Latest Updates
-
Jitiya Vrat 2026: कब है जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत? जानें सही तारीख, और नहाय-खाय से लेकर पारण तक का समय -
लाखों में बिकती है दुनिया की सबसे महंगी कॉफी, लेकिन बनाने का प्रोसेस जानकर फ्री में भी पीने से करेंगे तौबा! -
पाम ऑयल क्या होता है और इसे खाने से क्या नुकसान होते हैं? जानिए इससे शरीर पर क्या असर होता है -
October 2026 Vrat Tyohar List: नवरात्रि, दशहरा से करवा चौथ तक, यहां देखें व्रत-त्योहारों की पूरी लिस्ट -
जुबिन नौटियाल बने पापा, पत्नी ने दिया बेटे को जन्म, गणेश चतुर्थी पर घर आया नन्हा मेहमान -
'मन की बात' में PM मोदी ने बताया क्यों इतना खास है आंवला, जानिए इसके 5 जबरदस्त फायदे और सेवन का सही तरीका -
World Heart Day 2026: क्रॉनिक स्ट्रेस बन सकता है हार्ट अटैक और स्ट्रोक की वजह, डॉक्टर से जानें बचाव के तरीके -
Pitru Paksha 2026: गया जी के इस मंदिर में जिंदा लोग खुद करते हैं अपना पिंडदान, बेहद अनोखी है मान्यता -
दिल को हेल्दी रखते हैं ये 5 योगासन, हार्ट अटैक से बचने के लिए आज से ही बना लें रूटीन का हिस्सा -
World Heart Day 2026: क्यों मनाया जाता है विश्व हृदय दिवस? जानें इसका इतिहास, महत्व और इस साल की थीम
स्प्रिंग सीजन में त्वचा का रखें खास ध्यान, घर पर करें आसान टिप्स से बॉडी स्क्रब और पाएं चमकदार स्किन
सर्दियां खत्म होते ही स्प्रिंग का मौसम शुरु हो जाता है। स्प्रिंग के इस मौसम में तेज धूप और ठंडी हवा स्किन के लिए काफी हानिकारक होती है। इस मौसम में स्किन काफी ड्राई और डल हो जाती है। तेज धूप की वजह से स्किन जल भी जाती है। ऐसे में इस मौसम में स्किन की देखभाल के लिए बॉडी स्क्रब करना चाहिए।

ठंड खत्म होने की वजह से महिलाएं स्लीवलेस और शॉर्ट्स पहनना शुरु कर देती हैं। मुलायम स्किन के लिए बॉडी स्क्रब काफी जरुरी होती है। बॉडी स्क्रब करने से चेहरे के साथ साथ हाथ पैर पर चमक देखने को मिलती हैं। त्वचा की देखभाल के लिए आप घर पर बनाएं बॉडी स्क्रब, चलिए जानते हैं बॉडी स्क्रब बनाने का तरीका और इस्तेमाल करने का सही तरीका।

कॉफी और नारियल तेल
हाथ पैर का ध्यान रखने के लिए आप कॉफी और नारियल तेल का इस्तेमाल कर सकते हैं। नारियल और कॉफी स्क्रब करने से बॉडी में चमक देखने को मिलती हैं। नारियल तेल का इस्तेमाल करने से स्किन टैन भी कम होती है। कॉफी स्क्रब को बनाने के लिए आप कॉफी और नारियल तेल लें। दोनों को मिलाकर हाथ पैरों पर लगाएं। हल्के हाथों से स्क्रब करें। 5 मिनट तक स्क्रब करें। हफ्ते में एक बार बॉडी स्क्रब करें। इससे स्किन की डेड सेल्स हट जाएगी।

उबटन का करें इस्तेमाल
चमकदार और ग्लोइंग स्किन के लिए आप उबटन का इस्तेमाल करें। उबटन का इस्तेमाल करने से त्वचा पर जमी गंदगी साफ हो जाती है। इसके साथ स्किन पर निकले ब्लैकहेड्स भी दूर हो जाती हैं। मुलायम स्किन के लिए उबटन का इस्तेमाल अच्छा माना जाता है। उबटन को बनाने के लिए मसूर की दाल, बेसन, चंदन पाउडर, दही, हल्दी और कच्चा दूध लें। इन सबको मिलाकर पेस्ट बना लें। इस पेस्ट से त्वचा की मसाज करें। मसाज करने के बाद पानी से धो लें। हफ्ते में दो बार इस स्क्रब का इस्तेमाल करें। इससे आपकी स्किन पर असर दिखने लगेगा।

बॉडी स्क्रब करने के फायदे
बॉडी स्क्रब करने से शरीर में चमक देखने को मिलती हैं। स्क्रब करने से स्किन को पोषण मिलता है जिसकी वजह से स्किन पर चमक देखने को मिलती है। त्वचा को एक्सफोलिएट करने से डेड स्किन साफ हो जाती है। स्क्रब करने से स्किन की नमी बनी रहती हैं। उबटन का इस्तेमाल करने से छोटे और कमजोर बाल निकल जाते है जिससे त्वचा स्मूद और चमकदार हो जाती है।



Click it and Unblock the Notifications
