Latest Updates
-
संडे स्पेशल डिनर के लिए परफेक्ट है पनीर कॉर्न पुलाव, स्वाद ऐसा कि सब मांगेंगे दोबारा -
सूरज की तपिश से काला पड़ गया है चेहरा? इन 3 देसी नुस्खों से हटाएं जिद्दी सन टैन -
क्या बारिश से हुए नुकसान पर सरकार और इंश्योरेंस कंपनी से मिलता है मुआवजा? हां, तो जानें कैसे करें क्लेम? -
छोटी हाइट वाली लड़कियों पर सबसे ज्यादा जंचते हैं ये आउटफिट, दिखती हैं सुपर स्टाइलिश और लंबी -
बरसात में इन 5 लोगों को गलती से भी नहीं खाना चाहिए दही, वरना बिगड़ सकती है सेहत -
Ravi Pradosh Vrat Katha: इस कथा के बिना अधूरा है रवि प्रदोष व्रत, जानें पूजा विधि, शुभ मुहूर्त और शिव आरती -
World Paper Bag Day 2026: कब और क्यों हुई पेपर बैग दिवस की शुरुआत? जानें इसका दिलचस्प इतिहास -
गलती से भी पास-पास न रखें मनी प्लांट और तुलसी का पौधा, वरना कंगाली के साथ आ जाएंगी ये 3 बड़ी मुसीबतें -
इस एक श्राप की वजह से अविवाहित कपल्स नहीं कर सकते जगन्नाथ मंदिर में दर्शन, आप भी जान लें रहस्य -
Varalakshmi Vrat के दिन लगेगा साल का आखिरी चंद्र ग्रहण, जानें क्या करें, क्या न करें और सूतक के नियम
मधुमेह रोगियों के लिये करेला रायता
Veg
oi-Staff
यदि आपको मधुमेह है तो आपके लिये करेला किसी रामबाण से कम नहीं है। करेले में बहुत सारा कार्बोहाइड्रेट, पोटैशियम और फास्फोरस पाया जाता है। यह सब्जी मधुमेह, पाइल्स और खून की खराबी को दूर करती है। तो आज इसी बात पर हम आपको सिखाएंगे कि करेले का रायता कैसे बनाया जाता है। भले ही आपको करेला खाना ना पसंद हो लेकिन जब आप इस करेले के रायते को घर पर बना कर खाएंगे तो आपका दिल इसे बार बार खाने का करेगा। करेले का रायता बनाने की विधि बहुत सरल है और इसे बनाने में ज्यादा समय भी नहीं लगता।

समाग्री-
- 1 कप दही
- 1 कप बारीक कटा हुआ करेला
- 1 चम्मच जीरा
- 1 चम्मच धनिया पाउडर
- 2 हरी मिर्च कटी हुई
- तेल- फ्राई करने के लिये
- नमक-स्वादअनुसार
विधि-
- सबसे पहले करेले को बारीक काट कर उसे गरम पानी में नमक डाल कर 1 घंटे के लिये भिगो कर रखें।
- ऐसा करने से करेले की कुडुआहट मिट जाएगी।
- अब करेले को पानी से निकाल कर उसे सूरज की रौशनी में सुखा लें और बाद में उसे तेल में फ्राई करें।
- भुने हुए करेले पर नमक छिड़के।
- एक कटोरे में दही, जीरा, धनिया पाउडर, नमक , चॉप की हुई मिर्च और फ्राई किया करेला मिक्स करें।
- अब इस में कटी हुई धनिया छिड़किये और तुरंत सर्व कीजिये।
Comments
English summary
Bitter Gourd Raita–Best For Diabetes
Story first published: Thursday, December 12, 2013, 13:00 [IST]
Other articles published on Dec 12, 2013



Click it and Unblock the Notifications