Latest Updates
-
Hariyali Teej Vrat Katha: हरियाली तीज पर जरूर पढ़ें ये व्रत कथा, मिलेगा शिव-पार्वती जी का आशीर्वाद -
Hariyali Teej 2026 Wishes: शिव-पार्वती का आशीर्वाद...इन संदेशों क साथ अपनों को दें हरियाली तीज की शुभकामनाएं -
Independence Day 2026 Shayari: तिरंगा हमारी शान...स्वतंत्रता दिवस पर अपनों को भेजें देशभक्ति से भरी शायरियां -
Happy Independence Day 2026 Wishes: स्वतंत्रता दिवस पर अपनों को भेजें देशभक्ति से भरे ये शुभकामना संदेश -
Nag Panchami 2026: 16 या 17 अगस्त, कब है नाग पंचमी? जानें सही तारीख, शुभ मुहूर्त, पूजा विधि और महत्व -
Hariyali Teej Wishes For Wife: हरियाली तीज पर पत्नी ने रखा है व्रत, इन खास संदेशों से जताएं अपना प्यार -
Hariyali Teej Vrat Niyam 2026: हरियाली तीज पर सुहागिन महिलाएं न करें ये गलतियां, जानें व्रत के जरूरी नियम -
Independence Day 2026 Speech in Hindi: 15 अगस्त पर दें ये जोशीला भाषण, तालियों की गड़गड़ाहट से गूंज उठेगा हॉल -
Independence Day 2026: ChatGPT से बनाएं तिरंगे के साथ अपनी देशभक्ति वाली फोटो, बस ये Prompts करें कॉपी-पेस्ट -
Hariyali Teej Solah Shringar: हरियाली तीज पर क्यों जरूरी है सोलह श्रृंगार? यहां देखें 16 श्रृंगार की लिस्ट
आलू मटर की सूखी सब्जी
Veg
oi-Staff
जायकेदार आलू मटर की सूखी सब्जी बनाना बहुत ही आसान है। आलू मटर की सब्जी को आप पूड़ी या फिर दाल चावल के साथ खा सकते हैं। आलू मटर की यह स्वादिष्ट सब्जी लगभग हर घर में बनाई जाती है। अगर सुबह आपके पास समय नहीं है तो भी आप इसे झट से बना कर ब्रेकफास्ट में खा सकती हैं। जो लोग बाहर ऑफिस में काम करते हैं उनके लिये यह झट से तैयार हो जाने वाली सब्जी सबसे किफायती होगी क्योंकि इसमें सिवाए आलू और मटर के कुछ भी नहीं पड़ता। तो देर किस बात की आइये देखते हैं कि कैसे बनाई जाती है आलू मटर की सूखी सब्जी।
कितने लोगो के लिये- 3
तैयारी में समय- 5 मिनट
पकाने में समय- 20 मिनट

सामग्री-
- आलू- 3-4
- प्याज- 2
- मटर- 1/2 कप
- हरी मिर्च- 2
- हल्दी पाउडर- 1 चम्मच
- लाल मिर्च पाउडर- 1 चम्मच
- जीरा- 1/2 चम्मच
- नमक- स्वादअनुसा
- तेल- 2 चम्मच
विधि-
- आलू धो कर दो टुकड़ो में काट लें।
- प्रेशर कुकर में आलू को 2 सीटी आने तक उबाल लें।
- एक बार जब प्रेशर कुकर का प्रेशर निकल जाए तब आलू को छील कर ठंडा कर के किनारे रखें।
- पैन में तेल गरम करें, उसमें जीरा डालें।
- फिर प्याज डालें, 5 मिनट भूनें और जब उसका रंग बदल जाए तब उसमें हरी मटर, हल्दी पाउडर और नमक डालें।
- इसे अच्छे से चलाए और फिर हरी मिर्च डाल कर कुछ सेकेंड के लिये पकाएं।
- फिर लाल मिर्च पाउडर डाल कर आलू के पीस डाल कर कुछ देर पकाएं।
- जब यह पक जाए और सारे मसाले आलू में समा जाएं तब इसे सर्व करें।
Comments
English summary
Dry Aloo Matar Recipe
Story first published: Tuesday, November 12, 2013, 19:02 [IST]
Other articles published on Nov 12, 2013



Click it and Unblock the Notifications