Latest Updates
-
5 साल से तालाब में रह रहे इकबाल की मदद के लिए आगे आए अनंत अंबानी, इलाज के लिए मुंबई एयरलिफ्ट कराया -
इन 5 लोगों को भूलकर भी नहीं करना चाहिए मशरूम का सेवन, सेहत को हो सकता है गंभीर नुकसान -
Special Marriage Act क्या है? सोनाक्षी-जहीर इकबाल समेत इन बॉलीवुड कपल्स ने बिना धर्म बदले की शादी -
किन्नौर कैलाश के दर्शन के बाद बदल गई हिमांशी खुराना की जिंदगी, एक्ट्रेस ने बताया क्यों इतनी खास है यह जगह -
Raksha Bandhan 2026: कब है रक्षाबंधन? जानें तिथि, राखी बांधने का शुभ मुहूर्त, भद्रा का समय और महत्व -
कभी 75 रुपये में साफ करते थे गाड़ियां, आज कहलाते हैं दिल्ली के खान सर; पढ़ें मनोज गर्ग की सक्सेस स्टोरी -
Sawan 2026: सावन में दाढ़ी और बाल कटवाना चाहिए या नहीं? जानें ज्योतिष और धार्मिक नियम -
कौन थीं अनन्या राज? 27 साल की उम्र में हुई मौत, एक महीने बाद सामने आई निधन की खबर -
Rudrabhishek Vidhi: घर पर शिव जी का रुद्राभिषेक कैसे करें? जानें सरल पूजा विधि, सामग्री, मंत्र और जरूरी नियम -
Nag Panchami 2026: नाग पंचमी पर करें ये 5 सरल उपाय, कालसर्प दोष से मिलेगी राहत
बीवी को कैसे बोले सॉरी?
किसी भी रिश्ते में लड़ाई-झगड़ा तो होता ही रहता है। हांलाकि जब कपल्स को अपनी गलती मानने की बारी आती है तो उन्हें सॉरी बोलने में जन्मों लग जाते हैं, जिससे रिश्ते में मन मुटाव पैदा हो जाता है। गलती करने के बाद मर्दों की यह आदत होती है कि वे अपनी वाइफ से कभी सॉरी नहीं बोलेगें, ऐसा इसलिये क्योंकि उनका मेल ईगो सामने आ खड़ा होता है। दूसरी ओर बेचारी महिला असहाय महसूस करने लगती है, उसे ऐसा लगता है कि पति उसे केवल जरुरत पड़ने पर ही प्यार से बात करता है और काम पड़ने पर उसे बेकार समझ कर फेंक देता है।
गलती ना मानने से रिश्ते में कई समस्याएं पैदा हो जाती हैं। तो अपना मेल ईगो किनारे रखिये और अपनी प्यारी बीवी से सॉरी बोल डालिये। अगर आपको उन्हें सीधा जा कर सॉरी बोलने से शर्म आती है, तो उसके लिये यहां पर कुछ टिप्स दिये हुए हैं, जिससे समस्या काफी हद तक समाप्त हो सकती है।

ऐसे बोलें अपनी वाइफ से सॉरी :
1. फूल दें: अपनी प्यारी पत्नी को सॉरी बोलने का यह सबसे अच्छा तरीका है। फूलो का गुच्छा देख कर वह पिघल जाएगी और आप उससे आसानी से माफी भी मांग लेगें।
2. उनके लिये कुकिंग करें: आप किसी भी महिला का दिल उसकी मदद कर के पिघला सकते हैं। अगर आपको अच्छा खाना बनाना आता है तो उसके लिये उसका मन पसंद खाना अपने हाथों से बनाएं। इसके साथ ही एक सॉरी का खत लिखें और दिल से सॉरी कहें।
3. उन्हें बाहर ले जाएं: लड़ाई झगड़े के बाद कहीं बाहर घूमने जाने से दोनों का ही मूड अच्छा बन जाता है। आप अपनी बीवी को किसी अच्छे रेस्ट्रॉन्ट में शाम को खाना खिलाने ले जाएं और सही समय पर उन्हें सॉरी बोलें।
4. थोड़ा सा रोमांटिक बनिये: लड़के, लड़कियों की तरह रोमांटिक बिल्कुल भी नहीं होते, इसलिये वे अपनी दिल की बात ठीक से कह भी नहीं पाते। तो अपनी वाइफ को रोमांटिक तरीके से सरप्राइज कीजिये और उसे सॉरी बोल दीजिये। इससे उनका दिल बरफ कि तरह पिघल जाएगा। उनके हुस्न की तारीफ कीजिये और अपनी बातों से रिझाइये। इससे वह आपसे खुश हो जाएंगी।



Click it and Unblock the Notifications