Latest Updates
-
Ganesh Chaturthi Decoration Ideas: गणेश चतुर्थी पर ऐसे सजाएं बप्पा का दरबार, कम खर्च में ये आइडियाज आएंगे काम -
Hartalika Teej 2026: हरतालिका तीज पर हाथों में लगी मेहंदी का चाहती हैं डार्क कलर, तो आजमाएं ये 4 आसान टिप्स -
Modak Recipe: गणेश चतुर्थी पर बप्पा के लिए घर पर बनाएं उनके प्रिय उकडिचे मोदक, जानें इसकी आसान रेसिपी -
Hartalika Teej 2026: हरतालिका तीज का व्रत कब है? जानें तिथि, शुभ मुहूर्त, पूजा विधि और महत्व -
ना मूर्ति, ना पुजारी, सूर्यास्त के बाद एंट्री भी मना, जानिए फिल्म 'The Vvaan' वाले वन देवी मंदिर का रहस्य -
नेपाल में बाढ़ के बाद भूकंप, इंडोनेशिया में फटा ज्वालामुखी, क्या बाबा वेंगा की भविष्यवाणी हुई सच? -
Pithori Amavasya 2026: आज या कल, पिठोरी अमावस्या कब है? जानें सही तारीख, स्नान-दान का शुभ मुहूर्त और महत्व -
World Suicide Prevention Day 2026: क्यों मनाया जाता है विश्व आत्महत्या रोकथाम दिवस? जानें इसका इतिहास और महत्व -
तांबे के बर्तन में पानी पीने से मिलेंगे ये 5 फायदे, डायजेशन के साथ इम्यूनिटी भी होगी मजबूत -
Ganesh Chaturthi 2026: कब है गणेश चतुर्थी? जानें तिथि, गणपति स्थापना का शुभ मुहूर्त और विसर्जन की तारीख
शादी करने के बाद हर लड़की जरुर महससू करती है ये परिवर्तन
शादी दो आत्माओं का मिलन होता है जो सही मायनों में, पागलों की तरह गहराई से एक दूसरे से प्रेम करने का एहसास होता है। शादी के लड़कियों के जीवन में बहुत बड़ा परिवर्तन आता है।
READ: शादी की अगली सुबह हर नव वधु के मन में उठते हैं ये 9 सवाल
शादी के बाद लड़कियों को अपना घर छोड़कर अपने पति और उसके परिवार के साथ रहने के लिए जाना पड़ता है अत: शादी के बाद लड़कों की तुलना में लड़कियों के जीवन में अधिक परिवर्तन आता है।
READ: 7 फेरों के ये 7 वचन किस तहर हैं महिलाओं के हक में
तो अगर आप की भी शादी होने वाली है तो ऐसे परिवर्तनों के बारे में जरुर जान और समझ लें जो आपके जीवन पर आने वाला है। आइये जानते हैं क्या हैं वे परिवर्तन...

1. आप अचानक बहुत अधिक ज़िम्मेदार बन जाती हैं
शादी से पहले आप शायद ही किसी चीज़ के लिए जवाबदेह थी। जहाँ घर की देखभाल मां करती थी वहीं आर्थिक भार पिता पर होता था। परन्तु शादी के बाद आप सबकी ज़रूरतों का ध्यान रखने लगती हैं चाहे वह आपके पति हो या आपके परिवार का अन्य कोई सदस्य। दिलचस्प बात यह है कि आपको यह सब बोझ नहीं लगता। वास्तव में आपको यह सब करना अच्छा लगता है!

#2. आप “मैं” से “हम” पर आ जाती हैं
पहले आपका जीवन आपका अपना था तथा आपको अपने निर्णय स्वयं लेने की आज़ादी थी। और अब आपको अपनी पूरी ज़िन्दगी किसी और के साथ बांटनी हैं, आपके सभी निर्णय उसकी ज़िन्दगी को भी प्रभावित करेंगे। अत: आप ज़िन्दगी में जो कुछ भी करेंगी वह आप दोनों के लिए होगा, आपके अकेले के लिए नहीं।

