Latest Updates
-
Gandhi Jayanti 2026 Essay, Speech: गांधी जयंती पर ऐसे करें भाषण और निबंध की तैयारी, मिलेगा इनाम -
Pitru Paksha 2026: पितृपक्ष में खीर बनाते समय न करें ये गलती, नहीं तो नाराज हो सकते हैं पितर, जानें सही विधि -
Koffee With Karan 9: करण जौहर का ‘कॉफी विद करण’ 22 साल बाद होगा खत्म, जानें कब और कहां स्ट्रीम होगा आखिरी सीजन -
Jitiya Vrat 2026: कब है जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत? जानें सही तारीख, और नहाय-खाय से लेकर पारण तक का समय -
लाखों में बिकती है दुनिया की सबसे महंगी कॉफी, लेकिन बनाने का प्रोसेस जानकर फ्री में भी पीने से करेंगे तौबा! -
पाम ऑयल क्या होता है और इसे खाने से क्या नुकसान होते हैं? जानिए इससे शरीर पर क्या असर होता है -
October 2026 Vrat Tyohar List: नवरात्रि, दशहरा से करवा चौथ तक, यहां देखें व्रत-त्योहारों की पूरी लिस्ट -
जुबिन नौटियाल बने पापा, पत्नी ने दिया बेटे को जन्म, गणेश चतुर्थी पर घर आया नन्हा मेहमान -
'मन की बात' में PM मोदी ने बताया क्यों इतना खास है आंवला, जानिए इसके 5 जबरदस्त फायदे और सेवन का सही तरीका -
World Heart Day 2026: क्रॉनिक स्ट्रेस बन सकता है हार्ट अटैक और स्ट्रोक की वजह, डॉक्टर से जानें बचाव के तरीके
बालों को स्ट्रेट करना हो तो लगाइये यह हेयर पैक
त्योहार का मौसम नजदीक आ रहा है, तो जाहिर सी बात है कि आपने अपनी सारी तैयारियां कर ली होगी। चाहे वह महंगे कपडे़ की बात हो या फिर स्टाइलिश फुटवीयर की। पर एक चीज जो आपके चेहरे पर चार-चांद लगा सकती है वह है घने, लंबे और स्ट्रेट बाल। जी हां यह बहुत जरुरी है कि आप जो भी कपडे़ पहने उससे मिलती जुलती हेयर स्टाइल भी अपनाएं।
वैसे तो ऐसी बहुत सी हेयर स्टाइल हैं लेकिन स्ट्रेट हेयर स्टाइल आज कल काफी चलन में है और यह हर चेहरे पर सूट भी करती है। पर अपने बालों को आयरन या रसायन से स्ट्रेट करना बडा़ ही नुकसानदायक हो सकता है। तो ऐसे में आप कुछ नेचुरल तरीका अपना सकते हैं। बालों को स्ट्रेट करने के लिये यहां पर कुछ होममेड हेयर पैक्स दिये जा रहे हैं, तो ज़रा ध्यान दीजिये।

केला और पपीता पैक
एक कटोरे में केला और पपीता मैश कर लीजिये और उसमें 1 चम्मच शहद मिला लीजिये और थोडी़ देर के लिये सुखा लीजिये। जब पैक सूख जाए तब बालों को शैंपू तथा ठंडे पानी से धो लीजिये तथा बालों को कंघी कर लीजिये। अपने बालों को तब तक ना बांधिये जब तक की वे पूरी तरह से सूख ना जाएं।

मुल्तानी मिट्टी और चावल का आटा
एक बडे़ कटोरे में 1 कप मुल्तानी मिट्टी, 5 चम्मच चावल का आटा और 1 अंडा मिलाइये। इसमें हल्का सा पानी मिलाइये और पेस्ट तैयार कर लीजिये। इस पेस्ट को बालों में लगाने से पहले अपने सिर की गरम तेल से मालिश कीजिये। इस पेस्ट को बालों पर 30 मिनट के लिये रखिये और फिर ठंडे पानी से धो लीजिये। इस पैक को हफ्ते में एक बार जरुर लगाइये जिससे आपके बाल स्ट्रेट हो सकें।

नारिल और नींबू रस
नारियल का दूध एक कप में लीजिये और उसमें नींबू का रस मिलाइये तथा इसे फ्रिज में करीबन 1 घंटे के लिये रख दीजिये जिससे वह क्रीमी बन जाए। अब इस पैक को अपने बालों तथा सिर की त्वचा पर लगाइये और 1 घंटे के लिये गरम तौलिया लपेट लीजिये।

आमला पाउडर और शीकाकाई
आधा कप आमला पाउडर, आधा कप शिकाकाई पाउडर तथा उतनी ही मात्रा चावल के आटे की एक कटोरे में मिलाएं। अब उसमें 2 अंडा डाल कर पेस्ट बना लें। इस पैक को बालों में लगाएं और 1 घंटे बाद सिर धो लें। आप इस पैक को हफ्ते में दो बार लगा सकती हैं। लगातार प्रयोग से आपके बाल अपने आप ही स्ट्रेट हो जाएंगे।

डीप कंडीशनर
कंडीशनर एक ऐसे हेयर प्रोडक्ट होते हैं जो आपके बालों को सीधा कर सकते हैं। इसे बालों में शैंपू करने के बाद लगाना चाहिये। इसको बालों की टिप पर लगा कर रखने के बाद पानी से बाल धो लें।



Click it and Unblock the Notifications
