Latest Updates
-
Shardiya Navratri 2026 Day 8: नवरात्रि के आठवें दिन करें मां महागौरी की पूजा, जानें विधि, मंत्र, भोग और आरती -
Durga Ashtami 2026 Wishes: महागौरी की कृपा...इन संदेशों के साथ अपनों को दें दुर्गा अष्टमी की शुभकामनाएं -
सिर्फ गांठ ही नहीं, ये 5 संकेत भी हो सकते हैं ब्रेस्ट कैंसर का लक्षण, साधारण समझकर इग्नोर करने की न करें भूल -
Maha Navami 2026: 19 या 20 अक्तूबर, महानवमी कब है? जानें तिथि, हवन और कन्या पूजन का शुभ मुहूर्त -
SRH की मालकिन काव्या मारन की शादी हुई तय! कौन है दुल्हा, कब और कहां होगी वेडिंग, जानिए पूरी डिटेल्स -
Ashtami Kab Hai: 18 या 19 अक्टूबर, कब है अष्टमी? जानें सही तारीख, कन्या पूजन का शुभ मुहूर्त और पारण का समय -
Shardiya Navratri 2026 Day 7: नवरात्रि के सातवें दिन करें मां कालरात्रि की पूजा, जानें विधि, मंत्र, भोग, आरती -
Navratri Day 7 Wishes: मां कालरात्रि का आशीर्वाद...इन संदेशों के साथ अपनों को भेजें महासप्तमी की शुभकामनाएं -
‘रामायण’ के ट्रेलर लॉन्च के दौरान रणबीर कपूर की घड़ी क्यों हुई वायरल? कीमत सुन उड़ जाएंगे होश, जानें खासियत -
लंबे समय तक बैठे रहने से रीढ़ की हड्डी को पहुंचता है नुकसान, डॉक्टर ने बताया इतने घंटे में ब्रेक जरूरी
आर्मपिट की बदबू को दूर करने के आसान घरेलू उपचार
क्या आपकी पसीने की ग्रंथियां अतिसक्रिय हैं तथा ये आपको हाथ ऊपर उठाने से रोकती हैं? आप अकेले नहीं हैं! सौभाग्य से इस बदबू को दूर करने के लिए कई घरेलू उपचार उपलब्ध हैं।
परंतु यह जानने से पहले कि इस बदबू को कैसे दूर किया जाए हमें इसके कारणों के बारे में जानना आवश्यक है। यह बदबू केवल पसीने के कारण नहीं आती। ऐसा तब होता है जब पसीना बैक्टीरिया के साथ मिलता है और तब बदबू आती है।

बैक्टीरिया गर्म और नम स्थान पर पनपता है तथा आपका आर्मपिट बैक्टीरिया बढ़ने का स्थान बन जाता है। आपके शरीर में पाया जाने वाला बैक्टीरिया अत्याधिक कैफीन युक्त पेय पदार्थों के सेवन, हार्मोन्स में असंतुलन, प्यूबर्टी (युवावस्था) या अनुवांशिकता के कारण बढ़ता है। आर्मपिट की बदबू को रोकने के लिए 10 प्राकृतिक तरीके बताए जा रहे हैं।

नीबू का रस
नीबू में उपस्थित सिट्रिक एसिड बैक्टीरिया को मारता है, त्वचा के पीएच संतुलन को लौटाता है और त्वचा को उजला बनाता है।
इस मिश्रण को कैसे बनायें
½ कप नीबू के रस को 1 कप साफ़ पानी में मिलाएं। इस घोल को एक स्प्रे बोतल में डालें। इसका उपयोग अपनी बगलों पर एंटीपर्स्पिरेंट की तरह करें। यह 8 घंटों तक बदबू को दूर रखेगा।

व्हीट ग्रास
व्हीट ग्रास एक प्राकृतिक जीवानुनाशक है जो आर्मपिट से आने वाली गंदी बदबू को रोकता है।
इसे कैसे बनायें
2 टेबलस्पून व्हीट ग्रास के रस को 2/4 कप पानी में मिलाएं। इस घोल का उपयोग अपनी बगलों को धोने के लिए करें। शरीर की दुर्गन्ध को रोकने के लिए आप इस जूस का सेवन भी कर सकते हैं।

एप्पल सीडर विनेगर
एप्पल सीडर विनेगर में एंटीऑक्सीडेंटस और प्राकृतिक एसिड पाए जाते हैं जो बैक्टीरिया को नष्ट करते हैं। इस प्रकार यह आर्मपिट से आने वाली बदबू को प्राकृतिक तरीके से रोकता है।
कैसे बनायें
एक स्प्रे बोतल में एक टेबलस्पून एप्पल सीडर विनेगर और ½ कप पानी मिलाएं। इस मिश्रण को एक बोतल में डालें। इसे एंटीपर्स्पिरेंट की तरह उपयोग में लायें। उपयोग में लाने से पहले बोतल को अच्छी तरह हिला लें।

पेपरमिंट ऑइल
पेपरमिंट में उपस्थित प्राकृतिक मेन्थाल शरीर से आने वाली दुर्गन्ध को दूर करता है तथा आर्मपिट में होने वाले फोड़े फुंसी को दूर करता है।
कैसे बनायें
अपनी हथेलियों में कुछ बूँदें ऑर्गेनिक पेपरमिंट ऑइल की लें तथा इसे अपने आर्मपिट में लगाएं। यदि आपको किसी प्रकार की खुजली होती है तो तुरंत इसे धो डालें।

टी ट्री ऑइल
टी ट्री ऑइल में एंटी बैक्टीरियल, एंटी सेप्टिक गुण पाए जाते हैं तथा साथ ही साथ इसमें शक्तिशाली एंटीऑक्सीडेंटस भी होते हैं जो दुर्गन्ध पैदा करने वाले बैक्टीरिया को नष्ट करते हैं, पसीने की ग्रंथियों को नियमित करते हैं तथा किसी भी प्रकार की सूजन को कम करता है।
कैसे बनायें
इस तेल की कुछ बूँदें अपनी हथेलियों पर लें तथा अपनी आर्मपिट में लगायें। आर्मपिट से आने वाली बदबू से छुटकारा पाने के लिए प्रतिदिन इसका उपयोग करें।



Click it and Unblock the Notifications
