Latest Updates
-
Periods Delay Pills: पीरियड्स टालने वाली गोलियां बन सकती हैं जानलेवा, इस्तेमाल से पहले जान लें ये गंभीर खतरे -
वजन घटाने के लिए रोज 10K कदम चलना सबसे खतरनाक, एक्सपर्ट ने बताए चौंकाने वाले दुष्परिणाम -
Maharana Pratap Jayanti 2026 Quotes: महाराणा प्रताप की जयंती पर शेयर करें उनके अनमोल विचार, जगाएं जोश -
Shani Gochar 2026: रेवती नक्षत्र में शनि का महागोचर, मिथुन और सिंह सहित इन 5 राशियों की लगेगी लॉटरी -
Aaj Ka Rashifal 9 May 2026: शनिवार को इन 4 राशियों पर बरसेगी शनिदेव की कृपा, धन लाभ के साथ चमकेंगे सितारे -
Mother Day 2026: सलाम है इस मां के जज्बे को! पार्किंसंस के बावजूद रोज 100 लोगों को कराती हैं भोजन -
Aaj Ka Rashifal 08 May 2026: शुक्रवार को इन 4 राशियों पर बरसेगी मां लक्ष्मी की कृपा, जानें अपना भाग्यशाली अंक और रंग -
Mother’s Day 2026: इस मदर्स डे मां को दें स्टाइल और खूबसूरती का तोहफा, ये ट्रेंडी साड़ियां जीत लेंगी उनका दिल -
World Ovarian Cancer Day 2026: ओवेरियन कैंसर से बचने के लिए महिलाएं करें ये काम, डॉक्टर ने बताए बचाव के तरीके -
World Ovarian Cancer Day 2026: ओवेरियन कैंसर होने पर शरीर में दिखाई देते हैं ये 5 लक्षण, तुरंत करवाएं जांच
सास-ससुर की किचकिच से हैं परेशान तो इन टिप्स की मदद से खुद को रखें शांत
ये तो आपने जरुर सुना होगा कि जहां चार बर्तन होते हैं वहां आवाज तो होती ही है। घर में सास-बहु के बीच में भी नोकझोंक होना आम बात है। मगर कई बार ये छोटी-मोटी खटपट जिंदगी दूभर करने लग जाती है। खासतौर से उन महिलाओं के लिए बड़ी मुसीबत हो जाती है जिन्हें रोजाना सास के साथ साथ ससुर के भी ताने सुनने को मिलते हों। आज के समय में भी ऐसे लोगों की कमी नहीं है जो बहु को दूसरे घर से आई हुई मानते हैं और अपने परिवार के हिस्से की तरह स्वीकार नहीं करते हैं। सास -ससुर के साथ पैदा होने वाले मतभेदों से परेशान होने के बजे आप कुछ तरीके अपनाकर इस मामले को सुलझा सकती हैं।

अपने लिए लें स्टैंड
आपकी लाइफ में ऐसे मौके आ सकते हैं जब आपके जीवन के महत्वपूर्ण फैसले आपसे बिना पूछे ही सास-ससुर द्वारा ले लिए जाएं। आपको ऐसी स्थिति में चुप रहने की जरूरत नहीं है। आप समझदारी के साथ अपनी बात उनके सामने रखें। अगर आप शांत रहेंगी तो आने वाले समय में उनका ऐसा रवैया चलता ही रहेगा।

घर की बात घर तक
कई बार लोग दूसरों के सामने अपनी बहु को बुरा-भला कहने से भी पीछे नहीं हटते हैं। इस पर आप प्रतिक्रिया देने से बचें। संभव हो तो ससुराल पक्ष के दोस्त और रिश्तेदारों से थोड़ी दूरी बना लें और अपनी बात सीमित ही रखें। जब आपके सास ससुर को ये एहसास होगा कि आप इन सब बातों को दिल पर नहीं लगाती हैं तो वो इस तरह से आपको परेशान करना बंद कर सकते हैं।

पति के साथ रिश्ते में न आए दरार
आपके साथ हो रहे व्यवहार के बारे में आपके पति को जानकारी हो भी सकती है और नहीं भी। आप एक बार शांति से उनके साथ इस मुद्दे पर बात करने की कोशिश कर सकती हैं। लेकिन यदि वो इस पर आपसे सहमत न हों तो आप जोर न दें। इससे आप अपने रिश्तों में दूरी न लाएं। ये जरूरी है कि ससुराल वालों के सामने आपका अपने पति के साथ रिश्ता अच्छा बना रहे।

माहौल को हल्का बनें का करें प्रयास
ससुराल वाले छेड़ने के लिए भी आपके या आपके परिवार की बात बीच में ला सकते हैं। ऐसी स्थिति होने पर आप मुंह बना लेने के बजाय हंस कर ही इसका जवाब दे दें। आप चाहेंगी तो परेशान माहौल को भी आप मजेदार बना सकती हैं।

दिल को दुखाने वाली बातें शेयर करें
आमतौर पर ये देखा जाता है कि बहु के सामने नहीं, उसकी पीठ के पीछे उसकी बुराई की जाती है। जब ये बातें पता चलती है तब बहुत बुरा लगता है। आपको इस बारे में बात करने की जरूरत है। उन्हें ये जरुर बताएं कि आपको ये सब अच्छा नहीं लगता है। बातचीत की कमी की वजह से एक दूसरे के बीच ग़लतफहमी बढ़ जाती है। आप ऐसा न होने दें।

दुनिया के सामने न होने दें जाहिर
सास-ससुर के साथ घर में रिश्ते भले ही जैसे भी हों, आप दुनिया के सामने उसे जाहिर न होने दें। आगर परिवार के साथ किसी पार्टी-फंक्शन में जाना पड़े तो आप घर के मसलों को लेकर न बैठ जाएं। आपका व्यवहार देखकर ससुरालवालों को थोड़ा अजीब लग सकता है मगर वो आपकी इस समझदारी को समझेंगे।

हेल्पलाइन नंबर है मौजूद
यदि आपके सास-ससुर अपनी सीमा पार कर रहे हैं तो आपको घबराने की जरुरत नहीं है। आप मानसिक अथवा शारीरिक प्रताड़ना को सहन न करें। इस तरह की स्थिति होने पर आप तुरंत इन हेल्पलाइन नंबर पर कॉल करके मदद पा सकती हैं।
Help Available on : Contact
Central Social Welfare Board -Police Helpline: 1091/ 1291, (011) 23317004
Shakti Shalini : 10920
Shakti Shalini - women's shelter: (011) 24373736/ 24373737
SAARTHAK: (011) 26853846/ 26524061
All India Women's Conference: 10921/ (011) 23389680
JAGORI : (011) 26692700
Joint Women's Programme (also has branches in Bangalore, Kolkata, Chennai): (011) 24619821
Sakshi - violence intervention center: (0124) 2562336/ 5018873
Saheli - a womens organization: (011) 24616485 (Saturdays)
Nirmal Niketan : (011) 27859158
Nari Raksha Samiti: (011) 23973949
RAHI Recovering and Healing from Incest. A support centre for women survivors of child sexual abuse (011) 26238466/ 26224042, 26227647



Click it and Unblock the Notifications