Latest Updates
-
Rajasthan Diwas 2026 Wishes In Marwari: आ धरती म्हारे राजस्थान री...इन मारवाड़ी मैसेज से अपनों को दें बधाई -
Rajasthan Diwas 2026 Wishes: मरुधरा की रेत...राजस्थान दिवस के मौके पर प्रियजनों को भेजें ये शुभकामना संदेश -
Aaj Ka Rashifal 30 March 2026: सोमवार को महादेव बरसाएंगे इन 4 राशियों पर कृपा, जानें अपना भाग्यफल -
Yoga For Arthritis: गठिया के दर्द से हैं परेशान तो रोज करें ये 5 योगासान, जल्द ही मिलेगी राहत -
फैटी लिवर होने पर भूलकर भी ना खाएं ये 5 चीजें, वरना झेलने पड़ेंगे गंभीर नुकसान -
March Pradosh Vrat 2026: मार्च महीने का अंतिम प्रदोष व्रत कब है? जानें तारीख, शुभ मुहूर्त और पूजा विधि -
हाथ से इन 5 चीजों का गिरना है बड़े संकट का संकेत, कहीं आप तो नहीं कर रहे नजरअंदाज? -
School Holiday April 2026: छुट्टियों की भरमार! गुड फ्राइडे से आंबेडकर जयंती तक, देखें अवकाश लिस्ट -
इन 5 तरीकों से मिनटों में पहचानें असली और नकली सरसों का तेल, सेहत से न करें समझौता -
इन 5 लोगों को भूलकर भी नहीं खानी चाहिए अरबी की सब्जी, सेहत को हो सकता है गंभीर नुकसान
Manchurian Recipe: बच्चे हर वक्त चाइनीज खाने की करते हैं डिमांड तो मिनटों में बनाएं मशरूम मंचूरियन
Manchurian Recipe : चाइनीज फूड खाना अक्सर लोगों को बेहद भाता है। चाहे बच्चे हों या बड़े, हर चाइनीज फूड का नाम सुनकर उनके मुंह में पानी आ ही जाता है। अमूमन यह देखने में आता है कि चाइनीज फूड आइटम को लोग अक्सर बाहर से मंगवाते हैं। इस तरह उनके काफी सारे पैसे खर्च हो जाते हैं। जबकि इन्हें घर पर भी आसानी से बनाया जा सकता है।
वैसे अगर चाइनीज फूड की बात हो मंचूरियन एक ऐसी रेसिपी है, जो अक्सर हर किसी को पसंद आती है। अमूमन इसे गोभी से बनाया जाता है। वेज मंचूरियन के अलावा लोग नॉन-वेज मंचूरियन भी बड़े चाव से खाते हैं। आपने भी कई बार मंचूरियन ट्राई किए होंगे। हालांकि, अगर आप एक नए अंदाज में मंचूरियन खाना चाहते हैं तो इस बार मशरूम मंचूरियन ट्राई करके देखें।

तो चलिए आज इस लेख में हम आपको इसकी रेसिपी के बारे में बता रहे
हैं-
मशरूम मंचूरियन के लिए आवश्यक सामग्री-
बैटर के लिए
• आधा कप मैदा
• 3-4 बड़े चम्मच कॉर्नफ्लोर
• डेढ़ छोटा चम्मच अदरक लहसुन का पेस्ट
• एक चौथाई चम्मच काली मिर्च पाउडर
• 1 चम्मच सोया सॉस
• आवश्यकतानुसार पानी
• आवश्यकतानुसार चीनी
• आवश्यकतानुसार नमक
• सफेद बटन मशरूम
• तेल तलने के लिए
मशरूम मंचूरियन के लिए
• 1 से 2 बड़े चम्मच तेल
• बारीक कटा हरा प्याज का सफेद भाग
• 2 बारीक कटी हरी मिर्च
• 2 चम्मच बारीक कटा लहसुन
• 2 चम्मच अदरक
• 1 चम्मच सेलरी
• आधा छोटा चम्मच काली मिर्च पाउडर
• आवश्यकतानुसार सोया सॉस
• 1 शिमला मिर्च कटी हुई
