Latest Updates
-
Shardiya Navratri 2026 Day 8: नवरात्रि के आठवें दिन करें मां महागौरी की पूजा, जानें विधि, मंत्र, भोग और आरती -
Durga Ashtami 2026 Wishes: महागौरी की कृपा...इन संदेशों के साथ अपनों को दें दुर्गा अष्टमी की शुभकामनाएं -
सिर्फ गांठ ही नहीं, ये 5 संकेत भी हो सकते हैं ब्रेस्ट कैंसर का लक्षण, साधारण समझकर इग्नोर करने की न करें भूल -
Maha Navami 2026: 19 या 20 अक्तूबर, महानवमी कब है? जानें तिथि, हवन और कन्या पूजन का शुभ मुहूर्त -
SRH की मालकिन काव्या मारन की शादी हुई तय! कौन है दुल्हा, कब और कहां होगी वेडिंग, जानिए पूरी डिटेल्स -
Ashtami Kab Hai: 18 या 19 अक्टूबर, कब है अष्टमी? जानें सही तारीख, कन्या पूजन का शुभ मुहूर्त और पारण का समय -
Shardiya Navratri 2026 Day 7: नवरात्रि के सातवें दिन करें मां कालरात्रि की पूजा, जानें विधि, मंत्र, भोग, आरती -
Navratri Day 7 Wishes: मां कालरात्रि का आशीर्वाद...इन संदेशों के साथ अपनों को भेजें महासप्तमी की शुभकामनाएं -
‘रामायण’ के ट्रेलर लॉन्च के दौरान रणबीर कपूर की घड़ी क्यों हुई वायरल? कीमत सुन उड़ जाएंगे होश, जानें खासियत -
लंबे समय तक बैठे रहने से रीढ़ की हड्डी को पहुंचता है नुकसान, डॉक्टर ने बताया इतने घंटे में ब्रेक जरूरी
पैरों की बदबू से छुटकारा पाने के लिए आज़माएं DIY घरेलू नुस्खे
हर समय आपके पैर साफ रहने चाहिए, उन पर किसी भी तरह की गंदगी नहीं होनी चाहिए। पैरों की सफाई और उन्हें बदबू रहित बनाने के लिए आज हम आपको कुछ DIY घरेलू नुस्खों के बारे में बता रहे हैं।
कई लोगों के पैरों से बदबू आती है। वैसे तो ये आम समस्या है लेकिन अकसर ये आपको शर्मिंदा कर सकती है। अगर आपके पैरों से बदबू आती है तो आप इससे छुटकारा पाने के लिए कुछ घरेलू नुस्खों की मदद ले सकते हैं।
आज हम आपको बता रहे हैं कि किस तरह घरेलू नुस्खों की मदद से आप अपने पैरों से आने वाली बदबू से हमेशा के लिए छुटकारा पा सकते हैं।
धूल-मिट्टी में घूमने, जूते पहनने, पतले मोजे पहनने या लंबे समय तक पैरों के ढके रहने की वजह से पैरों में बैक्टीरिया के लिए फरटाइल ब्रीडिंग पैदा होती है। पैरों में अनेक पसीने की ग्रंथियां होती हैं और कुछ लोगों को सामान्य की तुलना में ज्यादा ही पसीना आता है। इस वजह से उनके पैरों में बैक्टीरिया भी ज्यादा पनपता है।

पैरों की बदबू से बचने के लिए आपको आगे से खुले फुटवियर, कॉटन या नाइलॉन के जुराबे पहनने चाहिए। आपको रोज़ाना अपने जूते और मोजे साफ करने चाहिए।
हर समय आपके पैर साफ रहने चाहिए, उन पर किसी भी तरह की गंदगी नहीं होनी चाहिए। पैरों की सफाई और उन्हें बदबू रहित बनाने के लिए आज हम आपको कुछ DIY घरेलू नुस्खों के बारे में बता रहे हैं।

1. एप्पल सिडर विनेगर और शहद
एप्पल सिडर विनेगर में एंटीबैक्टीरियल यौगिक मौजूद होते हैं साथ ही ये त्वचा से मृत कोशिकाओं को भी बाहर निकालता है। ये पैरों को नमी प्रदान कर उनमें बैक्टीरिया पनपने से बचाता है। एक बर्तन में थोड़ा पानी लें और उसमें एक कप एप्पल सिडर विनेगर और दो चम्मच शहद मिलाएं। अब इस पानी में अपने पैर डालें। 45 मिनट तक इस पानी में अपने पैरों को भिगोए रखें। ये नुस्खा रोज़ अपनाएंगें तो धीरे-धीरे आपके पैरों से बदबू आने की समस्या खत्म हो जाएगी।

2. एप्सॉन नमक
मैग्नीशियम सल्फेट को ही एप्सॉन नमक कहा जाता है। ये आपको किसी भी फार्मेसी पर आसानी से मिल जाएगा। इसमें तनाव को कम करने और चिकित्सकीय गुण मौजूद होते हैं। पैरों की बदबू को दूर करने के लिए ये असरकारी DIY नुस्खा है। एक बर्तन में गर्म पानी लें और उसमें दो चम्मच एप्सॉन नमक डालें। अब 45 मिनट तक इस पानी में अपने पैर भिगोएं। इससे आपके तनाव में तो कमी आएगी ही साथ ही पैरों की बदबू से भी छुटकारा मिल जाएगा।

3. एंटासिड टैबलेट
एक बर्तन में पानी लेकर उसमें दो एंटासिड टैबलेट डालें। इसे पानी में अच्छी तरह से घुलने दें। अब 45 मिनट तक इस पानी में अपने पैर भिगोए रखें। एंटासिड में सिट्रिक एसिड, बेकिंग सोडा और अन्य कई तरह के नमक होते हैं जो पैरों के लिए फायदेमंद होते हैं। इसके रोज़ाना प्रयोग से पैरों की बदबू पूरी तरह से खत्म हो जाती है।

4. सेज और रोज़मैरी
एक बर्तन में गर्म पानी लें और उसमें दो चम्मच सूखा सेज (एक खास प्रकार के पौधे की पत्ती) और दो चम्मच सूखी रोज़मैरी डालें। पानी में सेज और रोजमैरी को तब तक घोलें जब तक कि उसमें से खुशबू आने ना लगे। पानी के थोड़ा ठंडा होने पर पैरों को इसमें भिगोएं। पानी ना तो ज्यादा ठंडा और ना ही ज्यादा गर्म होना चाहिए। इस उपाय से आपको जरूर ही फायदा होगा।

5. चाय
पैरों से बदबू को दूर भगाने के लिए आप किसी भी चाय पत्ती का इस्तेमाल कर सकते हैं लेकिन ब्लैक टी सबसे ज्याेदा फायदेमंद रहती है क्योंकि इसमें टैनिन की मात्रा बहुत ज्यादा होती है। चाय की पत्तियों में मौजूद टैनिन और एंटीऑक्सीडेंट्स बैक्टीरिया को पनपने से रोकते हैं और पैरों को खुशबूदार बनाते हैं। पैरों से बदबू को दूर भगाने का ये सबसे आसान और चमत्कारी नुस्खा है।
इन आसान से नुस्खों को आप घर पर ही आसानी से कर पैरों की बदबू से छुटकारा पा सकते हैं।



Click it and Unblock the Notifications
