Latest Updates
-
Happy Diwali 2026: परिवार और दोस्तों को संस्कृत में भेजें ये मंगलमय संदेश -
दिवाली पर घी, सरसों या तिल के तेल का दीपक जलाना है शुभ? आचार्य वसंत विजय महाराज से जानें सही नियम -
दिवाली के दिन अगर पीरियड हो जाए तो कैसे करें पूजा? जानें मां लक्ष्मी और गणेश पूजन की धार्मिक मान्यताएं -
Choti Diwali 2026: पति-पत्नी के लिए प्यार भरे शुभकामना संदेश और रोमांटिक विशेज -
नरक चतुर्दशी 2026: जब श्रीकृष्ण ने नरकासुर का वध कर 16,000 राजकुमारियों को दिलाई मुक्ति, जानें पौराणिक कथा -
रूप चौदस 2026: बहू और बेटी को भेजें ये खूबसूरत शुभकामना संदेश, रिश्तों में घोलें प्यार और अपनापन -
Narak Chaturdashi 2026: बाल और नाखून काटना क्यों है अशुभ? निरोगी रहने के लिए कर लें ये उपाय -
धनतेरस पर धनिया खरीदने के बाद करें यह एक उपाय, घर में बनी रहेगी बरकत -
धनतेरस पर 13 दीपक क्यों जलाए जाते हैं? प्रदोष काल में पढ़ें यमदीपदान की कथा -
धनतेरस के 21 शुभकामना संदेश: घर की लक्ष्मी के त्योहार को बना देंगे स्पेशल
एवोकैडो से बनें इन फेस पैक्स से निखारें रूप-रंग
बालों में एवोकैडो लगाने से बाल जड़ों से मज़बूत बनते हैा और इससे डैंड्रफ और बाल झड़ने की समस्या भी दूर हो जाती है।
बालों और त्वचा की देखभाल में एवोकैडो बेहद कारगर उपाय साबित होता है। इस फल में फैटी एसिड्स, स्किन रेजुनवेटिंग विटामिंस और अन्य आवश्यक पोषण तत्व होते हैं। यही गुण एवोकैडो को एक बैस्ट सौंदर्य प्रसाधन बनाते हैं।
अपने सौंदर्य प्रसाधनों में एवोकैडो को शामिल करना आपकी त्वचा और बालों की सुंदरता के लिए काफी फायदेमंद साबित होता है। एक्ने की समस्या , त्वचा की लचक और चमक बनाए रखने में एवोकैडो सबसे बढिया प्राकृतिक नुस्खा है।
बालों में एवोकैडो लगाने से बाल जड़ों से मज़बूत बनते हैा और इससे डैंड्रफ और बाल झड़ने की समस्या भी दूर हो जाती है।
तो अगर आपने अब तक अपने सौंदर्य प्रसाधनों में एवोकैडो का इस्तेमाल नहीं किया है तो अपनी सुंदरता को बढ़ाने के लिए एवोकैडो के ये विभिन्न तरीकों के बारे में जरूर जानें।
ये सभी तरीके 100 प्रतिशत प्राकृतिक और सुरक्षित हैं। इसके अलावा ये आपकी स्किन और बालों को मार्केट में मिल रहे प्रॉडक्ट्स से बहुत ज्यादा फायदा पहुंचाते हैं। अब अपनी स्किन की देखभाल करने के लिए ये प्राकृतिक तरीके जरूर ट्राई करें।
नोट -: ये सभी होममेड नुस्खे चेहरे और बालों पर आज़माने से पहले एक पैच टैस्ट जरूर कर लें। इससे आपको पता चलेगा कि ये आपकी स्किन को सूट करता है या नहीं।

त्वचा के लिए एवोकैडो के साथ शहद और नीबू का रस लगाएं
एवोकैडो को मैश करके उसमें एक चम्मच ऑर्गेनिक शहद में 2 चम्मच ताजा नीबू का रस मिलाएं। अब इस मिश्रण को अपने चेहरे और गले पर लगाएं। 15 मिनट के बाद हल्के गुनगुने पानी से चेहरा धो लें। त्वचा पर चमक लाने के लिए ये आसान और प्राकृतिक नुस्खा बनाएं।

