Latest Updates
-
सिर्फ गांठ ही नहीं, ये 5 संकेत भी हो सकते हैं ब्रेस्ट कैंसर का लक्षण, साधारण समझकर इग्नोर करने की न करें भूल -
Maha Navami 2026: 19 या 20 अक्तूबर, महानवमी कब है? जानें तिथि, हवन और कन्या पूजन का शुभ मुहूर्त -
SRH की मालकिन काव्या मारन की शादी हुई तय! कौन है दुल्हा, कब और कहां होगी वेडिंग, जानिए पूरी डिटेल्स -
Ashtami Kab Hai: 18 या 19 अक्टूबर, कब है अष्टमी? जानें सही तारीख, कन्या पूजन का शुभ मुहूर्त और पारण का समय -
Shardiya Navratri 2026 Day 7: नवरात्रि के सातवें दिन करें मां कालरात्रि की पूजा, जानें विधि, मंत्र, भोग, आरती -
Navratri Day 7 Wishes: मां कालरात्रि का आशीर्वाद...इन संदेशों के साथ अपनों को भेजें महासप्तमी की शुभकामनाएं -
‘रामायण’ के ट्रेलर लॉन्च के दौरान रणबीर कपूर की घड़ी क्यों हुई वायरल? कीमत सुन उड़ जाएंगे होश, जानें खासियत -
लंबे समय तक बैठे रहने से रीढ़ की हड्डी को पहुंचता है नुकसान, डॉक्टर ने बताया इतने घंटे में ब्रेक जरूरी -
Imran Khan Net Worth: भारत छोड़ने के आदेश के बाद इमरान खान की संपत्ति का क्या होगा? जानें कितनी है नेटवर्थ -
ग्रेटर नोएडा के इस गांव में आज भी होती है रावण की पूजा, दशहरे पर दहन बल्कि शोक मनाते हैं लोग
इंडियन चिकन पास्ता
Authors
oi-Staff
भले ही पास्ता एक इटैलियन डिश हो, लेकिन जब हम भारतीय इसे अपने ढंग से बनाते हैं तो इसका कुछ अलग सा ही टेस्ट हो जाता है। आप पास्ता की अलग अलग डिश अपने पसंद से बना सकते हैं जैसे, एग पास्ता, ब्रोक्ली पास्ता, पास्ता सूप, वेज पास्ता, चीज पास्ता और मशरूम पास्ता आदि।
ब्रेकफास्ट में पास्ता से टेस्टी डिश कोई नहीं होती इसलिये आज हम आपको चिकन पास्ता बनाना सिखा रहे हैं। यह चिकन पास्ता बहुत टेस्टी होता है और इसे बनाना भी बहुत आसान है।

सामग्री-
1 कप पास्ता
1 हरी शिमला मिर्च कटी हुई
1 प्याज कटा हुआ
1/2 कप पिसा चिकन
1 लहसुन पिसा हुआ
425 ग्राम टमैटो प्यूरी
2 चम्मच तेल
1/2 चम्मच गरम मसाला
1 चम्मच धनिया पाउडर
1/4 चम्मच हल्दी पाउडर
विधि-
- 3 कप पानी उबाल कर उसमें पास्ता डालिये, जब वह पक जाए तब उस छान लीजिये और किनारे रख दीजिये।
- पैन में तेल गरम करें, उसमें बारीक कटी शिमला मिर्च, प्याज, कुटी लहसुन डाल कर 2 मिनट तक भूने।
- अब उसमें सूखे मसाले, पिसा चिकन और टमैटो प्यूरी डाल कर 5 मिनट तक पकाएं।
- आप चाहे तो इसमें ताजी क्रीम या घिसी हुई चीज डाल कर भी पका सकती हैं।
- अब आखिर में उबला पास्ता डालें और चलाएं।
- जब पास्ता तैयार हो जाए तब आंच बंद करें और कटी हरी धनिया छिड़क कर सर्व करें।
Comments
English summary



Click it and Unblock the Notifications
