Latest Updates
-
Sheetala Saptami 2026: कब है शीतला सप्तमी? जानें सही तारीख, शुभ मुहूर्त, महत्व और पूजा विधि -
Sheetala Saptami 2026 Wishes: मां शीतला का आशीर्वाद...इन संदेशों के साथ अपनों को दें शीतला सप्तमी की शुभकामना -
मंगलवार को कर लें माचिस की तीली का ये गुप्त टोटका, बजरंगबली दूर करेंगे हर बाधा -
लंच में बनाएं उत्तर प्रदेश की चना दाल कढ़ी, उंगलिया चाटते रह जाएंगे घरवाले -
Gangaur Ke Geet: 'आ टीकी बहू गोराँ ने सोवै'...इन मधुर गीतों के बिना अधूरी है गौरा पूजा, यहां पढ़ें पूरे लिरिक्स -
प्रेगनेंसी के शुरुआती 3 महीनों में भूलकर भी न खाएं ये 5 चीजें, वरना बच्चे की सेहत पर पड़ेगा बुरा असर -
Viral Video: टीम इंडिया की T20 वर्ल्ड कप जीत पर पाकिस्तान में जश्न, काटा केक और गाया 'जन-गण-मन' -
कौन हैं Mahieka Sharma? जिसके प्यार में 'क्लीन बोल्ड' हुए Hardik Pandya, देखें वायरल वीडियो -
कौन हैं Aditi Hundia? T20 वर्ल्ड कप जीत के बाद Ishan Kishan के साथ डांस Video Viral -
काले और फटे होंठों से हैं परेशान? तो पिंक लिप्स पाने के लिए आजमाएं ये घरेलू नुस्खे
सिंघाड़े की पकौड़ी की रेसिपी| व्रत वाली पकौड़ी की रेसिपी| सिंघाड़े के आटे के पकौड़े की रेसिपी
व्रत में खाए जानें वाले व्यंजनों में से एक है सिंघाड़े की पकौड़ी, उत्तरी भारत में तो इसे बहुत चाव से खाया जाता है। आज हम इन्हीं पकौड़ियों का रेसिपी वीडियो शेयर करने के साथ ही आपके लिए इसकी स्टेप बाई स
बहुत कम तरह के आटे है, जिन्हें व्रत व उपवास के दौरान खाया जा सकता है। जैसे कि राजगिरी का आटा, कुट्टू का आटा और सिंघाड़े का आटा। आज हम भारत के उत्तरी इलाके के सबसे हिट व्रत में स्नेक्स के तौर पर खाई जाने वाली सिंघाड़े की पकौड़ियों की रेसिपी आपसे शेयर करने जा रहें है। इन पकौड़ियों को सिंघाड़े के आटे में आलू और व्रत वाले मसालें डालकर डीप फ्राई किया जाता है।
नवरात्रों, एकादशी या अन्य किसी व्रत के दौरान इन पकौड़ियों का स्वाद, फलहारी चटनी के साथ खूब जमता है। चुंकि सिंघाड़े का आटा ग्लूटन फ्री होता है तो इसलिए बाइडिंग के लिए इसमें आलू और अरबी का इस्तेमाल किया जाता है। साथ ही साथ इनसे इसमें स्वाद भी बढ़ता है। अगर इन नवरात्रों में आप भी गर्म चाय के साथ इन कुरकुरी पकौड़ियों का चखना चाहते है तो हम आज आपसे शेयर कर रहें है, इन पकौड़ियों की रेसिपी वो भी स्टेप बाई स्टेप। साथ ही घर बैठें आसानी से बनाने के लिए इस रेसिपी का वीडियो और फोटोज भी आपसे साझा कर रहें है, ताकि आप व्रत के दौरान इन्हें आराम से चुटकियों में बना सकें।
सिंघाड़े की पकौड़ी का रेसिपी वीडियो

Recipe By: मीना भंडारी
Recipe Type: स्नेक्स
Serves: 3
-
उबले हुए आलू(छीले हुए और आधे-आधे कटे हुए) - 2
स्वादानुसार सेंधा नमक
हरा धनिया(कटा हुआ) - ½कप
हरी मिर्च(कटी हुई) - 2 टी स्पून
सिंघाड़े का आटा- 1कप
पानी - ¼ कप
तेल - तलने के लिए
-
1. एक मिक्सिंग बाउल में उबले हुए आलू लें।
2. अब सेंधा नमक और हरा धनिया मिलाएं।
3. फिर कटी हुई हरी मिर्च डालें।
4. इन सभी को अच्छे से मसल लें।
5. अब सिंघाड़े का आटा मिलाकर अच्छे से मिक्स करें।
6. धीरे-धीरे करके, पानी मिलाते जाए और एक गाढ़ा का घोल बना लें।
7. कढ़ाई में तलने के लिए तेल गर्म करें।
8. अब चम्मच की मदद से एक एक कर तेज आंच पर पकौड़ियां तलते रहें।
9. पकौड़ियों की साइड बदलते रहें ताकि दोनों ओर से गोल्डन ब्राउन हो जाए।
10. अब तेल से निकालकर, गर्मा-गर्म परोसे।
- 1. इन पकौड़ियों का घोल इडली के बैटर से भी गाढ़ा होना चाहिए।
- 2. आप चाहे तो आलू को पूरा मैश न करें, आलू के पीस भी इन पकौड़ियों में अच्छे लगते है।
- सर्विंग साइज - 5 pieces
- कैलोरीज - 402 cal
- फैट - 4 g
- प्रोटीन - 15 g
- कोर्बोहाइड्रेट्स - 85 g
- शुगर - 3 g
- फाइबर - 12 g
स्टेप बाई स्टेप - कैसे बनाएं सिंघाड़े की पकौड़ी
1. एक मिक्सिंग बाउल में उबले हुए आलू लें।

2. अब सेंधा नमक और हरा धनिया मिलाएं।


3. फिर कटी हुई हरी मिर्च डालें।

4. इन सभी को अच्छे से मसल लें।

5. अब सिंघाड़े का आटा मिलाकर अच्छे से मिक्स करें।


6. धीरे-धीरे करके, पानी मिलाते जाए और एक गाढ़ा का घोल बना लें।


7. कढ़ाई में तलने के लिए तेल गर्म करें।

8. अब चम्मच की मदद से एक एक कर तेज आंच पर पकौड़ियां तलते रहें।


9. पकौड़ियों की साइड बदलते रहें ताकि दोनों ओर से गोल्डन ब्राउन हो जाए।

10. अब तेल से निकालकर, गर्मा-गर्म परोसे।

Boldsky लाइफस्टाइल की सारी खबरें यहां पाएं | Subscribe to Hindi Boldsky.



Click it and Unblock the Notifications











