Latest Updates
-
शनिवार को तेल खरीदना शुभ या अशुभ? जानें धार्मिक कारण और पौराणिक कथा -
Hindu Nav Varsh 2026: कब से शुरू होगा हिंदू नववर्ष? जानें विक्रम संवत 2083 की तिथि और महत्व -
Kharmas 2026 Date: 14 या 15 मार्च, कब से शुरू हो रहा है खरमास? जानें इस दौरान क्या करें और क्या नहीं -
Friday the 13th: 13 तारीख को पड़ने वाले शुक्रवार को क्यों अशुभ मानते हैं लोग? जानें इसके पीछे का रहस्य -
World Sleep Day 2026: क्यों मनाया जाता है वर्ल्ड स्लीप डे? जानें इस दिन का इतिहास, महत्व और इस साल थीम -
Alvida Jumma 2026: औरतें अलविदा जुमा की नमाज कैसे पढ़ें? जानें सही तरीका, नियत और दुआ -
Alvida Jumma 2026: अलविदा जुमा की नमाज में कितनी रकात होती है? जानिए नमाज पढ़ने का तरीका, नियत और दुआ -
Alvida Jumma Mubarak 2026: फलक से रहमत बरसेगी...इन संदेशों के साथ अपनों को दें अलविदा जुमे की मुबारकबाद -
कौन थे हरि मुरली? जिनका 27 की उम्र में हुआ निधन, चाइल्ड आर्टिस्ट के तौर पर 50 से ज्यादा फिल्मों में किया काम -
शादी के 4 साल बाद क्यों अलग हुए हंसिका मोटवानी और सोहेल कथूरिया? एक्ट्रेस ने नहीं ली एलिमनी
पीनट बटर बनाना कुकीज़ बनाना है बेहद आसान, जानिए रेसिपी
कुकीज़ खाना बच्चों से लेकर बड़ों तक हर किसी को बेहद पसंद आते हैं।
यूं तो आप बाजार से कुकीज़ लाकर खाते होंगे, लेकिन इन्हें घर पर भी
बेहद आसानी से बनाया जा सकता है। इतना ही नहीं, आप इन्हें एक हेल्दी
तरीके से भी बना सकते हैं। ओट्स, पीनट बटर व अन्य पोषक तत्वों से बनाए
जाने वाले कुकीज सेहत के लिए बेहद फायदेमंद माने जाते हैं। आप इसका
मिठाई या नाश्ते के रूप में आनंद ले सकती हैं। इस रेसिपी को बनाने के
लिए आपको कुछ इंग्रीडिएंट्स की जरूरत होगी। तो चलिए जानते हैं कैसे
बनाएं पीनट बटर बनाना कुकीज़-

सामग्री
• 2 पके केले
• 1/2 कप रोल्ड ओट्स (या अगर आप चाहें तो ग्लूटेन फ्री ओट्स)
• 1 कप क्रीमी पीनट बटर
• 1 बड़ा चम्मच शहद
• 1 छोटा चम्मच दालचीनी-स्वाद के लिए
• 1 टी स्पून वनीला एसेंस
• 1/2 कप चॉकलेट चिप्स (वैकल्पिक)
• सूखे मेवे / बीज / चिया बीज- स्वाद और पोषण संबंधी बेनिफिट्स को एड करने के लिए। (वैकल्पिक)
यूं करें तैयार
• सबसे पहले ओवन को 325F पर प्रीहीट करें।
• अब एक मीडियम साइज का कटोरा लें और केले को क्रीमी होने तक 2 फोर्क्स के साथ मैश करें। मैश किए हुए केले में बची हुई सामग्री डालें और अच्छी तरह मिलाएं।
• पार्चमेंट पेपर के साथ 2 बेकिंग शीट को लाइन करें। अब आप एक स्पून या स्कूप की मदद से तैयार मिश्रण को उस पर डालें और उसे बेकिंग शीट पर रखें। हालांकि आप इस बात का ध्यान रखें कि आप हर बॉल्स के बीच एक गैप अवश्य रखें।
• अब क्रिस क्रॉस पैटर्न बनाने के लिए, प्रत्येक कुकी बॉल के ऊपर एक कांटे के साथ धीरे से दबाएं। अब इसे 20 मिनट के लिए बेक करें और इसका लुत्फ उठाएं।
• इसके अलावा, बॉल्स बनाने से पहले मिश्रण में चॉकलेट चिप्स डालें।
इंस्ट्रक्शन
आप इसमें चिया सीड्स/कटे हुए मेवे (जैसे बादाम/हेज़लनट्स) आदि भी डाल सकते हैं।
पोषण संबंधी जानकारी
सर्विंग - 1 कुकीज
• कैलोरी - 118 कैलोरी
• वसा - 5.9 ग्राम
• प्रोटीन - 3.6 ग्राम
• कार्ब्स - 13.8 ग्राम
• फाइबर - 2.5 ग्राम
Boldsky लाइफस्टाइल की सारी खबरें यहां पाएं | Subscribe to Hindi Boldsky.



Click it and Unblock the Notifications










