Latest Updates
-
Sharad Purnima 2026: शरद पूर्णिमा की रात शारीरिक संबंध बना सकते हैं या नहीं? जानें क्या है नियम -
शरद पूर्णिमा की रात चांद की रोशनी में क्यों रखी जाती है खीर? जानें धार्मिक और वैज्ञानिक कारण -
Karwa Chauth 2026: करवा चौथ से पहले चेहरे पर चाहिए नेचुरल ग्लो? ट्राई करें शहनाज हुसैन के ये 5 होममेड फेस पैक -
Sharad Purnima 2026: 25 या 26 अक्टूबर, कब है शरद पूर्णिमा? जानें सही तिथि, शुभ मुहूर्त और चंद्रोदय का समय -
Shamonda Virus: शमोंडा वायरस क्या है और कैसे फैलता है? फ्रांस में पहली बार इंसान संक्रमित, जांच शुरू -
बार-बार सिरदर्द होना हो सकता है इन 6 गंभीर बीमारियों का संकेत, नजरअंदाज करना पड़ सकता है भारी -
सौंफ और धनिया का पानी पीने से सेहत को मिलते हैं कई फायदे, जानें सेवन का सही तरीका -
नसों में जमा कोलेस्ट्रॉल को कम कर सकते हैं ये 5 योगासन, नियमित अभ्यास से हार्ट डिजीज का खतरा होगा कम -
चेहरे पर नारियल तेल में मिलाकर लगाएं कॉफी पाउडर, स्किन की इन 5 समस्याओं से मिलेगा छुटकारा -
Myth Vs Fact: टाइट ब्रा पहनने से ब्रेस्ट कैंसर होता है? डॉक्टर से जानिए ऐसे ही 10 मिथ और उनकी सच्चाई
चावल के आटे से पाएं चमकती दमकती त्वचा
उम्र के साथ त्वचा की दमक और निखार कहीं खो जाता है और ये प्रक्रिया भी धीमी पड़ जाती है। आइए जानते है कि कैसे घरेलू उपाय से उम्र के साथ त्वचा की चमक को कैद करके रख सकते है।
अगर आपकी उम्र 30 वर्ष से ऊपर की है तो आपको अभी से अपनी त्वचा की देखभाल करना शुरू कर देना चाहिए। ताकि आपके चेहरे पर झुर्रियां जल्दी न आएं और बढ़ती उम्र का पता कोई आसानी से आपके चेहरे को देखते ही न लगा पाएं।
हालांकि, उम्र के साथ त्वचा की दमक और निखार कहीं खो जाता है और ये प्रक्रिया भी धीमी पड़ जाती है। त्वचा का मृत होना और उसका फिर से नया बनना, एक प्राकृतिक प्रक्रिया है जोकि प्रतिदिन होती है।
चेहरे की त्वचा को स्वस्थ बनाने के प्राकृतिक सामग्रियों से निर्मित फेसपैक को लगाना बहुत ही लाभप्रद रहता है। कई महिलाएं, चेहरे को साफ करने के लिए बेसन का उपयोग करती हैं, जो कि वाकई में काफी कारगर साबित होता है।
लेकिन अगर आपके घर में बेसन नहीं है तो आप आटे से भी फेसपैक को बना सकती हैं। आटे में चोकर होता है जो त्वचा के लिए स्क्रब की तरह काम करता है और उसे बिना नुकसान पहुंचाए ही साफ कर देता है व मृत त्वचा को निकाल देता है।
आज हम आपको बोल्डरस्काई के इस आर्टिकल में आटे से बनने वाले 4 विशेष प्रकार के फेसपैक के बारे में बताने जा रहे हैं जिन्हें आप अपने घर में ही आसानी से तैयार कर सकती हैं और अपने चेहरे पर इस्तेमाल करते हुए त्वचा को दमकदार बना सकती हैं। महिलाएं ही नहीं बल्कि पुरूष भी चाहें तो इन पैक का इस्तेमाल आसानी से कर सकती हैं। आटे से बनने वाले फेसपैक निम्न प्रकार हैं:

1. ऑयली यानि तैलीय त्वचा के लिए फेसपैक -
आटे के फेसपैक का ये फायदा सबसे बड़ा है। अगर आपकी त्वचा बहुत ज्यादा तैलीय है तो आप आटे से बने फेसपैक को अवश्य लगाएं।
आटा, त्वचा में समाएं अतिरिक्त तेल को अवशोषित कर लेता है और त्वचा को तेलमुक्त बना देता है जिससे तेल की वजह से होने वाले दाने आदि नहीं निकलते हैं। आइए जानते हैं कि तैलीय त्वचा के लिए आटे से फेसपैक को किस प्रकार बनाया जाता है:-
आवश्यक सामग्री-
• 4 बड़े चम्मच आटा
• 3 बड़ा चम्मच दूध
• 2 चम्मच गुलाबजल
• 2 चम्मच कच्चा शहद
तैयार करने और लगाने की विधि:
सबसे पहले एक पैन में दूध लें और इसे गर्म कर लें। बाद में इसमें गुलाब जल और शहद मिलाकर अच्छे से फेंट लें। गैस को बंद कर दें। इसके बाद, आटे को थोड़ा-थोड़ा करके मिलाएं और सही से मिक्स करते रहें। गाढ़ा सा लेप तैयार होने पर इसे ठंडा कर लें और चेहरे व गर्दन पर लगाएं। 15 मिनट बाद हल्के गुनगुने पानी से चेहरा धो लें। आपको अपने चेहरे पर फर्क साफ नज़र आएगा।

