Latest Updates
-
संडे स्पेशल डिनर के लिए परफेक्ट है पनीर कॉर्न पुलाव, स्वाद ऐसा कि सब मांगेंगे दोबारा -
सूरज की तपिश से काला पड़ गया है चेहरा? इन 3 देसी नुस्खों से हटाएं जिद्दी सन टैन -
क्या बारिश से हुए नुकसान पर सरकार और इंश्योरेंस कंपनी से मिलता है मुआवजा? हां, तो जानें कैसे करें क्लेम? -
छोटी हाइट वाली लड़कियों पर सबसे ज्यादा जंचते हैं ये आउटफिट, दिखती हैं सुपर स्टाइलिश और लंबी -
बरसात में इन 5 लोगों को गलती से भी नहीं खाना चाहिए दही, वरना बिगड़ सकती है सेहत -
Ravi Pradosh Vrat Katha: इस कथा के बिना अधूरा है रवि प्रदोष व्रत, जानें पूजा विधि, शुभ मुहूर्त और शिव आरती -
World Paper Bag Day 2026: कब और क्यों हुई पेपर बैग दिवस की शुरुआत? जानें इसका दिलचस्प इतिहास -
गलती से भी पास-पास न रखें मनी प्लांट और तुलसी का पौधा, वरना कंगाली के साथ आ जाएंगी ये 3 बड़ी मुसीबतें -
इस एक श्राप की वजह से अविवाहित कपल्स नहीं कर सकते जगन्नाथ मंदिर में दर्शन, आप भी जान लें रहस्य -
Varalakshmi Vrat के दिन लगेगा साल का आखिरी चंद्र ग्रहण, जानें क्या करें, क्या न करें और सूतक के नियम
स्वादिष्ट अचारी गोभी रेसिपी
Veg
oi-Staff
By Neha Mathur
अगर आप कोई नई रेसिपी ट्राई करने के बारे में सोंच रही हैं तो अचारी गोभी से स्वादिष्ट कोई सब्जी नहीं हो सकती। अचारी गोभी को बनाने के लिये ज्यादा किसी खास मसाले की आवश्यकता नहीं पड़ती। अचार बनाने के लिये जो भी मसालों का प्रयोग होता है, बस वही अचारी गोभी की रेसिपी में भी डाला जाता है।
अचारी गोभी थोड़ी खट्टी और तीखी होती है, जिसे सादे दाल चावल के साथ खाने में मजा आ जाएगा। तो अपना समय बिल्कुल भी वेस्ट ना करें और घर पर ही बनाएं ये टेस्टी सब्जी जिसका नाम है अचारी गोभी।

सामग्री-
- गोभी- 3 कप
- तेल- 4 चम्मच
- प्याज- 1 कप
- अदरक- लहसुन पेस्ट- 1 कप
- टमैटो प्यूरी- 2 चम्मच
- दही- 2 चम्मच
- अचारी मसाला- 1 चम्मच
- लाल मिर्च पाउडर- 1/2 चम्मच
- नमक
- नींबू रस- 1 चम्मच
- अमचूर पाउडर- 1/2 चम्मच
- ताजी धनिया- 2 चम्मच
RECIPE: फूल गोभी का पुलाव बनाने की रेसिपी
अचारी मसाला सामग्री-
- सूखी लाल मिर्च- 16
- साबुत धनिया- 1 चम्मच
- कलौंजी- 3 चम्मच
- सौंफ- 6 छोटे चम्मच
- राई- 6 छोटे चम्मच
- मेथी दाना- 2 चम्मच
- जीरा- 6 छोटे चम्मच
- नमक- 1 चम्मच
- हल्दी पाउडर- 3 चम्मच
- हींग- चम्मच
- अमचूर- 3 चम्मच
अचारी मसाला विधि-
- सूखी लाल मिर्च, साबुत धनिया, कलौंजी, मेथी, राई और जीरे को हल्का भून लें। 5 मिनट के लिये ठंडा करें।
- मिक्सी में पीस कर पाउडर तैयार करें।
- फिर इसे एयर टाइट जार में बंद कर के रखें।
अचारी गोभी की विधि-
- पैन में 2 चम्मच तेल डालें। फिर उसमें फूल गोभी के छोटे टुकड़े डाल कर हल्के भून लें। फिर पैन से उतार लें।
- अब पैन में फिर से 2 चम्मच तेल डालें, उसमें कटी हुइ प्याज डाल कर फ्राई करें।
- इसके बाद अदरक लहसु पेस्ट डालें।
- कुछ देर फ्राई करने के बाद , उसमें टमैटो प्यूरी और दही डाल कर 1 मिनट फ्राई करें।
- अब इस में अचारी मसाला मिश्रण , लाल मिर्च पाउडर , नमक और आधा कप पानी डालें।
- मिनट भर फ्राई करें।
- फिर इसमें फ्राई की हुई गोभी डालें।
- कवर करें और 2 मिनट पकाएं। इसके बाद नींबू का रस और अमचूर पाउडर डाल कर मिक्स करें।
- अब इसे हरी धनिया से गार्निश करें और गरम रोटी के साथ सर्व करें।
Comments
English summary
Delicious Achari Gobhi Recipe
Story first published: Wednesday, January 15, 2014, 12:33 [IST]
Other articles published on Jan 15, 2014



Click it and Unblock the Notifications