Latest Updates
-
योगिनी एकादशी की शुभकामनाएं संस्कृत में भेजें, देवभाषा के इन मंत्रों और सूक्तियों से अपनों का दिन बनाएं मंगलमय -
इस कथा के बिना अधूरा है योगिनी एकादशी व्रत, मिलता है 88 हजार ब्राह्मणों को भोजन कराने जितना पुण्य -
Yogini Ekadashi 2026 Wishes: 'ॐ नमो भगवते वासुदेवाय', इन भक्तिमय संदेशों से अपनों को दें शुभकामनाएं -
बारिश का पानी स्किन के लिए अच्छा या खराब, जानें मानसून में इसके फायदे और नुकसान -
AC कोच बना 'हनीमून सुइट', फूलों-गुब्बारों से सजाया ट्रेन का डिब्बा, वायरल हुआ वीडियो, जानें रेवले के नियम -
Kiara Advani ने यश संग 'तबाही' में दिए दिए इंटीमेट सीन, जानें कैसे शूट किए जाते हैं बोल्ड सीन? -
एक्टर राजेश शर्मा को जहरीले कीड़े ने काटा, हालत नाजुक, जानें मानसून में क्यों बढ़ता है सांप कीड़ों का खतरा -
Yogini Ekadashi 2026: कब रखा जाएगा योगिनी एकादशी का व्रत? इस दिन भूलकर भी न करें ये 5 काम -
Varalakshmi Vrat 2026: सावन के आखिरी शुक्रवार को करें ये 5 उपाय, मां लक्ष्मी बरसाएंगी धन-दौलत -
पंजाब की पहली महिला ड्राइवर और पायलट थीं शेफ विकास खन्ना की मां बिंदु खन्ना, राजीव गांधी के साथ ली थी ट्रेनिंग
मिल्क के पेड़े की रेसिपी: कैसे बनाएं दूध के पेड़े
दूध वाले पेड़े भारत में खासी चर्चित मिठाई है, जिसे हर त्यौहार और मौके विशेष पर बनाया जाता है। आज हम इसी चर्चित मिठाई की पूर्ण रेसिपी आपसे शेयर कर रहें है, वो भी फोटो और वीडियो के साथ।
भारत की हर गली नुक्कड़ पर मिलने वाली पारम्परिक मिठाईयों में से एक है 'दूध वाले पेड़ें'। जिन्हें हर त्यौहार और जिंदगी के खास मौको पर बड़े ही चाव से खाया जाता है। हर किसी की पहली पसंद इन पेड़ों को घर में भी आसानी से बनाया जा सकता है।
आज यहां बताई जा रहीं इन दूध वाले पेड़ों की रेसिपी के लिए मुख्य तौर पर कंडेंस्ड मिल्क और मिल्क पाउडर का इस्तेमाल किया गया है। साथ ही इसकी महक बढ़ाने के लिए इलायची और जायफल के पाउडर का इस्तेमाल किया गया है।
चुंकि यह पेड़े झटपट बिना किसी परेशानी के बन जाते है, इसलिए त्यौहार के सीजन में बनने वाली मिठाईयों में यह पहली पसंद होते है। तो फिर चलिए क्यों न स्टेप बाई स्टेप विधि के साथ फोटो और रेसिपी वीडियो की मदद के जरिए, इन पेड़ों का बना कर चखा जाए।
दूध वाले पेड़ें का रेसिपी वीडियो

Recipe By: मीना भंडारी
Recipe Type: मिठाई
Serves: 12 पेड़े
-
कंडेंस्ड मिल्क - 200 ग्राम
मिल्क पाउडर - ¾ कप
घी - ½ टेबिल स्पून
इलायची पाउडर - 1 टी स्पून
जायफल पाउडर - चुटकी भर
केसर की पत्त्यिां - 3-4
-
1. सबसे पहले पैन के हल्के गर्म होने पर घी डालें।
2. अब मिल्क पाउडर और कंडेंस्ड मिल्क मिलाएं।
3. लगातार 2-3 मिनिट तक हिलाते रहें, ताकि यह नीचे से जले नहीं।
4. अब इलायची और जायफल का पाउडर मिलाएं।
5. अब इसे तब तक पकने दें, जब तक कि वह पैन के किनारें न छोड़ दें।
6. फिर 5-10 मिनिट तक ठंडा होने दें।
7. केसर मिलाएं।
8. अब अपने हाथों से, इसे अच्छे से गुंथ ले, और छोटी-छोटी बॉल्स बना लें।
9. इन्हीं छोटी बॉल्स को हथेलियों के बीच में दबाकर इन्हें पेड़ों का शेप दें।
10. पेड़ों के बीच में अंगुठें से हल्का सा प्रेशर बना कर निशान लगाए।
- 1. मिल्क पाउडर और कंडेंस्ड मिल्क की जगह आप चाहें तो इस रेसिपी में चीनी और दूध का इस्तेमाल कर सकते है।
- 2. दूध के इन पेड़ों को खोये के साथ भी बनाया जा सकता है।
- 3. अगर आपने इस मिक्सचर को ज्यादा पका दिया तो, पेड़े बहुत सख्त हो सकते है।
- सर्विंग साइज - 1 piece
- कैलोरीज - 103 cal
- फैट - 5 g
- प्रोटीन - 4 g
- कार्बोहाइड्रेट्स - 12 g
- शुगर - 8 g
कैसे बनाएं :
1. सबसे पहले पैन के हल्के गर्म होने पर घी डालें।

2. अब मिल्क पाउडर और कंडेंस्ड मिल्क मिलाएं।


3. लगातार 2-3 मिनिट तक हिलाते रहें, ताकि यह नीचे से जले नहीं।

4. अब इलायची और जायफल का पाउडर मिलाएं।


5. अब इसे तब तक पकने दें, जब तक कि वह पैन के किनारें न छोड़ दें।


6. फिर 5-10 मिनिट तक ठंडा होने दें।

7. केसर मिलाएं।

8. अब अपने हाथों से, इसे अच्छे से गुंथ ले, और छोटी-छोटी बॉल्स बना लें।


9. इन्हीं छोटी बॉल्स को हथेलियों के बीच में दबाकर इन्हें पेड़ों का शेप दें।

10. पेड़ों के बीच में अंगुठें से हल्का सा प्रेशर बना कर निशान लगाए।


Boldsky लाइफस्टाइल की सारी खबरें यहां पाएं | Subscribe to Hindi Boldsky.



Click it and Unblock the Notifications