Latest Updates
-
Shardiya Navratri 2026 Day 8: नवरात्रि के आठवें दिन करें मां महागौरी की पूजा, जानें विधि, मंत्र, भोग और आरती -
Durga Ashtami 2026 Wishes: महागौरी की कृपा...इन संदेशों के साथ अपनों को दें दुर्गा अष्टमी की शुभकामनाएं -
सिर्फ गांठ ही नहीं, ये 5 संकेत भी हो सकते हैं ब्रेस्ट कैंसर का लक्षण, साधारण समझकर इग्नोर करने की न करें भूल -
Maha Navami 2026: 19 या 20 अक्तूबर, महानवमी कब है? जानें तिथि, हवन और कन्या पूजन का शुभ मुहूर्त -
SRH की मालकिन काव्या मारन की शादी हुई तय! कौन है दुल्हा, कब और कहां होगी वेडिंग, जानिए पूरी डिटेल्स -
Ashtami Kab Hai: 18 या 19 अक्टूबर, कब है अष्टमी? जानें सही तारीख, कन्या पूजन का शुभ मुहूर्त और पारण का समय -
Shardiya Navratri 2026 Day 7: नवरात्रि के सातवें दिन करें मां कालरात्रि की पूजा, जानें विधि, मंत्र, भोग, आरती -
Navratri Day 7 Wishes: मां कालरात्रि का आशीर्वाद...इन संदेशों के साथ अपनों को भेजें महासप्तमी की शुभकामनाएं -
‘रामायण’ के ट्रेलर लॉन्च के दौरान रणबीर कपूर की घड़ी क्यों हुई वायरल? कीमत सुन उड़ जाएंगे होश, जानें खासियत -
लंबे समय तक बैठे रहने से रीढ़ की हड्डी को पहुंचता है नुकसान, डॉक्टर ने बताया इतने घंटे में ब्रेक जरूरी
अपर लिप के अनचाहे बाल हटाने के अपनाएं ये नुस्खे
यदि आप बिना सैलून जाए अपर लिप के बालों को निकालना चाहते हैं तो इन तरीकों से आपको निश्चित ही सफलता मिलेगी।
महिलायें शरीर के बालों को निकालने के लिए विभिन्न तरीकों का उपयोग करती हैं। जहाँ प्रत्येक तरीके के कुछ न कुछ फायदे और नुकसान हैं परन्तु फिर भी हम आपको यह सलाह देंगे कि आप प्रयोग करके देखें और वही तरीका अपनाएँ जो आपके लिए अच्छा हो।
शरीर के बालों को निकालने के कई तरीके हैं परन्तु होंठों के ऊपर (अपर लिप) के बालों को हटाने के लिए विशेष ध्यान देने की आवश्यकता होती है। चेहरे के बाल अपनी ओर ध्यान आकर्षित करते ही हैं।
हालाँकि इससे कोई नुकसान नहीं है परन्तु इससे आपका आत्मविश्वास कम हो जाता है और इससे बहुत खीझ भी होती है।
यदि आप बिना सैलून जाए अपर लिप के बालों को निकालना चाहते हैं तो इन तरीकों से आपको निश्चित ही सफलता मिलेगी।

1) अंडे की सफेदी और हल्दी:
इस आसान और उत्तम घरेलू उपाय से अपर लिप के बाल आसानी से निकल जाते हैं।
आवश्यक सामग्री:
- 1 टेबलस्पून हल्दी
- 1 फेंटा हुआ अंडा
विधि:
• हल्दी को अंडे की सफेदी में मिलाएं और इसे अपर लिप के ऊपर लगायें।
• इसे एक घंटे तक लगा रहने दें।
• इस मास्क को खींचकर निकालें और गर्म पानी से धो डालें।
• इसे सप्ताह में चार बार दोहरायें और अपर लिप के बालों से पूरी तरह छुटकारा पायें।

2) दही, बेसन और हल्दी:
इस उपचार से अपर लिप के बाल निकलने के साथ साथ उस जगह की त्वचा भी उजली हो जाती है।
आवश्यक सामग्री:
- 2 टी स्पून दही
- 2 टी स्पून हल्दी पाउडर
- 2 टी स्पून बेसन
विधि:
• तीनों सामग्री को कटोरे में मिलाएं।
• इसे अपर लिप में लगायें और 15 मिनिट सूखने दें।
• इस पेस्ट को रगड़कर निकालें और फिर गर्म पानी से धो डालें।

3) कॉर्न फ्लोर और दूध:
यह सरल से मिश्रण से अपर लिप के बालों को प्रभावी तरीके से निकाला जा सकता है।
आवश्यक सामग्री:
- 1/2 टी स्पून कॉर्न फ्लोर
- एक कप दूध
विधि:
• दोनों सामग्रियों को एक कटोरे में मिलाएं और थोडा गाढ़ा पेस्ट बनायें।
• इस पेस्ट को अपर लिप पर लगायें और सूखने दें।
• 20 मिनिट तक इंतज़ार करें और इसे खींचकर निकाल दें।
• अपर लिप के बालों को कम करने के लिए सप्ताह में एक बार इसे दोहरायें।

4) आलू का रस
आलू का रस रोम छिद्रों को खोलता है जिससे बाल आसानी से निकल आते हैं। यह प्राकृतिक ब्लीचिंग एजेंट की तरह काम करता है।
आवश्यक सामग्री:
- 2 टेबलस्पून अरहर की दाल
- 1 आलू
- 1 टीस्पून शहद
- 1 टेबल स्पून नीबू का रस
- पानी
विधि:
• दाल को रात भर पानी में भिगोकर रखें।
• आलू को कद्दूकस करें ताकि इसका जूस आसानी से निकल सके।
• दाल से पानी निकाल दें और नीबू के रस और आलू के रस के साथ मिलाकर इसे पीसें।
• इस पेस्ट में शहद मिलाएं और सभी सामग्रियों को अच्छी तरह मिलाएं।
• इसे अपर लिप वाले भाग में लगायें और 15 मिनिट तक सूखने दें।
• सूख जाने पर इसे रगड़कर निकाल दें और फिर गर्म पानी से धो डालें।
अपेक्षित परिणाम पाने के लिए इसका नियमित तौर पर उपयोग करें।

5) शहद और नीबू:
इस उपचार में शहद वैक्स की तरह काम करता है जो बालों को खींचकर बाहर निकालता है। नीबू का रस बालों को ब्लीच करता है जिससे बाल दिखते नहीं है।
आवश्यक सामग्री:
- 1 टेबलस्पून शहद
- 1/2 टेबलस्पून नीबू का रस
- थोडा गर्म पानी
विधि:
• नीबू के रस और शहद को मिलाएं तथा इस मिश्रण को अपर लिप पर लगायें।
• इसे 10-15 मिनिट तक लगा रहने दें।
• एक नरम कपडे को गर्म पानी में भिगोयें और धीरे धीरे इस जगह को पोछें।
• चेहरे को पानी से धो डालें।
• सप्ताह में 3-4 बार इस उपचार को अपनाएँ और चेहरे पर बालों की समस्या से छुटकारा पायें।
ये सभी तरीके त्वचा के लिए सुरक्षित हैं और इससे चेहरे के बाल भी कम होने लगते हैं।
केवल इतना ध्यान रखें कि इन निर्देशों का पालन करें और आपको अपर लिप के बालों से छुटकारा मिल जाएगा।



Click it and Unblock the Notifications
