Latest Updates
-
Shardiya Navratri 2026 Day 8: नवरात्रि के आठवें दिन करें मां महागौरी की पूजा, जानें विधि, मंत्र, भोग और आरती -
Durga Ashtami 2026 Wishes: महागौरी की कृपा...इन संदेशों के साथ अपनों को दें दुर्गा अष्टमी की शुभकामनाएं -
सिर्फ गांठ ही नहीं, ये 5 संकेत भी हो सकते हैं ब्रेस्ट कैंसर का लक्षण, साधारण समझकर इग्नोर करने की न करें भूल -
Maha Navami 2026: 19 या 20 अक्तूबर, महानवमी कब है? जानें तिथि, हवन और कन्या पूजन का शुभ मुहूर्त -
SRH की मालकिन काव्या मारन की शादी हुई तय! कौन है दुल्हा, कब और कहां होगी वेडिंग, जानिए पूरी डिटेल्स -
Ashtami Kab Hai: 18 या 19 अक्टूबर, कब है अष्टमी? जानें सही तारीख, कन्या पूजन का शुभ मुहूर्त और पारण का समय -
Shardiya Navratri 2026 Day 7: नवरात्रि के सातवें दिन करें मां कालरात्रि की पूजा, जानें विधि, मंत्र, भोग, आरती -
Navratri Day 7 Wishes: मां कालरात्रि का आशीर्वाद...इन संदेशों के साथ अपनों को भेजें महासप्तमी की शुभकामनाएं -
‘रामायण’ के ट्रेलर लॉन्च के दौरान रणबीर कपूर की घड़ी क्यों हुई वायरल? कीमत सुन उड़ जाएंगे होश, जानें खासियत -
लंबे समय तक बैठे रहने से रीढ़ की हड्डी को पहुंचता है नुकसान, डॉक्टर ने बताया इतने घंटे में ब्रेक जरूरी
जाकेदार आलू मटर कोरमा
Veg
oi-Staff
आलू मटर कोरमा एक पारंपरिक सब्जी है जो काफी ज्यादा घरों में बनाई और खाई जाती है। आप चाहें तो इसमें फ्रिज में रखे उबले आलुओं का प्रयोग कर सकती हैं। यह सब्जी केवल कुछ मिनटों में बन कर तैयार हो जाती है। इन दिनों सर्दियां आ चुकी हैं तो ऐसे में हरी मटर काफी ज्यादा बिकनी शुरु हो जाती हैं। अगर आपको हरी मटर पसंद है तो आप आलू मटर कोरमा की सब्जी बना कर परिवार वालों को सर्व कर सकती हैं। हरी मटर में काफी ज्यादा फाइबर होता है इसलिये यह सेहत के लिये भी अच्छी होती है। आइये जानते हैं आलू मटर कोरमा बनाने की विधि।
नवरात्रि व्रत में बनाइये आलू की कढ़ी
कितने- 4 लोगों के लिये
तैयारी में समय- 15 मिनट
पकाने में समय- 20 मिनट

सामग्री-
- 1/2 चम्मच जीरा
- 1/2 कप कटी प्याज
- 1/2 चम्मच अदरक हरी मिर्च पेस्ट
- 1/2 लहसुन पेस्ट
- 1 कप कटे टमाटर
- चुटकीभर हल्दी
- 1/2 चम्मच मिर्च पावडर
- 1/2 चम्मच गरम मसाला
- 1/2 चम्मच चीनी
- 1 कप उबली हरी मटर
- 1 1/2 कप उबले आलू
- स्वादअनुसार नमक
- 1 चम्मच कटी धनिया
विधि-
- एक नॉन स्टिक कढाई में तेल डाल कर गरम करें। फिर उसमें जीरा डाल कर 10 सेकेंड चलाएं।
- फिर कटी प्याज डाल कर गुलाबी भूनें।
- अब इसमें अदरक लहसुन और मिर्च का पेस्ट डालें। थोड़ी देर पका कर उसमें कटे टमाटर डाल कर धीमी आंच पर पकाएं।
- अब इसमें हल्दी पावडर, मिर्च पावडर, गरम मसाला, चीनी, मटर और आलू डाल कर 4-5 मिनट पकाएं।
- जब मसाला भुन जाए तब उसमें आधा कप पानी और स्वादअनुसार नमक डालें।
- जब ग्रेवी गाढी हो जाए तब इसमें हरी धनिया छिड़क कर सर्व करें।
Comments
English summary
Aloo Mutter Korma
Story first published: Monday, November 17, 2014, 13:33 [IST]
Other articles published on Nov 17, 2014



Click it and Unblock the Notifications
