Latest Updates
-
दशहरा के बाद दिल्ली की हवा हुई जहरीली, 200 के पार पहुंचा AQI, प्रदूषण से बचाव के लिए फॉलो करें ये टिप्स -
कुल्लू दशहरा में नहीं जलता रावण का पुतला, देवलोक से आते हैं देवी-देवता, जानिए क्या है सदियों पुरानी परंपरा -
Papankusha Ekadashi 2026: कब है पापांकुशा एकादशी? जानें तिथि, शुभ मुहूर्त, महत्व और पूजा विधि -
Navratri Ke Baad Jau Ka Kya Kare: नवरात्रि समाप्त होने के बाद उगे हुए जौ का क्या करें? जानें सही नियम और उपाय -
दीपिका पादुकोण-रणवीर सिंह ने किया दूसरी बेटी के नाम का खुलासा, दशहरे पर दिखाई पहली झलक -
Shardiya Navratri 2026 Day 8: नवरात्रि के आठवें दिन करें मां महागौरी की पूजा, जानें विधि, मंत्र, भोग और आरती -
Durga Ashtami 2026 Wishes: महागौरी की कृपा...इन संदेशों के साथ अपनों को दें दुर्गा अष्टमी की शुभकामनाएं -
सिर्फ गांठ ही नहीं, ये 5 संकेत भी हो सकते हैं ब्रेस्ट कैंसर का लक्षण, साधारण समझकर इग्नोर करने की न करें भूल -
Maha Navami 2026: 19 या 20 अक्तूबर, महानवमी कब है? जानें तिथि, हवन और कन्या पूजन का शुभ मुहूर्त -
SRH की मालकिन काव्या मारन की शादी हुई तय! कौन है दुल्हा, कब और कहां होगी वेडिंग, जानिए पूरी डिटेल्स
सर्दियों में पैरों की देखभाल के लिए घर पर बनाएं ये होममेड स्क्रब

हर किसी के लिए फुटकेयर यानि पैरों की देखभाल करना बहुत जरूरी है। हालांकि, हम में से बहुत कम लोग ही अपने पैरों का पर्याप्त ध्यान रखते होंगें। इसी वजह से आज ज्यादातर महिलाओं को पैरों से संबंधित कई तरह की परेशानियां होने लगी हैं।
त्वचा की ठीक तरह से देखभाल ना होने पर मृत कोशिकाएं जमने लगती हैं और इस कारण त्वचा शुष्क, बेजान हो जाती है और पैरों की एडियां फटने लगती हैं। इससे बचने के लिए बेहतर होगा कि आप सप्ताह में एक बार अपने पैरों को एक्सफोलिएट जरूर करें।

अगर आपके पैरों की एडियां फटी हुई, शुष्क या खराब हैं तो आज हम आपके लिए कुछ खास लेकर आए हैं। आज हम आपको कुछ ऐसे घरेलू नुस्खों के बारे में बताने जा रहे हैं जो बड़ी आसानी से आपके पैरों को सुंदर और कोमल बनाएंगें वो भी बड़े कम दाम में।
सप्ताह में एक बार इन होममेड तरीकों से अपने पैरों की देखभाल जरूर करें।
घर पर बने इन स्क्रब में इस्तेमाल होने वाली चीज़ों में शक्तिशाली एंटीऑक्सीडेंट मौजूद हैं जो त्वचा से मृत कोशिकाओं को बाहर निकाल देंगें। इन चीज़ों को एकसाथ मिलाकर लगाने से इनका फायदा दोगुना हो जाता है।
इन चीज़ों में नारियल तेल, ओटमील, ब्राउन शुगर आदि शामिल है जिनका आमतौर पर प्रयोग एडियों को सुंदर और कोमल बनाने के लिए किया जाता है। आपको ये चीज़ें हर घर की रसोई में बड़ी आसानी से मिल जाएंगीं। तो चलिए जानते हैं कि इन होममेड फुट स्क्रब के बारे में। आइए इन रेसिपीज़ पर डालते हैं एक नज़र :

