Latest Updates
-
'कांटे' और 'शूटआउट एट वडाला' के निर्देशक संजय गुप्ता का 57 साल की उम्र में निधन, सामने आई मौत की वजह -
Ahoi Ashtami Vrat Me Pani Kab Piye: अहोई अष्टमी के व्रत में पानी पीना चाहिए या नहीं? जानें व्रत के जरूरी नियम -
Namakpara Recipe: दिवाली पर घर पर बनाएं बिना मैदा के कुरकुरे नमकपारे, निशा मधुलिका ने बताई आसान रेसिपी -
Halloween 2026: क्यों मनाया जाता है हैलोवीन? जानिए कहां और कैसे शुरू हुआ यह 'डरावना त्योहार' -
National Unity Day 2026 Wishes: हमारी पहचान हमारी एकता...राष्ट्रीय एकता दिवस पर आप भी भेजें ये शुभकामना संदेश -
Halloween 2026: हैलोवीन पार्टी के लिए ट्राई करें ये 5 स्पूकी मेकअप आइडियाज, दिखेंगी सबसे अलग -
बार-बार होने वाला सिरदर्द कहीं ब्रेन ट्यूमर तो नहीं? डॉक्टर ने बताए 5 वार्निंग संकेत जिन्हें पहचानना है जरूरी -
Ahoi Ashtami 2026: 1 या 2 नवंबर, अहोई अष्टमी कब है? जानें सही तारीख, शुभ मुहूर्त, महत्व और पूजा विधि -
Karwa Chauth Wishes For Saasu Maa: आपके आशीर्वाद से...करवा चौथ पर सासू मां को भेजें ये खास शुभकामना संदेश -
Happy Karwa Chauth Wishes For Husband: चांद से भी प्यारा...करवाचौथ पर जीवनसाथी को भेजें ये प्यार भरे संदेश
इन 3 विधियों से घर पर बनाएं डियोड्रेंट
शरीर की गंध ना केवल आपको ही बल्कि आपके आस पास के लोगों को भी बेचैन कर देती है। अगर आप ऑफिस जाती हैं और आपका सुगन्धित डियो खतम हो चुका है तो घर पर ही तैयार करें होममेड डियो। घर पर बनाए जाने वाले डियो काफी लंबे समय तक चलते हैं। यह काफी सिंपल और कम समय लेने वाला डियो है। इसकी खुशबू अच्छी होती है और यह एक एंटी बैक्टीरियल तत्व से भरा है। आइये जानते हैं कि घर पर कैसे बनाया जा सकता है खुद के लिये डियोड्रेंट।

रेसिपी - 1
सामग्री: बेकिंग सोडा, आरारोट पावडर, शिया बटर, सुगन्धित तेल, नारियल तेल
विधि- 3 चम्मच नारियल तेल और 2 चम्मच शिया बटर को एक जार में डालें और ऊप से खौलता हुआ पानी डालें जिससे ये पघिल जाएं। इसे पिघलने में 15 मिनट लगेंगे। इसे कुछ देर के लिये छोड़ दें उसके बाद इसमें 2 चम्मच भर कर आरारोट पावडर, 5-6 बूंद सुगन्धित तेल और 3 चम्मच बेकिंग सोडा डाल कर चलाएं। इस मिश्रण को कुछ देर के लिये ऐसे ही रहने दें उसके बाद इसे फ्रिज में सेट होने के लिये रख दें। फिर इस्तमाल किया गया डियोड्रेंट कंटेनर ले कर उसमें यह मिश्रण भरें।
READ: कैसे रखें डियोड्रेंट की महक को लंबे समय तक बरकरार
रेसिपी - 2
सामग्री: बीवैक्स, एक्सट्रा वर्जिन कोकोनट ऑइल, क्ले, बेकिंग सोडा, आरारोट पावडर, टी ट्री ऑइल और लेमन ग्रास एसेन्शियल ऑइल।
विधि: कुछ मिनट के लिये एक बरतन में डेढ़ कप बीवैक्स और उतना ही वर्जिन कोकोनट ऑइल मिक्स कर के आंच पर गरम करें। फिर उसमें एक चौथाई बेकिंग सोडा, 2 चम्मच क्ले, 3/4 कप आरारोट पावडर डाल कर मिलाएं। इसे ठंडा करें और जब यह गाढा हो जाए तब इसे फ्रिज में कर दें जिससे यह जम जाए। फिर उसमें टी ट्री ऑइल और लेमन ग्रास के गंध वाला तेल डाल कर चलाएं। एक खाली डियो का डिब्बा ले कर उसमें इसे भरें और पूरी रात भर इसे ऐसे ही रखे रहने दें। फिर सुबह यूज़ करें।
रेसिपी - 3
सामग्री- तेल, स्टार्च पावडर, बेकिंग सोडा, खुशबूदार तेल
विधि- 1/3 कप नारियल तेल ले कर उसमें एक चौथाई कप बेकिंग सोडा और कुछ बूंद तेल डालें। फिर उसमें स्टार्च पावडर मिक्स करें। फिर इसे खाली डिब्बे में भर लें और रोजाना प्रयोग करें।



Click it and Unblock the Notifications
