Latest Updates
-
Lal Bahadur Shastri Jayanti 2026: क्या आप जानते हैं लाल बहादुर शास्त्री का असली नाम? जानें 10 रोचक तथ्य -
Gandhi Jayanti 2026: गांधी जी को 'बापू' क्यों कहा जाता है? जानें किसने दी थी 'महात्मा' की उपाधि -
Gandhi Jayanti Wishes 2026: हाथ में लाठी थी...गांधी जयंती पर अपनों को ये खास मैसेज भेजकर दें शुभकामनाएं -
Gandhi Jayanti 2026 Essay, Speech: गांधी जयंती पर ऐसे करें भाषण और निबंध की तैयारी, मिलेगा इनाम -
Pitru Paksha 2026: पितृपक्ष में खीर बनाते समय न करें ये गलती, नहीं तो नाराज हो सकते हैं पितर, जानें सही विधि -
Koffee With Karan 9: करण जौहर का ‘कॉफी विद करण’ 22 साल बाद होगा खत्म, जानें कब और कहां स्ट्रीम होगा आखिरी सीजन -
Jitiya Vrat 2026: कब है जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत? जानें सही तारीख, और नहाय-खाय से लेकर पारण तक का समय -
लाखों में बिकती है दुनिया की सबसे महंगी कॉफी, लेकिन बनाने का प्रोसेस जानकर फ्री में भी पीने से करेंगे तौबा! -
पाम ऑयल क्या होता है और इसे खाने से क्या नुकसान होते हैं? जानिए इससे शरीर पर क्या असर होता है -
October 2026 Vrat Tyohar List: नवरात्रि, दशहरा से करवा चौथ तक, यहां देखें व्रत-त्योहारों की पूरी लिस्ट
अपने पार्टनर को ऐसे बताएं अपने एक्स के बारे में
आप कई तरीकों से अपने साथी को अपने अतीत के बारे में बता सकते हैं। परन्तु आपको यह कदम उठाने से पहले कुछ बातों का ध्यान रखना ज़रूरी है। अधिकतर साथी अतीत एवं पुराने रिश्तों के बारे में जानने के लिए बहुत उत्सुक होते हैं।
ऐसे साथी जो कि बहुत चाहवान होते है, बहुत खतरनाक साबित हो सकते हैं। आपको उनसे बात करते हुए एहतियात बरतनी चाहिए। यहाँ पर हम अपने साथी को, अपने पुराने साथी के बारे में बताने पर विचार-विमर्श करेंगे।

पहली मुलाक़ात में: अपने पुराने साथी के बारे में अपने साथी को बताने के लिए उपयुक्त समय का इंतज़ार करना भी सुरक्षित तरीकों में से एक है। पहली ही मुलाक़ात में इस विषय पर बात करना बेहतर नहीं है। जैसे-जैसे आपका रिश्ता गहरा होता है, आपको मौका पाकर अपने पुराने साथी एवं अनुभवों पर से पर्दा उठाना चाहिए।
किसी मित्र की कहानी बताते हुए: अपने पुराने साथी के बारे में बताते हुए, समय और मौके पूरा लाभ उठाएं। आप अपने मित्रों की प्रेम कहानियाँ बताते हुए, अपनी दास्ताँ ब्यान कर सकते हैं। इस का सबसे बड़ा फायदा यह रहता है कि बात खत्म करके आप अपने दोस्त की कहानी पर वापिस आ सकते हैं।
मूवी देखते हुए: प्रेम प्रसंग पर आधारित मूवी देखते हुए आप अपनी बात कहने का सुअवसर प्राप्त कर सकते हैं। इस प्रकार आप इसमें हास्य का पुट डाल सकते है। सिर्फ आपको यह जाहिर करना है कि आप अब इसे गंभीरता से नहीं लेते।
मूड का ख्याल: अगर आपके साथी का मूड अच्छा न हो तो कभी भी उससे अपने अतीत की बात न करें। कई प्रकार के तनाव हो सकते हैं और उस समय अतीत की कोई भी बात, आग में घी का काम कर सकती है। आपको अपनी बात कहने से पहले अपने साथी का रवैया और उसकी सहजता की स्थिति को भली-भांति आंक लेना चाहिए। इस प्रकार आप बिना किसी जोखिम के अपने अतीत और उस से जुड़े रिश्ते व अनुभव को अपने साथी के साथ बाँट सकते हैं ।



Click it and Unblock the Notifications
