Latest Updates
-
Laddu Gopal Chatthi 2026: 9 या 10 सितंबर, कब है लड्डू गोपाल की छठी? नोट करें सही तिथि, पूजा विधि और भोग -
Krishna Chhathi 2026 Wishes: माखन-मिश्री का भोग...कृष्ण जी की छठी पर अपनों को भेजें ये खास शुभकामना संदेश -
वायरल बुखार, खांसी-जुकाम और इंफेक्शन से बचने के लिए करें ये 5 योगासन, इम्यूनिटी होगी बूस्ट -
‘बबीता सिंह रिपोर्टिंग’ के बाद निमिषा सजयन ने ऐसे घटाया 14 किलो वजन, एक्ट्रेस ने शेयर की वेट लॉस जर्नी -
Paryushana Mahaparva 2026: आज से शुरू हुआ हुआ पर्युषण महापर्व, जानें आठ दिनों का महत्व और नियम -
पेरिस में बना फ्रांस का पहला पारंपरिक हिंदू मंदिर, 1970 के संकल्प से 2026 तक ऐसे पूरा हुआ सफर -
International Literacy Day 2026: क्यों मनाया जाता है अंतर्राष्ट्रीय साक्षरता दिवस? जानें इतिहास, महत्व और थीम -
International Literacy Day 2026: साक्षरता दिवस पर ये संदेश भेज सबको करें जागरूक, बताएं पढ़ने-लिखने का महत्व -
Aja Ekadashi Vrat Katha: अजा एकादशी पर पढ़ें ये व्रत कथा, मिलेगा अश्वमेध यज्ञ के बराबर पुण्य -
Aja Ekadashi 2026: नारायण की कृपा...इन संदेशों के साथ अपने प्रियजनों को भेजें अजा एकादशी की शुभकामनाएं
मेथी आलू का साग
Veg
oi-Staff
By Neha Mathur
स्वास्थ्य के लिये साग का सेवन बहुत ही लाभकारी होता है। आजकल मार्केट मे भी आपको तरह तरह के साग देखने को मिल जाएंगे। अगर आप अपने बच्चों को मेथी का साग खिलाना चाहती हैं तो उसकी रेसिपी हम आपको बताएंगे। मेथी आलू का साग बनाने की विधि बहुत ही आसान है और यह झट से बन भी जाती है। मेथी आलू के साग का आनंद आप रोटी या पराठे के साथ ले सकते हैं। इसमें आलू भी पड़ते हैं, हमने बेबी पटैटो का प्रयोग किया है, पर अगर आप चाहें तो किसी भी प्रकार के आलू का प्रयोग कर सकते हैं। तो देर मत कीजिये और बनाइये मेथी आलू का साग इस तरह।
कितने- 3
तैयारी में समय- 15 मिनट
पकानें ममय- 20 मिनट

सामग्री-
- तेल- 3 चम्मच
- जीरा- 1/2 चम्मच
- लहसुन- 10-12 कलियां
- हरी मिर्च- 3
- मेथी पत्ती- 250 ग्राम
- धनिया पाउडर- 2 चम्मच
- हल्दी पाउडर- 2 चम्मच
- लाल मिर्च पाउडर- 1 चम्मच
- अमचूर पाउडर- 1/2 चम्मच
- नमक- स्वादननुसार
विधि-
- आलू को उबाल लीजिये और साग को धो कर अच्छी तरह से काट लीजिये।
- अब तेल गरम करें, उसमें जीरा, लहसुन और हरी मिर्च डालें।
- जब लहसुन भूरा हो जाए तब उसमें धनिया पाउडर, हल्दी पाउडर, लाल मिर्च पाउडर, अमचूर पाउडर और नमक डालें।
- 2-3 मिनट तक पकाएं और उसमें बेबी पटैटो तथा मेथी का साग डालें और आंच को धीमा कर दें।
- अब कढाई का ढक्कन ढांक दें और साग को ढंक कर पकाएं।
- 10 मिनट के बाद आंच बंद कर दें और साग को रोटी तथा दाल के साथ सर्व करें।
Comments
English summary
Delicious Methi Aloo Recipe
Story first published: Tuesday, December 17, 2013, 13:04 [IST]
Other articles published on Dec 17, 2013



Click it and Unblock the Notifications