1. ब्राउन शुगर, नारियल तेल + पेपरमिंट एसेंशियल ऑयल- दो टेबलस्पून
ब्राउन शुगर में 3-4 टेबलस्पून नारियल तेल डालें और इसमें पेपरमिट एसेंशियल ऑयल की 6-7 बूंदें डालें।
- इस सामग्री से अपने पैरों पर 5 से 10 मिनट तक स्क्रब करें।
- इसके बाद हल्के गुनगुने पानी से पैरों को धो लें।

2. सॉल्ट, शहद + पुदीने का रस
- दो से तीन टेबलस्पून सी सॉल्ट में 2 टेबलस्पून ऑर्गेनिक शहद मिलाएं और इसमें एक टीस्पून पुदीने का रस डालें।
- इन सभी चीज़ों को अच्छी तरह से मिक्स करने के बाद अपने पैरों पर कुछ मिनटों के लिए इससे स्क्रब करें।
- इसके बाद हल्के गुनगुने पानी से पैरों को धो लें।

3. ओटमील, ऑलिव ऑयल + लैवेंडर एसेंशियल ऑयल
- एक कटोरी में 2 टेबलस्पून पका हुआ ओटमील डालें और उसमें 4 टेबलस्पून ऑलिव ऑयल की डालें। अब इसमें 7 से 8 बूंदें लैवेंडर एसेंशियल ऑयल की मिलाएं।
- एक बार मिक्स करने के बाद इससे अपने पैरों पर 10 मिनट के लिए स्क्रब करें।
- इसके बाद हल्के गुनगुने पानी से पैरों को धो लें।

4. बेकिंग सोडा, बादाम पाउडर + मेयॉनीज़
- एक टीस्पून बेकिंग सोडा, 1 टेबलस्पून बादाम का पाउडर और मेयॉनीज़ की 2-3 टेबलस्पून डालें।
- इस मिश्रण से अपने पैरों पर 10 मिनट के लिए स्क्रब करें।
- इसके बाद हल्के गुनगुने पानी में पैरों को डुबोएं और फिर फुट क्रीम लगाएं।

5. कॉफी ग्राउंड, नीबू का रस + एलोवेरा जैल
- एक कटोरी में 2 टेबलस्पून कॉफी ग्राउंड के साथ 3 टेबलस्पून नीबू का रस डालें। अब इसमें 3 टीस्पून एलोवेरा जैल मिलाएं।
- इन तीनों चीज़ों को मिक्स करने के बाद इस मिश्रण को अपने पैरों पर लगाएं।
- इससे 5 से 10 मिनट के लिए पैरों पर स्क्रब करें और फिर पैरों को हल्के गुनगुने पानी से धो लें।

6. चावल का आटा, मिल्क + बेसन
- 2 टेबलस्पून चावल का आटा लें और इसमें 1 टीस्पून बेसन डालें। अब इन दोनों चीज़ों में 2 टेबलस्पून दूध डालें।
- इस मिश्रण को मिक्स करने के बाद इसे हल्के हाथों से अपने पैरों पर लगाएं। कुछ मिनट तक इसे लगा रहने दें।
- इसके बाद हल्के गुनगुने पानी में पैरों को डुबोएं।
- पैरों को सुखाने के बाद उन पर फुट क्रीम लगाएं।

7. पिसी हुई चीनी, संतरे के छिल्के से बना पाउडर + गुलाबजल
- 2 टेबलस्पून पिसी हुई चीनी में एक टीस्पून सतंरे के छिल्कों का पाउडर डालें और इसमें 3 टेबलस्पून गुलाबजल मिलाएं।
- इन तीनों चीज़ों को मिक्स करने के बाद इसे पैरों पर लगाएं और 10 मिनट तक इससे स्क्रब करें।
- इसके बाद हल्के गुनगुने पानी से पैरों को धो लें।



Click it and Unblock the Notifications
