मुंह में जाते ही घुल जाते हैं रवा लड्डू, जानिए इसकी रेसिपी

Posted By:

सूजी के लड्डू या रवा लड्डू एक पॉपुलर इंडियन स्वीट डिश है। इस स्वीट डिश को पूरे देश में पसंद किया जाता है और इसे कई मौकों पर बनाया जाता है। हालांकि यह एक महाराष्ट्रीयन रेसिपी है, लेकिन देश भर के लोग इसे खासतौर पर त्योहारों के दौरान बनाने और खाते हैं। रवा लड्डू को सूजी या रवा, कद्दूकस किया हुआ नारियल, भुने हुए मेवे और पिसी चीनी का उपयोग करके तैयार किया जाता है, जो खाने में बेहद ही स्वादिष्ट होते हैं। आप इन लड्डूओं को किसी एयर टाइट कन्टेनर में भर कर भी रख सकते हैं और एक महीने से ज्यादा के लिए फ्रिज में रख सकते हैं। इन लड्डू को बनाना बेहद ही आसान होता है। तो चलिए आज हम इसी रेसिपी आपके साथ शेयर कर रहे हैं। यह जानने के लिए कि आप इन्हें घर पर कैसे बना सकते हैं, नीचे स्क्रॉल करें और पढ़ें।

Sooji Laddu Recipe

सामग्री

रवा भूनने के लिए

• 1 बड़ा चम्मच घी

• 1 कप महीन सूजी या रवा

• ताजा कसा हुआ नारियल के 6 बड़े चम्मच

लड्डू बनाने की अन्य सामग्री

• आधा कप चीनी

• 3 बड़े चम्मच घी

• 3 बड़े चम्मच कटे मेवे (काजू, बादाम और पिस्ता)

• 1 बड़ा चम्मच किशमिश

• आधा छोटा चम्मच इलायची पाउडर

ऐसे करें तैयार

• सबसे पहले, एक कड़ाही में मध्यम आंच पर 1 टेबल स्पून घी गर्म करें।

• घी के पिघलने पर गैस को धीमी कर दीजिए और कढ़ाई में सूजी डाल दीजिए।

• सूजी को पिघले हुए घी में मिलाएं और भूनना शुरू करें। सूजी को धीमी-मध्यम आंच पर ही भूनते रहें।

• सुनिश्चित करें कि सूजी ब्राउन न हो जाए। बस इसे क्रिस्पी होने दें।

• सूजी भुनने के बाद, भुनी हुई सूजी में ताजा कसा हुआ नारियल डालें। धीमी आंच पर कम से कम 2 मिनट तक चलाते हुए भूनें।

• इसके बाद गैस बंद कर दें और मिश्रण को अपने आप ठंडा होने दें।

• इस बीच, चीनी को बारीक पीस लें। इसके लिए ग्राइंडर में चीनी डालें और उसे पीसें। ध्यान रखें कि वह ड्राई ही हो।

• सूजी और नारियल के मिश्रण में पिसी चीनी डालें।

• अब पूरे मिश्रण को ग्राइंडर में डालें और बारीक पीस लें।

ड्राई फ्रूट्स को करें फ्राई

• अब एक अलग पैन में घी डालकर धीमी-मध्यम आंच पर गर्म करें।

• 3 बड़े चम्मच कटे हुए मेवे डालें और 1 मिनट तक भूनें।

• आप देखेंगे कि मेवे थोड़े सुनहरे हो जाते हैं।

• आंच बंद कर दें और मेवों को एक तरफ रख दें।

यूं बनाएं रवा लड्डू

• अब बारी आती है रवा लड्डू बनाने की। इसके लिए सूजी, चीनी और नारियल के मिश्रण को पीसकर बारीक पाउडर बना लें।

• मिश्रण में आधा छोटी चम्मच इलायची पाउडर मिलाएं।

• अब मिश्रण को बार फिर से अच्छी तरह मिलाएं और मिश्रण को थोड़ा ठंडा होने दें।

• मिश्रण में पिघला हुआ घी डालें और भुने हुए मेवे डालें।

• मिश्रण का थोड़ा सा हिस्सा हाथ में लेकर उन्हें गोल आकार दें। आकार गोल गेंद जैसा होना चाहिए।

• सारे मिश्रण से लड्डू बना लें। आपके टेस्टी-टेस्टी रवा लड्डू बनकर तैयार हैं।

• आप इन्हें एयर टाइट डिब्बे में भर कर रख लें।

• इन लड्डू को आप फ्रिज में भी रख सकते हैं।

पोषण संबंधी जानकारी

लड्डू - 14 लड्डू

• कैलोरी - 132 कैलोरी

• वसा - 7.1 ग्राम

• प्रोटीन - 1 ग्राम

• कार्बोहाइड्रेट - 16.1 ग्राम

• फाइबर - 1.1 ग्राम

Story first published: Friday, May 21, 2021, 20:20 [IST]
[ of 5 - Users]
Desktop Bottom Promotion