Latest Updates
-
Shardiya Navratri 2026 Day 8: नवरात्रि के आठवें दिन करें मां महागौरी की पूजा, जानें विधि, मंत्र, भोग और आरती -
Durga Ashtami 2026 Wishes: महागौरी की कृपा...इन संदेशों के साथ अपनों को दें दुर्गा अष्टमी की शुभकामनाएं -
सिर्फ गांठ ही नहीं, ये 5 संकेत भी हो सकते हैं ब्रेस्ट कैंसर का लक्षण, साधारण समझकर इग्नोर करने की न करें भूल -
Maha Navami 2026: 19 या 20 अक्तूबर, महानवमी कब है? जानें तिथि, हवन और कन्या पूजन का शुभ मुहूर्त -
SRH की मालकिन काव्या मारन की शादी हुई तय! कौन है दुल्हा, कब और कहां होगी वेडिंग, जानिए पूरी डिटेल्स -
Ashtami Kab Hai: 18 या 19 अक्टूबर, कब है अष्टमी? जानें सही तारीख, कन्या पूजन का शुभ मुहूर्त और पारण का समय -
Shardiya Navratri 2026 Day 7: नवरात्रि के सातवें दिन करें मां कालरात्रि की पूजा, जानें विधि, मंत्र, भोग, आरती -
Navratri Day 7 Wishes: मां कालरात्रि का आशीर्वाद...इन संदेशों के साथ अपनों को भेजें महासप्तमी की शुभकामनाएं -
‘रामायण’ के ट्रेलर लॉन्च के दौरान रणबीर कपूर की घड़ी क्यों हुई वायरल? कीमत सुन उड़ जाएंगे होश, जानें खासियत -
लंबे समय तक बैठे रहने से रीढ़ की हड्डी को पहुंचता है नुकसान, डॉक्टर ने बताया इतने घंटे में ब्रेक जरूरी
वैवाहिक जीवन की ये 7 सीक्रेट बातें फ़्रेंड्स को ना बताएं
जब आपका अपने पती की वजह से दिमाग खराब हो रहा हो, तो दोस्तों से अपनी समस्या शेयर करना ठीक है लेकिन जब आप अपने दोस्तों को विश्वास दिला देती हैं कि आपका पति खिसका हुआ है तो वे इस बात को भूलने वाले नहीं हैं।
READ: पत्नियों से क्या चाहिए होता है पतियों को
चाहे आपके दोस्त कितने ही नजदीकी हों लेकिन अपने वैवाहिक जीवन की बातें आपके पति और आपके बीच ही रहनी चाहिए। वैवाहिक जीवन की कुछ सीक्रेट्स हैं जो आपको हमेशा छुपाकर ही रखने चाहिए।

वित्तीय स्थिति और खर्चा
आपके बजट और खर्चों से दूसरों को क्या मतलब है। यदि आप उन्हें इस बारे में बता रही हैं तो आप अपने घर की निजी बातें बाहर बता रही हैं। आपके घर में कमाई कितनी है और कितना खर्चा है इसे दोस्तों और सहेलियों को बताने से कोई मतलब नहीं है। इसलिए अच्छा होगा इस तरह का कोई चिट्ठा अपने दोस्तों के साथ शेयर ना करें।

बिलों का भुगतान कौन करता है
आपके दोस्त नजदीकी हैं लेकिन आपके घर का कौनसा बिल कौन जमा करवाता है, ये दोस्तों को क्यूँ बताना। यदि पति के बजाय बिल आप जमा करवाती हैं तो भी इसे दोस्तों को न बताएं। पैसे की बात केवल पति-पत्नी के बीच ही रहनी चाहिए, यह दोस्तों के साथ शेयर करने वाली चीज नहीं है।

अपने सास-ससुर के साथ आपका तालमेल
अपने ससुराल वालों के साथ आप कैसे निपटती हैं, आपको ये सब दोस्तों को बताना अच्छा लगता होगा। लेकिन सास-ससुर के साथ आपकी कैसी पट रही है यह मज़ाक का विषय नहीं है। चाहे यह अच्छा अनुभव हो या बुरा। इसे अपने दिल में ही रखें। आपके ससुराल वाले आपके किट्टी पार्टी का टॉपिक नहीं है। इसलिए ऐसी बातों को घर की दीवारों के भीतर ही रहने दें।

अपने पति का चरित्र
अपने पति के चरित्र की बातें अपने दोस्तों को बताना सही नहीं है। आपका पति चाहे नाक चढ़ाता हो, रात को नींदों में उठता हो या फिर चाइनीज खाने को हाथ से खाता हो, पर इस तरह की बातें सबको बताने के लिए नहीं होती हैं। इस तरह की बातें करते समय ज्यादा कैज्यूअल ना हों।

परिवार बढ़ाने की बातें
दो से तीन होना और बच्चे को जन्म देने की सोचना अच्छी बात है, लेकिन किसी तीसरे को यह बात बताना अच्छा नहीं है। इसे अपना व्यक्तिगत मामला समझकर अपने पास ही रखें। इस मामले में आपको अपनी फ्रेंड की राय की कोई जरूरत नहीं है।

बेडरूम सीक्रेट्स
आप गॉसिप करना पसंद करती हैं लेकिन बेडरूम की बातें बाहर नहीं आनी चाहिए। अपनी अंतरंग और बेडरूम की गंदी बातों को फ़्रेंड्स को बताना बेवकूफी है। ये प्यार भरी बातें अपने पास ही रखें।

घर में किसकी ज्यादा चलती है
अपने रिश्ते की गोपनीय बातें दोस्तों को कभी नहीं बताएं। हर घर में एक जने की ज्यादा चलती है, चाहे वो पति हो या पत्नी। इसका मतलब ये नहीं है कि दूसरा व्यक्ति विनम्र है। घर में कौन सीधा है, कौन तेज है, किसकी ज्यादा चलती है, ये बातें दोस्तों को न बताएं।



Click it and Unblock the Notifications
