Latest Updates
-
Pitru Paksha 2026: पितृ पक्ष का पहला दिन आज या कल? जानें किस दिन किस पितर का करें श्राद्ध -
World Contraception Day 2026: गर्भनिरोधक गोलियां कैसे काम करती हैं? जानें इसके फायदे और नुकसान -
Pitru Paksha 2026: बेटा न हो तो क्या बेटी कर सकती है श्राद्ध और पिंडदान? अनिरुद्धाचार्य जी महाराज ने दिया जवाब -
World Lung Day 2026: शरीर में दिखें ये 7 लक्षण तो समझ जानें आपके फेफड़े हो रहे हैं खराब -
Anant Chaturdashi 2026: अनंत सूत्र में 14 गांठें ही क्यों बांधी जाती हैं? जानें इसका धार्मिक महत्व -
Mushtaq Khan Family: 'वेलकम' फेम मुश्ताक खान ने दुनिया को कहा अलविदा, जानिए एक्टर के परिवार में कौन-कौन? -
डायबिटीज में चावल और रोटी खाने का सही समय क्या है? जानें कब खाने से नहीं बढ़ेगा ब्लड शुगर -
Anant Chaturdashi Vrat Katha: अनंत चतुर्दशी के दिन जरूर पढ़ें ये व्रत कथा, दूर हो जाएंगे सारे कष्ट -
Anant Chaturdashi 2026 Wishes: श्री हरि का आशीष...इन संदेशों के साथ अपनों को दें अनंत चतुर्दशी की शुभकामनाएं -
Hurun India Rich List 2026: ये हैं भारत के टॉप 10 सबसे अमीर लोग, जानिए किसके पास है कितनी दौलत
ब्यूटी में ऐसे काम आता है पाइनएप्पल
बहुत सारी महिलाओं को पाइनएप्पल के लाभों के बारे में जानकारी नहीं होती हैं जिससे वो सिर्फ इसे स्वाद के लिए खाते हैं।
पाइनएप्पल या अनानास उन फलों में से एक फल है जो भारत में बहुतायत में पाया जाता है। इसके कई सारे स्वास्थ्य लाभ होते हैं। आपको बता दें कि इसके सेवन से बालों और त्वचा पर अच्छा प्रभाव पड़ता है।
बहुत सारी महिलाओं को पाइनएप्पल के लाभों के बारे में जानकारी नहीं होती हैं जिससे वो सिर्फ इसे स्वाद के लिए खाते हैं।

परन्तु पाइनएप्पल में विटामिन सी, पौटेशियम, जिंक और एंटीऑक्सडेंट पाया जाता है जो बालों व त्वचा के लिए अच्छा होता है। इसके निम्न लाभ होते हैं:

1. त्वचा को साफ करने में
पाइनएप्पल में विटामिन सी होता है जिसके सेवन से त्वचा में शाइन आ जाती है और अंदरूनी चमक आती है। लेकिन यदि आप इसके जूस का सेवन करें या इसके पेस्ट को अपने चेहरे पर लगाएं और 5 मिनट बाद ठंडे पानी से चेहरे को धुल लें। आप चाहें तो इस पैक में बेकिंग सोडा भी मिला लें।

2. एक्सीफोलिंग एजेंट
पाइनएप्पल त्वचा को डीप तक एक्सीफोलेट करता है इससे त्वचा की गंदगी निकल जाती है, डेड स्कीन भी हट जाती है। इसके लिए आपको पाइनएप्पल को दरदरा पीसना होगा और इसमें दो चम्मच ब्राउन शुगर मिलाकर इससे चेहरे पर स्क्रब करना होता है। बाद में चेहरे को ठंडे पानी से धो लें।

3. सनबर्न सही करने में
अगर आप दैनिक रूप से धूप में निकलती है तो आपको टैनिंग होती ही होगी और धूप की वजह से त्वचा का ग्लो भी मर जाता है। ऐसे में आप पाइनएप्पल को पीस लें और एक चम्मच एलोवेरा जैल मिला लें और पाइनएप्पल जूस को मिला लें। इस पैक को चेहरे पर लगा लें और रात भर यूँ ही लगा रहने दें। सुबह उठकर ठंडे पानी से चेहरा धो लें।

4. फटी एडि़यों को ठीक करने में
अगर आपकी एडियां फटी हुई हैं तो आप पाइनएप्पल को चीनी के साथ मिलाकर पैरों पर स्क्रब करें लेकिन इसमें शहद मिलाना न भूलें। बाद में हल्के गर्म पानी से पैरों को धुल लें। इस प्रकार आप अपने पैरों की एडियों को फटने से बचा सकते हैं।

5. नाखूनों को मजबूत करने में
पाइनएप्पल में विटामिन सी होता है जिसकी वजह से इसके सेवन से नाखून मजबूत हो जाते हैं। अगर आपके नाखून पीले और कमजोर हैं तो पाइनएप्पल जूस और अंडे के सफेद हिस्से को मिला लें और इसमें एक चम्मच बादाम का तेल मिलाकर नाखूनों पर लगाएं। इससे आपके नाखून स्वस्थ हो जाएंगे।

6. फटे होंठ सही करने में
अगर आपके होंठ फटे हुए हैं तो आप पाइनएप्पल के जूस में नारियल का तेल मिला लें और इसे अच्छे से होंठो पर लगाएं। 10 मिनट तक मसाज करते रहें। इससे आपके होंठ मुलायम और नरम हो जाएंगे।

7. दानों को ठीक करने में
चेहरे पर बहुत अधिक मात्रा में दाने होने पर आपको समझ में नहीं आता है कि क्या करना चाहिए। ऐसे में पाइनएप्पल आपके लिए सही ऑप्शन है। चूँकि इसमें विटामिन सी होता है इसलिए इससे दाने सही हो जाते हैं।
दानों के उपचार के लिए आप पाइनएप्पल जूस लें और इसे दानों पर लगा लें। रात भर लगा रहने दें और बाद में ठंडे पानी से धो लें।

8. शाइनी बालों के लिए
बालों को चमकदार बनाने के लिए आप पाइनएप्पल का प्रयोग करें। इसके लिए, आप पाइनएप्पल का जूस लें और इसे बालों पर अच्छी तरह से लगाएं। बाद में इसे ठंडे पानी से धो लें। ध्यान रहें कि इस दौरान आप बालों में कभी तेल न लगाएं। वरना बाल चिपचिपे हो जाएंगे।

9. रूसी दूर करें
बालों में पाइनएप्पल का जूस लगाने से रूसी की समस्या दूर हो जाती है। इसके लि, आप एक कटोरी में दही लें और इसमें पाइनएप्पल का जूस मिला लें। अच्छी तरह से मिला लें और बालों में भली-भांति से लगा लें। 2 घंटे तक लगा रहने दें, बाद में धुल लें। बालों को धुलते समय ठंडे पानी का इस्तेमाल करें।



Click it and Unblock the Notifications