त्वचा के लिए एवोकैडो के साथ केला और सफेद अंडा लगाएं
कांच के एक बर्तन में एवोकैडो को मैश कर के उसमें केला भी मिलाएं। ध्यान रहे केला और एवोकैडो दोनों को ही मैश करके यूज़ करना है। अब इसमें सफेद अंडा मिक्स करें। इस मिश्रण को हल्के हाथों से चेहरे और गले पर लगाएं। अब इसे 30 मिनट के लिए छोड़ दें और इसके सूखने पर हल्के गुनगुने पानी से चेहरा धो लें। स्किन से इस मास्क को पूरी तरह से हटाने के लिए आप किसी लाइट फेसवॉश का इस्तेमाल भी कर सकते हैं। मुहांसों से छुटकारा पाने के लिए इस होममेड मास्क का प्रयोग महीने में एक बार जरूर करें।

त्वचा के लिए एवोकैडो के साथ दही
एक कटोरी में एक चम्मच ताजा दही के साथ एक चम्मच मैश किया हुआ एवोकैडो मिक्स करें। इस मिश्रण को अच्छी तरह से मिक्स करें और ध्यान रखें कि इसमें कोई भी गुठली न पड़े। हल्के हाथों से इस होममेड मास्क को चेहरे और गले पर लगाएं। 20 मिनट के बाद इसे गुनगुने पानी से चेहरा धोएं। सप्ताह में एक बार इस मास्क को लगाने से डैमेज और मुरझाई हुई त्वचा को ठीक करती है।

स्किन के लिए एवोकैडो में ओटमील और गुलाबजल मिलाएं
एक मध्यम आकार के कटोरे में एक चम्मच मैश किया एवोकैडो और एक चम्मच पका हुआ ओटमील डालें। इसमें 2 चम्मच गुलाबजल मिलाएं। अब इसे चेहरे पर 20 मिनट तक लगा रहने दें। महीने में एक बार इस मास्क को लगाएं। इस होममेड मास्क से त्वचा के सारे टॉक्सिंस और गंदगी निकल जाती है।

एवोकैडो में बेसन और खीरे का रस लगाएं
एवोकैडो मैश कर उसमें एक चम्मच बेसन और 2 चम्मच खीरे का जूस डालें। इन तीनों चीज़ों को अच्छी तरह से मिक्स करें। इस मिश्रण को चेहरे और गले पर लगाएं। इसे चेहरे पर 20 मिनट के लिए लगा रहने दें और इसके बाद गुनगुने पानी से चेहरा धो लें। चेहरे पर पड़े दाग-धब्बों को दूर करने के लिए ये होममेड मास्क सबसे बेहतर है।

बालों के लिए एवोकैडो और एलोवेरा जैल
पके हुए एवोकैडो को मैश करके रखें और इसमें 2 चम्मच ताजा एलोवेरा जैल मिलाएं। इस होममेड मिक्स को अपने बालों और स्कैल्प पर लगाएं। शैंपू से बाल धोने के बाद इस मिश्रण को बालों में लगाएं। कम से कम एक घंटे तक इस मिश्रण को बालों में लगा रहने दें। खुजली और डैंड्रफ की समस्या से छुटकारा पाने के लिए ये मास्क बहुत बढिया है।

बालों के लिए एवोकैडो के साथ ऑलिव ऑयल
दो चम्मच मैश किया हुआ एवोकैडो लें और इसमें दो चम्मच औलिव ऑयल मिलाएं। इस होममेड मिश्रण स्कैल्प पर लगाएं। 40 मिनट के बाद इस मिश्रण को लगा रहने दें। डैमेज बालों को पोषण देने के लिए महीने में दो बार इसका प्रयोग करें।

बालों के लिए एवोकैडो के साथ मेयॉनीज़ लगाएं
एक चम्मच मेयॉनीज़ में 2 चम्मच मैश किया हुआ एवोकैडो मिलाएं। इस मिश्रण से स्कैल्प पर मसाज करें। बालों को धोने से पहले इस मिश्रण को स्कैल्प पर एक घंटे के लिए लगा रहने दें। अब गुनगुने पानी से बालों को धो दें। इस मिश्रण से बाल चमकदार और रेशमी बन जाएंगें।

बालों के लिए एवोकैडो में कोकोनट ऑयल मिलाएं
एक कटोरी लें और उसमें एक चम्मच मैश किया हुआ एवोकैडो डालें और फिर इसमें दो चम्मच गर्म नारियल का तेल यानि कोकोनट ऑयल डालें। स्कैल्प पर इस मिश्रण से मसाज करें और फिर एक घंटे के लिए इसे सिर पर ही लगा रहने दें। अपने रैगुलर शैंपू से बाल धोने के बाद गुनगुने पानी से बालों को धो दें। इस मिश्रण को लगाने से बाल झड़ने बंद हो जाएंगें। ये होममेड पैक आपके बालों को घना और चमकदार भी बनाएंगें। घर पर एक बार इसे जरूर ट्राई करें।



Click it and Unblock the Notifications
