Latest Updates
-
कौन थे हरि मुरली? जिनका 27 की उम्र में हुआ निधन, चाइल्ड आर्टिस्ट के तौर पर 50 से ज्यादा फिल्मों में किया काम -
शादी के 4 साल बाद क्यों अलग हुए हंसिका मोटवानी और सोहेल कथूरिया? एक्ट्रेस ने नहीं ली एलिमनी -
No Gas Recipes: गैस खत्म हो जाए तो भी टेंशन नहीं, ट्राई करें ये 5 आसान रेसिपी -
किडनी को डैमेज कर सकती हैं रोजाना की ये 5 गलत आदतें, तुरंत करें सुधार वरना पड़ेगा पछताना -
Alvida Jumma 2026: 13 या 20 मार्च, कब है रमजान का आखिरी जुमा? जानिए क्यों माना जाता है इतना खास -
कृतिका कामरा ने गौरव कपूर संग रचाई गुपचुप शादी, सुर्ख लाल साड़ी में दिखीं बेहद खूबसूरत, देखें PHOTOS -
World Kidney Day 2026: हर साल क्यों मनाया जाता है विश्व किडनी दिवस? जानें इतिहास, महत्व और इस साल की थीम -
घर से मुस्लिम प्रेमी संग भागी महाकुंभ वायरल गर्ल मोनालिसा, केरल में रचाई शादी -
कौन हैं सायली सुर्वे? मिसेज इंडिया अर्थ 2019 ने मुस्लिम पति पर लगाए लव जिहाद के आरोप, हिंदू धर्म में की वापसी -
कौन हैं हरीश राणा, जिन्हें सुप्रीम कोर्ट ने दी इच्छामृत्यु की अनुमति? जानिए 13 साल से कोमा में क्यों थे
बुध ने मेष राशि में किया प्रवेश, जानें ये परिवर्तन आपके लिए शुभ रहेगा या अशुभ
दूसरे ग्रहों के मुकाबले बुध के गोचर करने का समय सबसे कम होता है। ये हर राशि में तकरीबन 14 दिनों तक ही रहता है। 3 मई 2019, शुक्रवार को बुध ग्रह ने शाम 4 बजकर 54 मिनट पर मीन से मेष राशि में गोचर किया है और अब ये वहां 18 मई, शनिवार रात 11 बजकर 25 मिनट तक उपस्थित रहेगा। इसके बाद बुध वृषभ राशि की तरफ बढ़ेगा। बुध के इस गोचर से सिर्फ मेष नहीं बल्कि सभी 12 राशियों पर इसका असर होगा।

मेष
मेष राशि के जातकों को बुध के इस गोचर से शुभ फल की प्राप्ति होगी। इस दौरान किस्मत का साथ मिलेगा। आर्थिक लाभ मिलने की संभावना भी बढ़ेगी। साथ ही घर परिवार में भी हंसी खुशी का माहौल रहेगा।

वृषभ
वृषभ राशि के जातकों के लिए बुध का ये गोचर ठीक नहीं है। इन्हें हर काम सावधानीपूर्वक करना होगा। हानि का अंदेशा लगा रहेगा। साथ ही वाद विवाद और झगड़े से स्वयं को दूर रखें।

मिथुन
18 मई तक रहने वाले इस गोचर से मिथुन राशि को आर्थिक लाभ मिलेगा। उनकी आय में बढ़ोतरी होगी। नौकरीपेशा जातकों को अपने वरिष्ठ अधिकारियों की मदद से कोई खास उपलब्धि मिल सकती है।

कर्क
कर्क राशि वालों को परिवार, खासतौर से अपने पिता का साथ मिलेगा। पिता के कारण धन लाभ होगा और आपको उनके साथ अच्छा समय बिताने का मौका मिलेगा। नौकरीपेशा जातकों पर काम का बोझ अधिक रहेगा।

सिंह
बुध का ये राशि परिवर्तन सिंह राशि के जातकों के लिए अच्छा समय लेकर आया है। इनके भाग्य में वृद्धि होगी। घर परिवार में सुख शांति का माहौल रहेगा। बच्चे आपको प्रसन्न होने का मौका देंगे।

कन्या
ये अवधि कन्या राशि के जातकों के लिए ठीक नहीं है। बुध की ये स्थिति इनके लिए शुभ नहीं है। धन से जुड़े कामों में नुकसान संभव है, सावधान रहें। अपना धैर्य बनाए रखें और गुस्से को काबू में रखें।

तुला
बुध के मेष राशि में जाने से तुला राशि के जातकों को लाभ मिलेगा। अविवाहित जातकों के लिए विवाह के प्रस्ताव मिल सकते हैं। वहीं दूसरे लोगों का रिश्ता मधुरतापूर्ण बना रहेगा।

वृश्चिक
आप सावधान रहें। बुध की वजह से आपके लिए समय अच्छा नहीं है। किसी बड़ी हानि की आशंका है।

धनु
आपको भाग्य का साथ मिलेगा। जीवन में सुख शांति बढ़ेगी और धन संपत्ति में भी इजाफा होगा। इस दौरान आपको कम मेहनत करके भी बड़ी कामयाबी मिल सकती है।

मकर
मकर राशि के लोगों को भी बुध से अच्छा परिणाम नहीं मिल पाएगा। मानसिक तौर पर आप तनाव महसूस करेंगे। काम का बोझ ज्यादा रहेगा और आपको कई तरह की मुश्किलों का सामना भी करना पड़ सकता है।

कुंभ
इस राशि के लोग कार्य क्षेत्र में अच्छा प्रदर्शन करेंगे। आपको अपने भाई की मदद से ही आर्थिक लाभ मिलेगा। परिवार में खुशहाली रहेगी।

मीन
मीन राशि के जातकों को अपने हर काम में सफलता मिलेगी। बुध का राशि परिवर्तन इनके लिए शुभ योग लेकर आया है। आर्थिक स्थिति में वृद्धि के साथ मान सम्मान में भी इजाफा होगा।



Click it and Unblock the Notifications











