Latest Updates
-
नेपाल में बाढ़ के बाद भूकंप, इंडोनेशिया में फटा ज्वालामुखी, क्या बाबा वेंगा की भविष्यवाणी हुई सच? -
Pithori Amavasya 2026: आज या कल, पिठोरी अमावस्या कब है? जानें सही तारीख, स्नान-दान का शुभ मुहूर्त और महत्व -
World Suicide Prevention Day 2026: क्यों मनाया जाता है विश्व आत्महत्या रोकथाम दिवस? जानें इसका इतिहास और महत्व -
तांबे के बर्तन में पानी पीने से मिलेंगे ये 5 फायदे, डायजेशन के साथ इम्यूनिटी भी होगी मजबूत -
Ganesh Chaturthi 2026: कब है गणेश चतुर्थी? जानें तिथि, गणपति स्थापना का शुभ मुहूर्त और विसर्जन की तारीख -
कौन हैं 'हनुमान अंश' की 21 साल की प्रोड्यूसर अनुप्रिया नागर? विदेश की नौकरी छोड़ बनाई ब्लॉकबस्टर फिल्म -
दुआ के दूसरे बर्थडे पर दीपिका-रणवीर ने कराया मैटरनिटी फोटोशूट, बेबी बंप फ्लॉन्ट करते हुए शेयर की तस्वीरें -
Laddu Gopal Chatthi 2026: 9 या 10 सितंबर, कब है लड्डू गोपाल की छठी? नोट करें सही तिथि, पूजा विधि और भोग -
Krishna Chhathi 2026 Wishes: माखन-मिश्री का भोग...कृष्ण जी की छठी पर अपनों को भेजें ये खास शुभकामना संदेश -
वायरल बुखार, खांसी-जुकाम और इंफेक्शन से बचने के लिए करें ये 5 योगासन, इम्यूनिटी होगी बूस्ट
मसालेदार तंदूरी गोभी रेसिपी
हम भारतीयों को तंदूरी डिश काफी पसंद आती है। ना केवल यह स्वाद में जाकेदार होती है बल्कि इन्हें शाकाहारी तरीके से भी बनाया जा सकता है। तंदूरी गोभी भी इसी वैराइटी की एक डिश है। पर कई लोगों के पास ओवन या तंदूर नहीं होता जिससे वह इसे नहीं बना पाते। पर आज हम आपको ऐसा मसालेदार तंदूरी गोभी बनाना सिखाएंगे जो केवल फ्राइंग पैन में ही बन जाएगा। यह खाने में बड़ा ही टेस्टी लगता है। इसे बनाने के लिये आपको मसालों के साथ साथ पनीर का भी प्रयोग करना होगा। पर हां आपको एक बडे़ पैन की आवश्यकता पड़ेगी जिससे उसमें गोभी आसानी से समा सके। आइये जानते हैं मसालेदार तंदूरी गोभी बनाने की विधि।
नाश्ते में खाएं तंदूरी आलू रैप

कितने- 3
तैयारी में समय- 15 मिनट
पकाने में समय- 30 मिनट

सामग्री-
- फूल गोभी- 1 पूरी
- पनीर- 250 ग्राम
- दही- 2 चम्मच
- तेल- 3 चम्मच

- नींबू रस- 2 चम्मच
- लाल मिर्च पावडर- 1 चम्मच
- अदरक- 1 चम्मच
- किशमिश- 8
- गरम मसाला पावडर- 1 चम्मच

- नमक- स्वादअनुसार
- दालचीनी- 2
- हरी इलायची- 3
- काली इलायची- 1
- लौंग- 3
- धनिया पत्ती- 2 चम्मच

विधि-
1.सबसे पहले तीन कम पानी गरम करें और उसमें थोड़ा सा नमक, हरी इलायची, काली इलायची, लौंग और तेज पत्ता भी मिक्स कर दें।
2.इन सभी को उबलने दें और इसी के साथ इसमें गोभी भी रख दें।
3.गोभी को ढंक कर 10 मिनट तक गरम पानी में उबालें।

4.दूसरे कटोरे में पनीर, दही, तेल, नींबू रस, अदरक, लाल मिर्च पावडर, किशमिश, गरम मसाला और नमक मिक्स करें।
5.एक बार जब गोभी पक जाए तब इसे पानी से निकाल कर ठंडा कर लें।
6.गोभी जब ठंडाी हो जाए तब उसके अंदर पनीर वाला मिश्रण अच्छी तरह से भरें। और बाकी का मिश्रण ऊपर की ओर लगा दें।
7.गोभी पर दो चम्मच तेल डालें और उसे गहरे पैन में रखें।

8.इसे ढंक कर 20 मिनट के लिये पकाएं।
9.एक बार हो जाने के बाद आंच बंद करें और इस पर धनिया पत्ती छिडक कर सर्व करें।
10.आप इसे धनिया की चटनी के साथ सर्व कर सकती हैं।



Click it and Unblock the Notifications