3. आप अधिक धैर्यवान हो जाती हैं
आखिरकार शादी के बाद आप छोटी सी बात को लेकर इसे तोड़ नहीं सकती। और धैर्य सफल शादी की कुंजी है, सही है न? इसके कारण आप जीवन में आने वाली समस्याओं से निपटने के लिए आपके दृष्टिकोण में अधिक परिपक्वता आ जाती है।

#4. आपकी प्राथमिकताएं भी बदल जाती हैं
कहने की आवश्यकता नहीं है कि शादी के बाद आपके पति तथा उनका परिवार भी आपकी प्राथमिकताओं की सूची में शामिल हो जाता है। आप अपने मित्रों के साथ बाहर जाने की तुलना में अपने सास ससुर और पति के साथ बाहर जाना पसंद करने लगती हैं। आपके दिमाग में परिवार, घर के काम, पारिवारिक खर्च आदि बातें लगातार चलती रहती हैं।

5. अब आप बोलने से पहले सोचती हैं
जी हाँ, ऐसा करना बिलकुल उचित हैं। शादी से पहले जब आप अपने भाई बहनों या माता पिता को गुस्से में कुछ कहती हैं तो वे जानते हैं कि आपका मतलब ऐसा कुछ कहना नहीं था। परंतु शादी के बाद आप जो कुछ भी कहती हैं उसके प्रति सजग रहती हैं। स्वाभाविक है कि आप उस परिवार के लिए नई हैं तथा आपके कुछ भी गलत कहने से उन्हें बुरा लग सकता है।

6. आप एक अच्छी कम्युनिकेटर (संचारक) बन सकती हैं
शादी के पहले हो सकता है कि आप अत्यंत एक्प्रेसिव रही हों, परन्तु अपनी भावनाओं को व्यक्त करने का तरीका अलग होता है। क्योंकि अब आप बोलने से पहले सोचती हैं अत: आपके बातचीत करने के तरीके में भी सुधार आता है। आप न केवल अपनी बातों को शांत तरीके से समझाती है बल्कि आप दूसरों की बात सुनने की कला में भी माहिर हो जाती हैं।

7. आप अपने चिंतामुक्त दिनों को अलविदा कह देती हैं
आपको अपने सबसे अच्छे दोस्तों के साथ रातें बिताना पसंद था, था न? और बाहर जाने के बिना सोचे समझे बने प्लान (योजना) के बारे में आप दुबारा कभी नहीं सोचते थे। परंतु अब वे सभी पागलपन की बातें जो आप अपने दोस्तों के साथ करती थी अब एक इतिहास बन जाती हैं।

8. आप अधिक सुरक्षित महसूस करती हैं
शादी से पहले कभी आपने अकेलापन महसूस किया होगा। तो अब उन अकेलेपन के दिनों को अलविदा कहने का समय आ गया है। क्योंकि अब आपके पास कोई ऐसा है जो आपके अच्छे और बुरे दिनों में हमेशा आपके साथ रहेगा। आप जब चाहे उससे बात कर सकती हैं, अपनी छोटी बड़ी ज़रूरतों के लिए उस पर निर्भर रह सकती हैं, जब आप कन्फ्यूज़ हों तो उस से सलाह ले सकती हैं। जीवन में इस प्रकार की सुरक्षा मिलने पर किसे अच्छा नहीं लगेगा?

9. आपके सपने “हमारे” सपने बन जाते हैं
शादी का यह अर्थ बिलकुल नहीं है कि आपके सपनों और लक्ष्य का अंत हो गया। बल्कि आपकी सारी इच्छाएं अब उस व्यक्ति के साथ भी जुड़ जाती हैं। और क्या? अब आप दोनों मिलकर इसे पाने का प्रयत्न कर सकते हैं।

10. अपने माता पिता के यहाँ आपका विशेष ध्यान रखा जाता है
आप अपने माता पिता के लिए हमेशा एक राजकुमारी थी। परन्तु जब आप शादी के बाद अपने माता पिता के घर जाती हैं तो पहले की तुलना में आपको अधिक लाड़ प्यार मिलता है तथा आपका अधिक ध्यान रखा जाता है। और आपको यह सब बहुत अच्छा लगता है, है न?।



Click it and Unblock the Notifications
