Latest Updates
-
Hindu Nav Varsh 2026: कब से शुरू होगा हिंदू नववर्ष? जानें विक्रम संवत 2083 की तिथि और महत्व -
Kharmas 2026 Date: 14 या 15 मार्च, कब से शुरू हो रहा है खरमास? जानें इस दौरान क्या करें और क्या नहीं -
Friday the 13th: 13 तारीख को पड़ने वाले शुक्रवार को क्यों अशुभ मानते हैं लोग? जानें इसके पीछे का रहस्य -
World Sleep Day 2026: क्यों मनाया जाता है वर्ल्ड स्लीप डे? जानें इस दिन का इतिहास, महत्व और इस साल थीम -
Alvida Jumma 2026: औरतें अलविदा जुमा की नमाज कैसे पढ़ें? जानें सही तरीका, नियत और दुआ -
Alvida Jumma 2026: अलविदा जुमा की नमाज में कितनी रकात होती है? जानिए नमाज पढ़ने का तरीका, नियत और दुआ -
Alvida Jumma Mubarak 2026: फलक से रहमत बरसेगी...इन संदेशों के साथ अपनों को दें अलविदा जुमे की मुबारकबाद -
कौन थे हरि मुरली? जिनका 27 की उम्र में हुआ निधन, चाइल्ड आर्टिस्ट के तौर पर 50 से ज्यादा फिल्मों में किया काम -
शादी के 4 साल बाद क्यों अलग हुए हंसिका मोटवानी और सोहेल कथूरिया? एक्ट्रेस ने नहीं ली एलिमनी -
No Gas Recipes: गैस खत्म हो जाए तो भी टेंशन नहीं, ट्राई करें ये 5 आसान रेसिपी
Margherita Pizza Recipe: इस विधि से घर में बनाएं ये टेस्टी मार्गरीटा पिज्जा

इटैलियन डिश भारत में भी लोगों की फेवरेट डिश बन चुकी है। पास्ता से लेकर पिज्जा तक हर किसी को ये खाना बहुत पसंद है। पिज्जा भी काफी पॉपुलर हो रहा है। पिज्जा छोटी से लेकर बड़ी पार्टियों की शान बन चुका है। मॉल से लेकर छोटी मार्केट तक हर जगह आपको पिज्जा शॉप मिल जाएगा। लेकिन अगर आप चाहे तो घर में ही अपने बच्चों के लिए पिज्जा बनाकर तैयार कर सकते हैं। आज इस आर्टिकल के जरिए हम आपके साथ मार्गरीटा पिज्जा की रेसिपी शेयर करने जा रहे हैं। इसे बनाना बहुत आसान है। और आपके बच्चों को भी ये काफी पसंद आएगा।
मार्गरीटा पिज्जा बनाने के लिए आपको बहुत सिम्पल सी सामग्री की जरूरत होगी। मोजेरला चीज और बैजल के कॉम्बिनेशन से आप इस पिज्जा को बना सकते हैं। ये खाने में इतना स्वादिष्ट होगा कि इसे खाने वाला आपके हाथों का भी दिवाना हो जाएगा।
मार्गरीटा पिज्जा बनाने के लिए सामग्री
पिज्ज़ा बेस बनाने के लिए
- मैदा - 500 ग्राम
- नमक
- गुनगुना पानी - 300 ml
- ड्राई यीस्ट - 7 ग्राम
- ऑलिव ऑयल - 30 ml
- चीनी - आधा टी स्पून
टॉपिंग के लिए:
- पास्ता सॉस
- मोजरेला चीज - 1 कप
- बैजल की पत्तियां - 1 मुट्ठी
- काली मिर्च
- जैतून का तेल
मार्गरीटा पिज़्ज़ा बनाने का तरीका
पिज्ज़ा डो बनाने की विधि
पिज्जा का डो बनाने के लिए सबसे पहले एक छलनी से मैदा छान लें। अब इसमें नमक, यीस्ट और चीनी डालकर गुनगुने पानी से डो बना लें। इसके बाद इसे 5 मिनट के लिए साइड में रख दें। मैदा में यीस्ट और ऑलिव ऑयल को एक साथ मिक्स करके डाल दें। अब इससे एक डो तैयार करे, ध्यान रहे डो ज्यादा चिपचिपा न बनें। अब इस तैयार डो को 10 से 15 मिनट के लिए अलग कर के रख दें। ताकि इसमें खमीर उठ सकें। इसके बाद एक बाउल में डो को निकालकर इसमें एक्ट्रा वर्जिन ऑयल डालकर अच्छे से मिला लें। अब बाउल को सीलिंग फिल्म से 50 मिनट के लिए कवर करके रख दें। अब इस डो से छोटी-छोटी लोईयां बनाकर पिज्जा का बेस तैयार कर लें।
पिज्जा टॉपिंग के लिए
सबसे पहले ओवन को हाई पॉइंट पर गर्म कर लें। इसके बाद आप मैदा को बेकिंग ट्रे पर लगा दें, और बेस बनाकर बेकिंग ट्रे में रख दें। इसके ऊपर पास्ता सॉस की एक लेयर लगाएं। ऊपर से मोजरेला चीज और बैंजल की पत्तियां छिड़क दें। अब ट्रे को ओवन में 10 से 12 मिनट के लिए रख दें। जब पिज्जा पूरी तरह बेक हो जाए, तो ऊपर से एक्सट्रा वर्जिन जैतून का तेल डालें। थोड़ी-सी काली मिर्च और फ्रेश बैजल डालकर पीस में काट लें। आपका मार्गरीटा पिज्जा खाने के लिए तैयार है। ऐसे में आप अगर चाहे तो पिज्जा पर अपने फेवरेट सब्जियों की टॉपिंग भी डाल सकते हैं। ये आपके टेस्ट को और ज्यादा बढ़ा देगा।
Boldsky लाइफस्टाइल की सारी खबरें यहां पाएं | Subscribe to Hindi Boldsky.



Click it and Unblock the Notifications










