Latest Updates
-
Bihari Style Crunchy Chivda Namkeen Recipe: चाय के साथ लें कुरकुरे स्नैक का मजा -
Telangana Formation Day: 2 जून को जन्मा था तेलंगाना; जानें कैसे संघर्षों से लिखी नए राज्य की कहानी -
IRCTC vs RailOne: टिकट बुक करने के लिए कौन सा ऐप है सुपरफास्ट? पीक ऑवर्स में भरोसेमंद कौन? -
कुछ मिनटों के लिए धरती पर छा जाएगा अंधेरा, जानें कब लगेगा सदी का सबसे लंबा सूर्य ग्रहण? -
MBA ग्रेजुएट जो 25 लाख की नौकरी छोड़ बना कैब ड्राइवर, आज कमा रहा पहले से 4 गुना ज्यादा -
Kashmiri Style Dum Aloo Recipe: अब घर पर पाएं रेस्टोरेंट जैसा स्वाद -
इन 7 लोगों को गर्मियों में अंडों से करना चाहिए पूरी तरह परहेज, वरना बिगड़ सकती है तबीयत -
Global Parents Day पर हमारे पहले मेंटर, पहले लीडर और सबसे बड़े सपोर्ट सिस्टम माता-पिता को भेजें ये कोट्स -
World Milk Day पर अपनों को बताएं दूध पीने के 10 बेमिसाल फायदे, हड्डियां रहेंगी वज्र जैसी मजबूत -
Global Parents Day 2026 Wishes: आपकी मुस्कान मेरी खुशी...ग्लोबल पेरेंट्स डे पर माता-पिता को भेजें ये खास संदेश
हेल्दी दिखने वाले ये 7 फूड्स बढ़ा सकते हैं आपका ब्लड शुगर, खरीदने से पहले जरूर पढ़ें लेबल
Packaged Healthy Foods That Contain High Sugar: सुबह की जल्दी में आपने सीरियल के साथ पैकेज्ड फ्रूट जूस पी लिया, ऑफिस में भूख लगी तो एक प्रोटीन बार खा ली और शाम को फ्लेवर्ड योगर्ट खा लिया। आपको लगा कि आपने पूरे दिन अपनी सेहत का पूरा ध्यान रखा है। लेकिन क्या आप जानते हैं कि ये सभी चीजें चुपके से आपके ब्लड शुगर को बढ़ाने का काम कर रही हैं? आजकल ज्यादातर फूड आइटम्स के पैकेट पर "हेल्दी", "नेचुरल", "लो-फैट" और "फिटनेस फ्रेंडली" जैसे शब्द बड़े-बड़े अक्षरों में लिखे होते हैं। लेकिन क्या वाकई ये खाद्य पदार्थ उतने ही हेल्दी हैं, जितना हमें लगता है? इन आकर्षक दावों के पीछे कई बार ऐसी चीजें छिपी होती हैं, जो आपकी सेहत के लिए नुकसानदायक साबित हो सकती हैं। खासकर, पैकेज्ड फूड आइटम्स में मौजूद हाई शुगर से प्रीडायबिटीज यार डायबिटीज के मरीजों को काफी नुकसान हो सकता है। इसलिए किसी भी फूड आइटम की पैकेजिंग पर लिखे दावों से ज्यादा जरूरी है उसके इंग्रीडिएंट्स (सामग्री सूची) को पढ़ना।

