Latest Updates
-
Mahavir Jayanti 2026: महावीर जयंती कब है? जानें तिथि, महत्व और भगवान महावीर के प्रमुख सिद्धांत -
कौन थे राहुल अरुणोदय बनर्जी? शूटिंग के दौरान डूबने से हुई मौत, 43 साल की उम्र में दुनिया को कहा अलविदा -
बिग बॉस फेम रजत दलाल ने रचाई गुपचुप शादी, फोटोज पोस्ट करके सबको किया हैरान, जानें कौन है दुल्हन? -
Vastu Tips: घर में आर्थिक संकट आने से पहले दिखते हैं ये संकेत, भूलकर भी न करें नजरअंदाज -
40 की उम्र में दूसरी बार मां बनीं सोनम कपूर, सोशल मीडिया पर दी खुशखबरी, जानिए बेटा हुआ या बेटी -
घर में छिपकलियों ने मचा रखा है आतंक? भगाने के लिए आजमाएं ये 5 घरेलू उपाय, फिर कभी नहीं दिखेंगी दोबारा -
Rajasthan Diwas 2026 Wishes In Marwari: आ धरती म्हारे राजस्थान री...इन मारवाड़ी मैसेज से अपनों को दें बधाई -
Rajasthan Diwas 2026 Wishes: मरुधरा की रेत...राजस्थान दिवस के मौके पर प्रियजनों को भेजें ये शुभकामना संदेश -
Aaj Ka Rashifal 30 March 2026: सोमवार को महादेव बरसाएंगे इन 4 राशियों पर कृपा, जानें अपना भाग्यफल -
Yoga For Arthritis: गठिया के दर्द से हैं परेशान तो रोज करें ये 5 योगासान, जल्द ही मिलेगी राहत
Malaika Arora का फेवरेट है पनीर ठेचा, एक बार चखने के बाद भूल नहीं पाएंगे इसका स्वाद, ये रही रेसिपी
Malaika Arora's Paneer Thecha Recipe : बॉलीवुड की फिटनेस आइकन मलाइका अरोड़ा न केवल अपने बोल्ड अंदाज़ और स्टाइल के लिए मशहूर हैं, बल्कि उनकी हेल्दी लाइफस्टाइल भी लोगों के लिए प्रेरणा का स्रोत है। मलाइका अपनी डाइट में हेल्दी और टेस्टी फूड को तरजीह देती हैं।
उन्हीं में से एक है, पनीर ठेचा, जो महाराष्ट्र की पारंपरिक डिश है। यह डिश प्रोटीन और फाइबर से भरपूर होती है और वजन कंट्रोल में रखने में मदद करती है। मलाइका इसे अक्सर ब्रेकफास्ट में लेना पसंद करती हैं क्योंकि यह स्वादिष्ट होने के साथ-साथ शरीर को एनर्जी भी देती है। आइए जानें मलाइका अरोड़ा के फेवरेट पनीर ठेचा की आसान रेसिपी:

सामग्री
मूंगफली का तेल - 2 बड़े चम्मच
हरी मिर्च - 8 से 10 (आधी कटी हुई)
लहसुन की कलियां - 6 से 8
मूंगफली के दाने - 3 बड़े चम्मच
धनिया के बीज - ½ छोटी चम्मच
जीरा - ½ छोटी चम्मच
हरा धनिया - मुट्ठी भर
नमक - स्वादानुसार
पनीर - 200 ग्राम (छोटे टुकड़ों में कटा हुआ)
नींबू का रस - 1 छोटा चम्मच
विधि
- सबसे पहले पनीर को छोटे टुकड़ों में काट लें और एक तरफ रख
दें।
- अब एक पैन में मूंगफली का तेल गर्म करें। इसमें हरी मिर्च और लहसुन
डालकर तेज़ आंच पर भूनें।
- अब इसमें मूंगफली, जीरा और धनिया के बीज डालकर खुशबू आने तक
भूनें।
- इसके बाद इसमें हरा धनिया और नमक डालें, मिलाकर आंच बंद कर दें।
- इन सभी सामग्री को फूड प्रोसेसर में दरदरा पीस लें।
- अब इस मसाले को पनीर के टुकड़ों पर अच्छी तरह से लगाएं।
- फिर कड़ाही में थोड़ा तेल गर्म करें और पनीर के टुकड़ों को दोनों
तरफ से सुनहरा होने तक भूनें।
- तैयार पनीर ठेचा पर थोड़ा नींबू का रस छिड़कें और गरमा-गरम सर्व
करें।
- यह स्वादिष्ट, पौष्टिक और झटपट बनने वाला नाश्ता आपके दिन की हेल्दी
शुरुआत के लिए बिल्कुल परफेक्ट है।
Boldsky लाइफस्टाइल की सारी खबरें यहां पाएं | Subscribe to Hindi Boldsky.



Click it and Unblock the Notifications