• नमक आवश्यकतानुसार
मशरूम मंचूरियन बनाने की विधि-
• मशरूम मंचूरियन को आप ग्रेवी या ड्राई दोनों तरह से बना सकते
हैं। आज हम ड्राई मशरूम मंचूरियन बनाएंगे।
• इसके लिए सबसे पहले बैटर तैयार करेंगे। आप एक मिक्सिंग बाउल में
मैदा, कॉर्नफ्लोर, अदरक लहसुन का पेस्ट, काली मिर्च पाउडर, सोया सॉस,
आधा छोटा चम्मच चीनी, स्वादानुसार नमक डालकर मिक्स करें।
• अब इसमें पानी डालकर स्मूथ पेस्ट बना लें। घोल न तो ज्यादा गाढ़ा
होना चाहिए और न ही ज्यादा पतला।
• अब मशरूम को पानी से धो लें और सारा पानी निथार दें।
• यदि मशरूम बड़े हैं तो उन्हें आधा काट लें या चौथाई भाग में काट
लें।
• अब एक कड़ाही में आवश्यकतानुसार डीप फ्राई या शैलो फ्राई के लिए तेल
गरम करें।
• आप तेल को मीडियम गर्म होने दें। मशरूम को बैटर में सभी जगह समान
रूप से डुबोएं। इन्हें धीरे से तेल में डालें।
• आप इन्हें गोल्डन ब्राउन और क्रिस्पी होने तक तलें।
• अब तले हुए मशरूम को एक तरफ रख दें।
• अब एक दूसरा फ्राइंग पैन लें और उसमें थोड़ा सा तेल गरम करें।
• अब इसमें हरे प्याज का सफेद भाग डालें और इसे चलाते हुए भूनें।
• इसमें सेलरी, हरी मिर्च, अदरक और लहसुन डालें।
• इन्हें भी मध्यम आंच पर एक मिनट तक चलाते हुए भून लीजिए।
• अब इसमें काली मिर्च, नमक, चीनी और सोया सॉस डालकर अच्छी तरह मिक्स
करें।
• अब इस सॉस में तले हुए मशरूम डालें।
• इसे एक बार फिर से हिलाएं ताकि सॉस मशरूम पर अच्छी तरह चढ़ जाए।
• ड्राई मशरूम मंचूरियन को कटे हुए हरे प्याज के पत्तों और सेलरी से
सजाकर गरमा-गरम परोसें।
मंचूरियन बॉल्स किस चीज से बनी होती है?
मंचूरियन को दो अलग-अलग तरह से बनाया जाता है। कुछ लोग ड्राई तो कुछ ग्रेवी वाली मंचूरियन खाना पसंद करते हैं। जब आप मंचूरियन बॉल्स बनाने के लिए आपको मैदा, हरा प्याज, कॉर्नफ्लोर, अदरक लहसुन का पेस्ट, काली मिर्च पाउडर, सोया सॉस, पानी, चीनी, नमक आदि की जरूरत होगी।
मेरी मंचूरियन खस्ता क्यों नहीं है?
कई बार मंचूरियन बनाते समय वह क्रिस्पी नहीं बनते हैं। अगर आप पानी का बहुत ज्यादा इस्तेमाल करते हैं तो वे गीले हो जाते हैं और क्रिस्पी हो जाते हैं। मंचूरियन वेज बॉल्स बनाने के लिए बैटर में हमेशा मैदा का इस्तेमाल करें। मैदा का उपयोग आमतौर पर डिशेज में क्रिस्पीनेस लाने के लिए किया जाता है।
क्या हम मंचूरियन रोज खा सकते हैं?
मंचूरियन खाना हर किसी को अच्छा लगता है। लेकिन इसे बनाते समय मैदा, अतिरिक्त सोडियम व सॉस आदि का इस्तेमाल किया जाता है। साथ ही, मंचूरियन बॉल्स को फ्राई भी किया जाता है, इसलिए हर दिन मंचूरियन खाना अच्छा नहीं माना जाता है।
Boldsky लाइफस्टाइल की सारी खबरें यहां पाएं | Subscribe to Hindi Boldsky.



Click it and Unblock the Notifications