डॉ. अर्चना बत्रा, डाइटीशियन और सर्टिफाइड डायबिटीज़ एजुकेटर का कहना है कि आज के समय में सबसे बड़ी पोषण संबंधी चुनौतियों में से एक है "हिडन शुगर" यानी छिपी हुई चीनी। कई ऐसे खाद्य पदार्थ जिन्हें लोग सेहतमंद समझकर रोज खाते हैं, लेकिन उनमें चीनी अलग-अलग नामों से मौजूद होती है। यह न सिर्फ ब्लड शुगर को बढ़ा सकती है, बल्कि प्रीडायबिटीज और टाइप-2 डायबिटीज के खतरे को भी बढ़ा सकती है।
डायबिटीज के लक्षणों और इलाज के प्रति जागरूकता बढ़ाने के लिए Boldsky ने Sun Pharma के साथ मिलकर 'Win Over Diabetes' अभियान की शुरुआत की है। यह एक राष्ट्रीय पहल है, जिसका उद्देश्य जागरूकता बढ़ाना और शुरुआती जांच को बढ़ावा देना है, ताकि समय रहते कदम उठाकर गंभीर स्वास्थ्य जोखिमों को कम किया जा सके। इसी कड़ी में, आज इस लेख में जानते हैं ऐसे 7 लोकप्रिय हेल्दी फूड्स के बारे में, जिनमें भारी मात्रा में शुगर मौजूद होती है -

शुगर से भरपूर होते हैं ये 7 पैकेज्ड फूड्स
1. फ्लेवर्ड योगर्ट
योगर्ट को आमतौर पर हेल्दी स्नैक माना जाता है क्योंकि इसमें प्रोटीन, कैल्शियम और प्रोबायोटिक्स होते हैं। लेकिन बाजार में मिलने वाले कई फ्लेवर्ड योगर्ट में चीनी की मात्रा काफी ज्यादा होती है। फ्रूट फ्लेवर वाले योगर्ट में अक्सर सिरप, फ्रूट कॉन्संट्रेट और स्वीटनर होते हैं, जो ब्लड शुगर को तेजी से बढ़ा सकते हैं। इसके विकल्प के तौर पर आप सादे दही में ताजे फल और नट्स मिलाकर खा सकते हैं।
2. ब्रेकफास्ट सीरियल और ग्रेनोला
कई लोग अपने दिन की शुरुआत सीरियल या ग्रेनोला से करते हैं। लेकिन बाजार में मौजूद कई सीरियल और ग्रेनोला में चीनी की मात्रा काफी अधिक होती है। "होल ग्रेन", "हाई फाइबर" या "मल्टीग्रेन" लिखा होने के बावजूद इनमें शहद, ब्राउन शुगर माल्ट एक्सट्रैक्ट और ग्लूकोज सिरप मिलाया जा सकता है। इसकी जगह आप बिना चीनी वाले ओट्स, घर का बना म्यूसली या कम शुगर वाले सीरियल का चुनाव कर सकते हैं।
3. पैकेज्ड फ्रूट जूस
कई लोग कोल्ड ड्रिंक छोड़कर पैकेज्ड फ्रूट जूस पीना शुरू कर देते हैं। हालांकि, जूस में विटामिन होते हैं, लेकिन उनमें पूरे फल की तरह फाइबर नहीं होता। फाइबर की कमी के कारण जूस में मौजूद प्राकृतिक शुगर तेजी से शरीर में अवशोषित हो जाती है, जिससे ब्लड शुगर अचानक बढ़ सकता है। वहीं, कुछ पैकेज्ड जूस में अतिरिक्त चीनी भी मिलाई जाती है। बेहतर है कि पैकेज्ड फ्रूट जूस की बजाय पूरा फल खाएं।
4. प्रोटीन बार और एनर्जी बार
आजकल प्रोटीन बार को हेल्दी स्नैक के रूप में खूब प्रचारित किया जाता है। लेकिन कई बार इनमें स्वाद बढ़ाने के लिए काफी मात्रा में चीनी मिलाई जाती है। हनी, डेट सिरप, ब्राउन राइस सिरप और फ्रूट एक्सट्रैक्ट जैसे तत्व इन्हें मीठा बनाते हैं, लेकिन हमारे ब्लड शुगर पर असर डाल सकते हैं। हाई शुगर कंटेंट होने के कारण ये न सिर्फ आपके ब्लड शुगर, बल्कि वजन को भी बढ़ा सकते हैं। इसके विकल्प के तौर पर आप भुना चना, नट्स, बीज या कम शुगर वाले प्रोटीन बार खा सकते हैं।
5. ओट मिल्क और फ्लेवर्ड प्लांट-बेस्ड मिल्क
प्लांट-बेस्ड दूध आजकल काफी लोकप्रिय हो रहे हैं। हालांकि इनके कुछ फायदे हैं, लेकिनप्लांट-बेस्ड मिल्क में अतिरिक्त चीनी हो सकती है। वहीं, ओट मिल्क में कार्बोहाइड्रेट की मात्रा भी अपेक्षाकृत ज्यादा हो सकती है, जो कुछ लोगों के ब्लड शुगर को प्रभावित कर सकती है। इसके बजाय बिना चीनी वाले प्लांट-बेस्ड दूध चुनें और मात्रा का ध्यान रखें।
6. ड्राइड फ्रूट्स
किशमिश, खजूर और अन्य सूखे फल पोषक तत्वों से भरपूर होते हैं, लेकिन इनमें प्राकृतिक चीनी अधिक मात्रा में मौजूद होती है। ऐसे में, प्रीडायबिटीज या डायबिटीज के मरीजों के लिए इनकी थोड़ी मात्रा में भी ब्लड शुगर को हाई कर सकती है। इसलिए ड्राइड फ्रूट्स के बजाय ताजे फलों का सेवन करें। इनसे आपको फाइबर भी भरपूर मात्रा में मिलेगा।
7. लो-फैट और फैट-फ्री फूड्स
कई लोगों की धारणा होती है कि लो-फैट यानी हेल्दी। लेकिन जब कंपनियां किसी उत्पाद से फैट कम करती हैं, तो स्वाद बनाए रखने के लिए अक्सर उसमें चीनी बढ़ा देती हैं। लो-फैट योगर्ट, सलाद ड्रेसिंग और कई स्नैक्स में छिपी हुई शुगर मौजूद हो सकती है। इसलिए कम प्रोसेस्ड और संतुलित पोषण वाले खाद्य पदार्थ चुनें।

