Latest Updates
-
'कांटे' और 'शूटआउट एट वडाला' के निर्देशक संजय गुप्ता का 57 साल की उम्र में निधन, सामने आई मौत की वजह -
Ahoi Ashtami Vrat Me Pani Kab Piye: अहोई अष्टमी के व्रत में पानी पीना चाहिए या नहीं? जानें व्रत के जरूरी नियम -
Namakpara Recipe: दिवाली पर घर पर बनाएं बिना मैदा के कुरकुरे नमकपारे, निशा मधुलिका ने बताई आसान रेसिपी -
Halloween 2026: क्यों मनाया जाता है हैलोवीन? जानिए कहां और कैसे शुरू हुआ यह 'डरावना त्योहार' -
National Unity Day 2026 Wishes: हमारी पहचान हमारी एकता...राष्ट्रीय एकता दिवस पर आप भी भेजें ये शुभकामना संदेश -
Halloween 2026: हैलोवीन पार्टी के लिए ट्राई करें ये 5 स्पूकी मेकअप आइडियाज, दिखेंगी सबसे अलग -
बार-बार होने वाला सिरदर्द कहीं ब्रेन ट्यूमर तो नहीं? डॉक्टर ने बताए 5 वार्निंग संकेत जिन्हें पहचानना है जरूरी -
Ahoi Ashtami 2026: 1 या 2 नवंबर, अहोई अष्टमी कब है? जानें सही तारीख, शुभ मुहूर्त, महत्व और पूजा विधि -
Karwa Chauth Wishes For Saasu Maa: आपके आशीर्वाद से...करवा चौथ पर सासू मां को भेजें ये खास शुभकामना संदेश -
Happy Karwa Chauth Wishes For Husband: चांद से भी प्यारा...करवाचौथ पर जीवनसाथी को भेजें ये प्यार भरे संदेश
सुहागरात को यादगार बनाने के 12 तरीके
लड़का हो या लड़की, हर किसी की जिन्दगी में सुहागरात एक खास दिन होता है। सभी को अपनी जिन्दगी में इस दिन का बेसब्री से इंतजार रहता है। दो लोग शादी के बाद मिलते हैं, उनका शरीर एक-दूसरे को स्वीकार करता है और वे शारीरिक संबंध बनाते हैं।
भारत में अरेंज मैरिज के असफल होने के 10 कारण
सभी चाहते हैं कि उनकी सुहागरात यादगार रहें, वह अपने पार्टनर के लिए कुछ खास करें और ताउम्र वह दिन उनकी जिंदगी का सबसे हसीन दिन रहे। अगर आप भी जल्दी ही परिणय सूत्र में बंधने वाले या वाली हैं तो आपको इस आर्टिकल को पढ़ना चाहिए और स्पेशल 12 टिप्स पर ध्यान देना चाहिए कि किस तरह अपनी सुहागरात को यादगार बनाएं।

1. फैंटेसाइज न हों:
सच में तो ऐसा बिलकुल नहीं होता है। सुहागरात के दिन कोई भी फैंटेसाइज नहीं होता है, जैसा कि फिल्मों में दिखाते हैं। वो दिन भी आम दिनों की तरह गुजरता है, बसा सारा दिन आपके दिमाग में टिक-टिक होता रहता है।

2. बात करें:
सुहागरात मतलब सीधे सेक्स करना नहीं होता है, पहले आप दोनों आपस में बात करें, एक दूसरे के साथ कम्फर्ट हो जाएं और उसके बाद ही आगे के बारे में सोचें। अगर आप अरेंज मैरिज कपल हैं तो इस बात का खासा ध्यान रखें।

3. अगले दिन टाइट शेड्यूल न रखें:
अगर आपकी सुहागरात के बाद अगले दिन कोई जरूरी काम, पूजा या बाहर जाने का प्रोग्राम है तो बेहतर होगा कि आप ज्यादा रात तक न जागें, और सो जाएं। जिस दिन अगला दिन आपको फ्री मिलें, तभी पहली बार सेक्स करें।

4. सरप्राइज गिफ्ट दें:
अपनी सुहागरात पर अपने पार्टनर को सरप्राइज गिफ्ट दें। उसे रोमेंटिक फील कराएं और प्यार करें। आप चाहें तो कुछ लिखकर सुना सकते हैं, उसे गाना सुनाकर इम्प्रेस कर सकती है या कुछ भी अच्छा सा फील गुड फैटर कराने वाला।

5. प्यार भरी बातें:
गिफ्ट देने के बाद पार्टनर से प्यार भरी बातें करें। एक-दूसरे से हंसी वाले पलों को शेयर करें और उन्हे अपने सीक्रेट के बारे में बताएं ताकि क्लोजनेस आएं।

6. स्लो स्टार्ट:
सुहागरात की शुरूआत सेक्स न करके प्यार से करें। किस करें, छेडछाड करें। उसके बाद स्मूच करने के बाद ही लव मेकिंग करें। इससे फर्स्ट टाइम होने पर भी ज्यादा दर्द नहीं होगा और ऑल सेट सिचुएशन होगी।

7. वर्जिन इश्यू:
अगर आप पहली बार लवमेकिंग करती हैं तो दिमाग में हजार ख्याल आते है कि क्या ब्लड नहीं निकला तो ये गुस्सा न हो जाएं। कई मेल भी इसे गलत मानते हैं लेकिन समझ का इस्तेमाल करें और उस वर्जिन का मुद्दा उठाकर फाइट न करने लगें।

8. डरें नहीं:
पहली बार किसी के साथ इंटीमेंट होने पर काफी डर लगता है, बेहतर होगा कि आप बिलकुल न डरें और कॉन्फीडेंस के साथ अपने पार्टनर का साथ दें। ऐसा करना आपके दिन को खास बना सकता है।

9. पसंद नपसंद बताएं:
अपने पार्टनर को अपनी पसंद नपसंद के बारे में बताएं। उसकी इच्छा भी जानें। अगर उसे लवमेकिंग के दौरान कोई स्पेशल ट्रीटमेंट चाहिए तो वह भी दें। इससे आप दोनों को अच्छा लगेगा।

10. ऑक्वर्ड मूममेंट को हैंडल करें:
लवमेकिंग के दौरान कोई गड़बड़ होने पर मूड न ऑफ करें, हंसी में बात को टाल दें और एक नई शुरूआत करें।

11. सेक्स नहीं करें, तब भी ठीक है:
10 में से 7 कपल सुहागरात के दिन सेक्स नहीं ही कर पाते हैं। क्योंकि उस दिन वह समझ नहीं पाते हैं या वह थक जाते हैं। ऐसे में शरीर में नई क्रिया को करना थोड़ा मुश्किल होता है। सुहागरात का मतलब सिर्फ सेक्स ही नहीं प्यार और समझना भी होता है।

12. तुरंत न सोएं:
लवमेकिंग करने के बाद तुरंत न सोएं। इससे पार्टनर को बुरा लग सकता है, थोड़ी देर जागकर बात करें और फिर प्यार से सो जाएं।



Click it and Unblock the Notifications
