Latest Updates
-
पार्टी में जल्दी बिगड़ जाता है मेकअप? केकी और पैची लुक से बचने के लिए अपनाएं ये 5 टिप्स -
दशहरा के बाद दिल्ली की हवा हुई जहरीली, 200 के पार पहुंचा AQI, प्रदूषण से बचाव के लिए फॉलो करें ये टिप्स -
कुल्लू दशहरा में नहीं जलता रावण का पुतला, देवलोक से आते हैं देवी-देवता, जानिए क्या है सदियों पुरानी परंपरा -
Papankusha Ekadashi 2026: कब है पापांकुशा एकादशी? जानें तिथि, शुभ मुहूर्त, महत्व और पूजा विधि -
Navratri Ke Baad Jau Ka Kya Kare: नवरात्रि समाप्त होने के बाद उगे हुए जौ का क्या करें? जानें सही नियम और उपाय -
दीपिका पादुकोण-रणवीर सिंह ने किया दूसरी बेटी के नाम का खुलासा, दशहरे पर दिखाई पहली झलक -
Shardiya Navratri 2026 Day 8: नवरात्रि के आठवें दिन करें मां महागौरी की पूजा, जानें विधि, मंत्र, भोग और आरती -
Durga Ashtami 2026 Wishes: महागौरी की कृपा...इन संदेशों के साथ अपनों को दें दुर्गा अष्टमी की शुभकामनाएं -
सिर्फ गांठ ही नहीं, ये 5 संकेत भी हो सकते हैं ब्रेस्ट कैंसर का लक्षण, साधारण समझकर इग्नोर करने की न करें भूल -
Maha Navami 2026: 19 या 20 अक्तूबर, महानवमी कब है? जानें तिथि, हवन और कन्या पूजन का शुभ मुहूर्त
यदि बॉयफ्रेंड के साथ नहीं मन है सोने का तो ऐसे करें इंकार
लड़का हो या लड़की, अगर किसी को भी सेक्स की इच्छा उस समय नहीं है तो उसे अपने पार्टनर को बताने में शर्मिंदगी महसूस नहीं करनी चाहिए।
सेक्स करना या नहीं करना, एक बेहद निजी पसंद है। इसके लिए न ही किसी को फोर्स किया जा सकता है या न ही उसका मन बनाया जा सकता है।
यह भी पढ़ें - ये 7 संकेत बताएंगे कि आपके बॉयफ्रेंड को चाहिये सिर्फ सेक्स
कई बार पार्टनर्स में से भी किसी एक का मन सेक्स करने का नहीं होता है। जरूरी नहीं कि ऐसा सिर्फ लड़कियों के साथ हो, लड़कों को भी ऐसा हो सकता है।
लड़का हो या लड़की, अगर किसी को भी सेक्स की इच्छा उस समय नहीं है तो उसे अपने पार्टनर को बताने में शर्मिंदगी महसूस नहीं करनी चाहिए।
यह भी पढ़ें - कैसे जानें कि आपका बॉयफ्रेंड वर्जिन है या नहीं
आप चाहें तो निम्न तरीकों से अपने पार्टनर को समझा सकती हैं कि अभी आप शारीरिक सम्बंध बनाने के लिए तैयार नहीं हैं:

1. अपने फैसले पर डटी रहें और खुद ही इस बारे में बात शुरू करें -
इस मामले में एक बात अच्छे से समझ लें कि आपकी कहीं बात ही मायने रखती है न कि आपकी बॉडी लैग्वेंज। आपको गर्दन न में हिलाना या हाथ से हिलाकर मना करना नहीं चाहिए बल्कि इसके बारे में पुरूष मित्र या महिला मित्र के साथ बैठकर खुलकर बातचीत करनी चाहिए कि अभी आप इसके लिए मानसिक रूप से तैयार नहीं है।

2. जब वह करीब आएं -
जब आप दोनों अकेले हों और समय ऐसा हो कि आप दोनों सम्बंध बना सकते हैं। ऐसे में पार्टनर के करीब आने पर आप उनसे प्यार से बात करें, लेकिन उन्हें बातों ही बातों में इस बारे में सहज होकर बता दें कि आप इसके लिए अभी तैयार नहीं है। इससे उनकी भावनाएं भी आहत नहीं होगी और वो आपके करीब भी बने रहेंगे।

3. प्यार से दूर होना -
अक्सर सेक्स की शुरूआत किस से होती है। ऐसे में किस करते हुए अगर आपके पार्टनर का हाथ शरीर के किसी और हिस्से या स्तनों पर जाता है और आप राज़ी नहीं है तो उनके हाथ को सबसे पहले बिना झटके हुए अपने हाथों में लें और किस करना धीरे से बंद कर दें। इसके बाद थोड़ा सामान्य हो जाएं और तब अपनी बात कह दें। वैसे, अलग हटने के बाद कहने की जरूरत ही नहीं रह जाएगा।

4. सामान्य बातचीत में बता दें -
अगर आप अपने पार्टनर को बातों ही बातों में पहले से ही बताकर रखें कि आप अभी शारीरिक सम्बंध बनाने की इच्छुक नहीं है या अभी इस रिश्ते को बनाना नहीं चाहती हैं तो वो आपके लिए गंभीर होने पर आपकी बात का सम्मान रखेगा और अगर तब भी वो आपसे रिश्ता बनाने की जिद्द करता है तो खुद ही समझ लें कि उसकी आपसे क्या जरूरतें हैं।

5. सेक्सटिंग और फोन सेक्स -
कई लोग अपनी शारीरिक जरूरतों को पूरा करने के लिए सेक्स से भरी बातें या फोन पर बात करते हुए ही सेक्स कर लेते हैं। ऐसे में उन दोनों को ही अच्छा लगता है। लेकिन अगर आप ऐसी बातों को करने के लिए तैयार नहीं है तो बात को मोढ़ना आपका काम है। आप किसी और बात को बीच में घुसा दें या उन्हें ऐसी बात को करने से मना कर दें।

6. रात साथ गुज़ारने पर -
रात भर एक साथ रहने का मतलब ये नहीं होता है कि आप दोनों सेक्स करें ही करें। अगर आप सेक्स करने के मूड में नहीं है या रेडी नहीं है तो रात में कोई गेम प्लान कर लें या मूवी देखें। इससे आप दोनों को अकेले एक साथ वाली फीलिंग नहीं आएगी और मन भी लग जाएगा। आप चाहें तो साथ में कुछ कुक भी कर सकते हैं।

7. सीधे बता दें -
बिना तनाव लिए या सही मौके की तलाश में आप अपना वक्त ज़ाया न करें और रिश्ते में आते ही अपने पार्टनर को स्पष्ट कर दें कि आप शारीरिक सम्बंध बनाने के लिए अभी तैयार नहीं हैं। अगर पार्टनर समझदार और आपको लेकर गंभीर है तो वह कभी भी सेक्स करने के लिए प्रेशर नहीं डालेगा, लेकिन अगर वो ऐसा करे तो आप खुद ही समझ लें कि आपको क्या करना चाहिए। क्योंकि सच्चा प्यार करने वाला इंसान आपको कभी परेशान नहीं करेगा।



Click it and Unblock the Notifications
