Latest Updates
-
World Cerebral Palsy Day 2026: बच्चों को विकलांग बना देती है यह बीमारी, जानें इसके कारण, लक्षण और इलाज -
Indira Ekadashi Vrat Katha: इंदिरा एकादशी के दिन जरूर पढ़ें ये व्रत कथा, पितरों को मिलता है मोक्ष -
Indira Ekadashi 2026: ॐ नमो भगवते वासुदेवाय...इंदिरा एकादशी पर प्रियजनों को भेजें ये खास शुभकामना संदेश -
Navratri Vrat Recipes: नवरात्रि के लिए पहले ही बना लें ये स्वादिष्ट फलाहारी नमकीन, नौ दिन तक नहीं होगी खराब -
प्रेमानंद महाराज के शिष्य रसिक दुलारी शरण की हेमोरेजिक शॉक से हुई थी मौत, जानें क्या है यह गंभीर मेडिकल कंडीशन -
कौन थे मैड संधू? सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर जिनकी गोली मारकर हुई हत्या, बिग बॉस में होनी थी एंट्री -
कौन हैं अविनाश मिश्रा? जो बने 'खतरों के खिलाड़ी 15' के विनर, ऋत्विक धनजानी और ओरी को हराकर जीते 20 लाख रुपए -
डायबिटीज में एक दिन में कितनी चीनी खाना है सुरक्षित? जानिए क्या है एक्सपर्ट की राय -
World Teachers Day 2026: 5 अक्टूबर को क्यों मनाया जाता है विश्व शिक्षक दिवस? जानें इतिहास, महत्व और थीम -
कहीं आप भी तो नहीं पी रहे डिटर्जेंट वाला दूध? FSSAI के बताए इस सिंपल टेस्ट से मिनटों में करें चेक
शहद के इन 5 इस्तेमाल से घटाएं डार्क सर्कल
हम आपको बताएंगे कि आंखों के नीचे से डार्क सर्कल शहद की मदद से कैसे घटाया जा सकता है।
चेहरे पर डार्क सर्कल किसी को भी नहीं अच्छे लगते। लेकिन यह कभी ना कभी हर किसी को होते ही हैं। इसलिये ये बहुत जरुरी है कि आप जानें कि इनके होने का कारण क्या है।
दोस्तों, डार्क सर्कल स्ट्रेस लेने, सही डाइट ना अपनाने, शरीर में पोषक तत्वों की कमी, कमजोरी या फिर कुछ प्रकार की दवाइयों के सेवन से होते हैं।
पर आप घबराएं नहीं क्योंकि डार्क सर्कल का उपाय हमारे किचन में ही उपलब्ध है। जी हां, आज हम आपको बताएंगे कि आंखों के नीचे से डार्क सर्कल शहद की मदद से कैसे घटाया जा सकता है।
शहद में प्राकृतिक रूप से ब्लीचिंग प्रॉपर्टी पाई जाती है जो कि पिगमेंटेशन और झाइयों को दूर करता है। साथ ही यह एंटीऑक्सीडेंट और पोषक तत्वों से भी भरा होता है, इसलिये यह डार्क सर्कल पर जादुई असर दिखाता है। आइये जानते हैं शहद को काले घेरे दूर करने के लिये कैसे इस्तमाल करें।

शुद्ध शहद
डार्क सर्कल पर शहद की एक पतली कोट लगाएं और उसे 20 मिनट तक मसाज करें। फिर इसे पानी से धो लें।

शहद और अंडे का सफेद भाग अैर विटामिन ई
विटामिन ई की कैप्सूल को पीस कर उसमें शहद और अंडे की सफेदी मिक्स करें। फिर इसे मिला कर आंखों के नीचे लगाएं। जब यह सूख जाए तब इसे पानी से धो लें।

शहद और बादाम
एक मात्रा में शहद और बादाम तेल मिक्स करें। फिर इसे आंखों के आस पास लगाते हुए मसाज करें। इसे रात को यूं ही लगा छोड़ दें और अगली सुबह धो लें।

शहद और केला
एक कटोरी में शहद, उतना ही केला और उतना ही अंडे का सफेद भाग मिलाएं। इसे डार्क सर्कल पर लगाएं और 1 घंटे के लिये छोड दें। आप चाहें तो केले के साथ सिर्फ शहद भी मिक्स कर के लगा सकती हैं।

शहद और दूध
1 चम्मच हल्के गरम दूध में शहद मिलाएं और इस पेस्ट को डार्क सर्कल पर लगाएं। 20 मिनट के बाद इसे पानी से धो लें और स्किन को तौलिये से पोछ लें।



Click it and Unblock the Notifications