2. त्वचा को दमकाने के लिए फेसपैक -
त्वचा का गोरा या काला होना, व्यक्ति के शरीर में पाएं जाने वाले वर्णकों मेलेनिन पर निर्भर करता है। कई लोग बहुत गोरे होते हैं और कई लोग बहुत काले। आप किसी भी फेसपैक की मदद से काले से गोरे नहीं हो सकते हैं लेकिन अपनी त्वचा में ख़ास दमक ला सकते हैं जिससे कि त्वचा में ऐसा निखार आ जाता है कि सांवला व्यक्ति भी सुंदर लगता है। आइए जानते हैं त्वचा को दमकाने के लिए आटे से किस प्रकार फेसपैक को बनाया जा सकता है:-
आवश्यक सामग्री -
• 3 चम्मच मलाई
• 2 चम्मच आटा
तैयार करने और इस्तेमाल करने की विधि -
एक कटोरी में इन दोनों सामग्रियों को दिए गए अनुपात में मिला लें और अच्छेे से मिक्स कर लें ताकि कोई भी गांठ न रह जाएं। इसके बाद इसे अपने चेहरे और गर्दन के हिस्से पर लगाएं। 20 मिनट बाद आप इसे ठंडे पानी से धुल लें। इस पैक को लगाने से चेहरे पर पड़ने वाले ब्राउन स्पॉट यानि भूरे दाग हट जाते हैं और त्वचा दमक उठती है।

3. त्वचा को मुलायम बनाने के लिए फेसपैक -
अगर आटे को सही सामग्रियों के साथ मिलाया जाये तो त्वचा मुलायम भी हो सकती है। आइए जानते हैं कि त्वचा को मुलायम बनाने के लिए आटे का फेसपैक कैसे बनाते हैं:-
आवश्यक सामग्री -
• 1 कप पानी
• 4 कप सूखी गुलाब की पत्तियां
• 1 ऑर्गेनिक संतरे का छिलका
• 3 चम्मच दूध
• 2 चम्मच गुलाब जल
• 2 चम्मच शहद
• 4 चम्मच आटा
तैयार करने और इस्तेमाल करने की विधि -
सबसे पहले एक पैन लें, उसमें पानी डालें और उबलने दें। उबाल आने के बाद गैस बंद कर दें, इस पानी में तुरंत ही गुलाब की सूखी पत्तियां और संतरे का छिलका मिला दें। इसके बाद, पैन को ढांक दें। जब तक ये सामग्रियां पानी में बिलकुल मुलायम नहीं हो जाती है, इन्हें बंद ही रहने दें। दूसरी ओर, एक पैन में दूध लें और उसे गर्म कर दें, बाद में उसमें गुलाब जल मिलाएं और गैस बंद कर दें, इसमें थोड़ा पानी भी मिला दें। फिर इसमें थोड़ा-थोड़ा करके आटा मिलाएं और अच्छे से फेंटकर लेप बना लें। इस लेप को हल्काा गुनगुना ही चेहरे पर लगाएं। इसके बाद, सूखने दें। 20 मिनट बाद, उस गुलाब जल और संतरे वाले तैयार पानी से चेहरा धुल लें। आपका चेहरा निखर जाएगा और त्वचा में मुलायमपन भी आ जाएगा।

4. टैनिंग हटाने के लिए फेसपैक -
अगर आपको सनटैनिंग हो गई है तो आप आटे से बने फेसपैक को अवश्य लगाएं। इसे लगाने से चेहरे की मृत त्वचा हट जाती है साथ ही टैन भी रिमूव हो जाता है। इसे निम्न प्रकार बनाया और इस्तेमाल किया जाता है:-
आवश्यक सामग्री -
• 4 चम्मच आटा
• एक कप पानी
तैयार करने और इस्तेमाल करने की विधि -
आटे और पानी को एक कटोरे में मिलाएं और बिना गांठ पड़ने तक उसे फेंटते रहें। जब ये मिश्रण एकसमान हो जाएं तो इसे चेहरे पर सर्कुलर मोशन में लगाएं। आराम से हल्के़ हाथों से घुमाएं और छोड दें। 20 मिनट बाद हाथों को हल्का नम करके चेहरे पर फिराएं और चेहरे पर स्क्रब की तरह फेसपैक को रगड़ें और पूरे आटे को निकाल दें। इस प्रकार, आप आसानी से टैनिंग को निकाल सकते हैं



Click it and Unblock the Notifications
