Latest Updates
-
Pitru Paksha 2026: पितृपक्ष में खीर बनाते समय न करें ये गलती, नहीं तो नाराज हो सकते हैं पितर, जानें सही विधि -
Koffee With Karan 9: करण जौहर का ‘कॉफी विद करण’ 22 साल बाद होगा खत्म, जानें कब और कहां स्ट्रीम होगा आखिरी सीजन -
Jitiya Vrat 2026: कब है जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत? जानें सही तारीख, और नहाय-खाय से लेकर पारण तक का समय -
लाखों में बिकती है दुनिया की सबसे महंगी कॉफी, लेकिन बनाने का प्रोसेस जानकर फ्री में भी पीने से करेंगे तौबा! -
पाम ऑयल क्या होता है और इसे खाने से क्या नुकसान होते हैं? जानिए इससे शरीर पर क्या असर होता है -
October 2026 Vrat Tyohar List: नवरात्रि, दशहरा से करवा चौथ तक, यहां देखें व्रत-त्योहारों की पूरी लिस्ट -
जुबिन नौटियाल बने पापा, पत्नी ने दिया बेटे को जन्म, गणेश चतुर्थी पर घर आया नन्हा मेहमान -
'मन की बात' में PM मोदी ने बताया क्यों इतना खास है आंवला, जानिए इसके 5 जबरदस्त फायदे और सेवन का सही तरीका -
World Heart Day 2026: क्रॉनिक स्ट्रेस बन सकता है हार्ट अटैक और स्ट्रोक की वजह, डॉक्टर से जानें बचाव के तरीके -
Pitru Paksha 2026: गया जी के इस मंदिर में जिंदा लोग खुद करते हैं अपना पिंडदान, बेहद अनोखी है मान्यता
दलजीत कौर ने अलग हुए पति निखिल पटेल के खिलाफ लगाई धारा 85 और 316(2), जानें इनका मतलब?
टीवी एक्ट्रेस दलजीत कौर की शादीशुदा जिंदगी बीते कई दिनों से चर्चा में का विषय बनी हुई हैं। एक्ट्रेस ने बीते साल केन्या बेस्ड बिजनेसमैन निखिल पटेल से शादी की थी, लेकिन महज 10 महीने में ही ये शादी टूट गई। दलजीत ने पति पर एक्स्ट्रा मैरिटल अफेयर रखने और घर से निकालने जैसे कई संगीन आरोप लगाए थे। अब एक्ट्रेस ने पति निखिल पटेल के खिलाफ मुंबई के अग्रीपाड़ा पुलिस स्टेशन में शिकायत दर्ज करवाई है। इस बात की पुष्टि खुद दलजीत ने इंस्टाग्राम स्टोरी से की है।
पुलिस ने निखिल पटेल के खिलाफ आईपीसी की धारा 85 और 316 (2) के तहत मामला दर्ज किया है। उन पर दलजीत के साथ क्रूरता और विश्वासघात करने के आरोप हैं। वैसे आपको बता दे कि दलजीत ने जिन धाराओ के तहत पुलिस में मामला दर्ज कराया है यह दो वजह तलाक का मुख्य वजह बनती है।

आइए आपको भी बताते हैं कि निखिल पटेल के खिलाफ लगी आईपीसी की धारा 85 और 316 (2) क्या हैं और इनमें सजा का क्या प्रावधान हैं?
इस घटना के बाद उठाया दलजीत ने कदम
1 अगस्त को निखिल पटेल को उनकी रूमर्ड गर्लफ्रेंड सफीना नजर के साथ मुंबई एयरपोर्ट पर स्पॉट किया गया है। 2 अगस्त को निखिल का बर्थडे था, जिसे मनाने के लिए वो अपनी गर्लफ्रेंड के साथ मुंबई पहुंचे थे।
धारा 85 और धारा 316 (2) कब लगती है?
दलजीत कौर ने अपने अलग हुए पति निखिल पटेल के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता की धारा 85 और धारा 316 (2) के तहत एफआईआर दर्ज कराई है।
धारा 85 के तहत कानून के अनुसार, अगर कोई पति या उसके परिवार का कोई सदस्य किसी महिला के साथ बुरा या क्रूर व्यवहार करता है, तो उसे 3 साल की जेल या जुर्माना हो सकता है। विवाहित महिला के पति या पति के परिवार द्वारा क्रूरता करना शामिल होता है।
316 (2) के तहत कानून के अनुसार, अगर कोई व्यक्ति किसी को धोखा देता है, तो उस व्यक्ति को जुर्माना या 3 साल की जेल की सजा होगी।



Click it and Unblock the Notifications
