, सोशल मीडिया पर दी खुशखबरी, जानिए बेटा हुआ या बेटी -
घर में छिपकलियों ने मचा रखा है आतंक? भगाने के लिए आजमाएं ये 5 घरेलू उपाय, फिर कभी नहीं दिखेंगी दोबारा -
Rajasthan Diwas 2026 Wishes In Marwari: आ धरती म्हारे राजस्थान री...इन मारवाड़ी मैसेज से अपनों को दें बधाई -
Rajasthan Diwas 2026 Wishes: मरुधरा की रेत...राजस्थान दिवस के मौके पर प्रियजनों को भेजें ये शुभकामना संदेश -
Aaj Ka Rashifal 30 March 2026: सोमवार को महादेव बरसाएंगे इन 4 राशियों पर कृपा, जानें अपना भाग्यफल -
Yoga For Arthritis: गठिया के दर्द से हैं परेशान तो रोज करें ये 5 योगासान, जल्द ही मिलेगी राहत
Flat White Coffee Recipe: घर पर ही बनाएं स्टारबक्स जैसी फ्लैट व्हाइट कॉफी, यह रही रेसिपी
Flat White Coffee : कॉफी कई लोगों की फेवरिट होती है। अक्सर हम सुबह-सुबह कॉफी पीना पसंद करते हैं तो कभी शाम में काम की थकान को दूर करने के लिए कॉफी का सेवन करते हैं। इतना ही नहीं, कॉफी को भी कई तरीकों से बनाया जाता है। अमूमन हम स्टारबक्स जाकर कॉफी पीना पसंद करते हैं। लेकिन स्टारबक्स की कॉफी बहुत अधिक महंगी होती है और इसलिए बार-बार स्टारबक्स जाना हर किसी के लिए संभव नहीं होता है।
ऐसे में सबसे अच्छा तरीका है कि आप घर पर ही स्टारबक्स में मिलने वाली कॉफी को बनाएं और बेहद आराम से टीवी के सामने बैठकर इसे एन्जॉय करें। वैसे जब स्टारबक्स की कॉफी की बात होती है तो फ्लैट व्हाइट कॉफी काफी पॉपुलर है। इसे ग्लोबली लोग पीना काफी पसंद करते हैं।
हो सकता है कि आपको भी फ्लैट व्हाइट कॉफी पीना काफी अच्छा लगता हो। लेकिन अब आपको अपने पैसे बेवजह खर्च करने की जरूरत नहीं है। तो चलिए आज इस लेख में हम आपको फ्लैट व्हाइट कॉफी बनाने के आसान तरीके के बारे में बता रहे हैं-


फ्लैट व्हाइट कॉफी बनाने के लिए सामग्री-
• 1 बड़ा चम्मच कॉफ़ी
• 3/4 कप दूध
फ्लैट व्हाइट कॉफी बनाने की विधि-
• फ्लैट व्हाइट कॉफी को यूं तो एस्प्रेसो कॉफी मशीन की मदद से तैयार किया जाता है, लेकिन अगर आपके पास घर में यह कॉफी मशीन नहीं है, तब भी आप इसे बेहद आसानी से बना सकते हैं।
• इसके लिए सबसे पहले एक मग में 1 बड़ा चम्मच कॉफी पाउडर और 3 बड़े चम्मच गर्म पानी डालें।
• कॉफ़ी को पानी के साथ मिक्स करने के लिए इसे अच्छी तरह फेंटें। इस तरह आपका एस्प्रेसो शॉट तैयार है।
• अब दूध को स्टीम करें, ताकि उसके ऊपर लगभग 1-2 सेमी झाग रहे।
• इसके लिए आप इलेक्ट्रिक व्हिस्कर का उपयोग कर सकते हैं।
• अब एस्प्रेसो शॉट से मग को धीरे से झुकाएं और धीरे-धीरे इसमें सर्कुलर मोशन में दूध डालें।
• एक बार जब यह हो जाता है तो आपकी फ़्लैट व्हाइट कॉफी बनकर तैयार है।
• आप इसे गरमा-गरम सर्व करें।
एक कप फ्लैट व्हाइट कॉफी में कितनी कैलोरी होती है?
फ्लैट व्हाइट कॉफी का कैलोरी काउंट उसके साइज व इंग्रीडिएंट पर निर्भर करता है। उदाहरण के तौर पर, 250 मिलीलीटर फ्लैट व्हाइट कॉफी में लगभग 100 कैलोरी पाई जाती है, जबकि 175 मिलीलीटर फ्लैट व्हाइट कॉफी में लगभग 80 कैलोरी होती है।
फ़्लैट व्हाइट कॉफ़ी बनाने के लिए क्या-क्या चाहिए?
फ़्लैट व्हाइट कॉफ़ी बेहद ही क्रीमी और टेस्टी होती है। हालांकि, इसे बनाने के लिए आपको बहुत अधिक इंग्रीडिएंट की जरूरत नहीं होती है। आप इसे स्टीम मिल्क और एस्प्रेसो शॉट की मदद से तैयार कर सकते हैं। इसे बनाने में भी बहुत अधिक समय नहीं लगता है।
Boldsky लाइफस्टाइल की सारी खबरें यहां पाएं | Subscribe to Hindi Boldsky.



Click it and Unblock the Notifications











