Latest Updates
-
Gandhi Jayanti 2026 Essay, Speech: गांधी जयंती पर ऐसे करें भाषण और निबंध की तैयारी, मिलेगा इनाम -
Pitru Paksha 2026: पितृपक्ष में खीर बनाते समय न करें ये गलती, नहीं तो नाराज हो सकते हैं पितर, जानें सही विधि -
Koffee With Karan 9: करण जौहर का ‘कॉफी विद करण’ 22 साल बाद होगा खत्म, जानें कब और कहां स्ट्रीम होगा आखिरी सीजन -
Jitiya Vrat 2026: कब है जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत? जानें सही तारीख, और नहाय-खाय से लेकर पारण तक का समय -
लाखों में बिकती है दुनिया की सबसे महंगी कॉफी, लेकिन बनाने का प्रोसेस जानकर फ्री में भी पीने से करेंगे तौबा! -
पाम ऑयल क्या होता है और इसे खाने से क्या नुकसान होते हैं? जानिए इससे शरीर पर क्या असर होता है -
October 2026 Vrat Tyohar List: नवरात्रि, दशहरा से करवा चौथ तक, यहां देखें व्रत-त्योहारों की पूरी लिस्ट -
जुबिन नौटियाल बने पापा, पत्नी ने दिया बेटे को जन्म, गणेश चतुर्थी पर घर आया नन्हा मेहमान -
'मन की बात' में PM मोदी ने बताया क्यों इतना खास है आंवला, जानिए इसके 5 जबरदस्त फायदे और सेवन का सही तरीका -
World Heart Day 2026: क्रॉनिक स्ट्रेस बन सकता है हार्ट अटैक और स्ट्रोक की वजह, डॉक्टर से जानें बचाव के तरीके
रिलेशनशिप में एक अच्छे श्रेाता कैसे बनें
अगर आप किसी के साथ एक रिलेशनशिप में है तो उसकी हर बात को गंभीरता से सुनना जरूरी है। अच्छे श्रोता होने के कुछ लक्षण होते हैं। कई बार बिगड़ी से बिगड़ी परिस्थितियों में भी बात सुनने से राहत मिलती है और समस्या का समाधान हो जाता है। जीवन में हर किसी को एक - दूसरे की बात सुनने और समझने का धैर्य होना चाहिए, इससे रिश्तों में मजबूती आती है।
किसी भी केस में आपसी बात का सुनना ही सबसे बडी समस्या होती है। वाइफ को लगता है हसबैंड उसकी बात नहीं सुनता और उसे इग्नोर मारता है, वहीं हसबैंड को लगता है वाइफ सिर्फ अपनी बातें करती है, उसकी कोई बात सुनना ही नहीं चाहती है। इस तरीके से रिश्ते में दिक्कतें आने लगती हैं। आइए जानते है किन तरीकों से आप एक अच्छे श्रोता बन सकते है और अपने रिश्ते को बचा सकते है :

1) रूचि दिखाएं
जब भी आपका पार्टनर आपसे कोई बात शेयर करना चाहें तो उस बात में अपनी अरूचि न दिखाएं। उनकी हर बात को सुनने के लिए हामी भरें और उसे ध्यान से सुनें। अगर वह फोन पर भी कुछ बताना चाहें तो सुन लें, टाइम न होने पर उन्हे कारण बताएं और बाद में बात पूरी करने का प्रॉमिस करें। इस तरीके से आप दोनों के रिश्ते में सदैव मधुरता बनी रहेगी।

2) प्रतिक्रिया दें
किसी भी बात पर अपनी प्रतिक्रिया अवश्य देनी चाहिए, अगर आप कुछ नहीं कहने की स्थिति में है या उस बात पर कुछ नहीं कहा जा सकता है तो हां या हम्म कहकर ही बातचीत को आगे बढ़ाया जा सकता है। इससे आपके पार्टनर को समझ में आएगा कि आप उनकी बात को सही तरीके से समझ रहे है।

3) सवाल पूछें
अगर आपका पार्टनर आपसे कोई बात शेयर करता है तो आप उनसे उस बारे में सवाल भी पूछ सकते है। कुछ पूछने से कोई भी बात और अच्छे तरीके से पता चलती है। ऐसा करने से यह भी प्रदर्शित होता है कि आप उनकी बात को कितनी तवज्ज़ो दे रहे है।

4) पुरानी बात याद दिलाएं
यह सबसे अच्छा तरीका है अपने पार्टनर को यह बताने का कि आप उसकी बात कितने ध्यान से सुनते है। जब भी आपका पार्टनर या आपकी पार्टनर कोई बात बताएं और उससे जुड़ी कोई अन्य बात पहले भी बता चुकी हों, तो आप उस पहली बात के बारे में उन्हे बताएं, इससे उन्हे लगेगा कि आप उनकी हर बात को ध्यानपूर्वक सुनते है।

5) बात के बीच में न बोलें
जब भी आपका पार्टनर आपको कोई बात बता रहा हो, तो उसकी बात ध्यान से सुनें। कभी भी उसे बीच बातचीत में न टोकें वरना उसकी बात अधूरी रह जाएगी। इस तरीके से आप अच्छे श्रोता बन सकते है।

6) बॉडी लैंग्वेज का इस्तेमाल करें
किसी भी रिलेशनशिप को स्मूथ रखने में बात सुनने के लिए सही बॉडी लैंग्वेज का इस्तेमाल भी सबसे जरूरी होता है। आप आराम से बैठकर उसकी आंखों में देखकर बात सुनें, इससे उसे अच्छा लगेगा।

7) प्रोत्साहित करें
जब आपका पार्टनर आपको कोई बात बताएं तो उसे उस बात को पूरी तरीके से बताने के लिए प्रोत्साहित करें। कई केस में, लोग दूसरे की बात को अनसुना कर देते है जिससे वह आपको पूरी बात बताने से कतराता है या ड़रता है। ऐसा कतई न करें, उसे मोटिवेट करके पूरी बात सुनें।



Click it and Unblock the Notifications