फूड लेबल पढ़ते समय इन नामों से रहें सावधान
बाजार में मिलने वाले खाद्य पदार्थों में चीनी हमेशा "शुगर" नाम से नहीं लिखी होती। यह कई अलग-अलग नामों से मौजूद हो सकती है, जैसे -
सुक्रोज (Sucrose)
ग्लूकोज सिरप (Glucose Syrup)
हाई-फ्रक्टोज कॉर्न सिरप
माल्टोज (Maltose)
डेक्सट्रोज (Dextrose)
हनी (Honey)
गुड़ (Jaggery)
फ्रूट जूस कॉन्संट्रेट (Fruit Juice Concentrate)
ब्राउन राइस सिरप (Brown Rice Syrup)
इनवर्ट शुगर (Invert Sugar)
अगर इंग्रीडिएंट्स लिस्ट में ये नाम लिखे हों, तो समझ जाइए कि उस प्रोडक्ट में चीनी की मात्रा ज्यादा हो सकती है।

लेबल पढ़कर ही खरीदें
सिर्फ "हेल्दी" या "नेचुरल" लिखा होने से कोई भी खाद्य पदार्थ आपके स्वास्थ्य के लिए सुरक्षित नहीं हो जाता। कई पैकेज्ड फूड्स में छिपी हुई चीनी मौजूद होती है, जो आपके ब्लड शुगर को बढ़ाने का काम कर सकती है। इसलिए किसी भी फूड आइटम को खरीदने से पहले उसका लेबल जरूर पढ़ें और जितना संभव हो, ताजे और कम प्रोसेस्ड खाद्य पदार्थों को अपनी डाइट का हिस्सा बनाएं।



Click it and Unblock the Notifications