Latest Updates
-
Gandhi Jayanti 2026 Essay, Speech: गांधी जयंती पर ऐसे करें भाषण और निबंध की तैयारी, मिलेगा इनाम -
Pitru Paksha 2026: पितृपक्ष में खीर बनाते समय न करें ये गलती, नहीं तो नाराज हो सकते हैं पितर, जानें सही विधि -
Koffee With Karan 9: करण जौहर का ‘कॉफी विद करण’ 22 साल बाद होगा खत्म, जानें कब और कहां स्ट्रीम होगा आखिरी सीजन -
Jitiya Vrat 2026: कब है जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत? जानें सही तारीख, और नहाय-खाय से लेकर पारण तक का समय -
लाखों में बिकती है दुनिया की सबसे महंगी कॉफी, लेकिन बनाने का प्रोसेस जानकर फ्री में भी पीने से करेंगे तौबा! -
पाम ऑयल क्या होता है और इसे खाने से क्या नुकसान होते हैं? जानिए इससे शरीर पर क्या असर होता है -
October 2026 Vrat Tyohar List: नवरात्रि, दशहरा से करवा चौथ तक, यहां देखें व्रत-त्योहारों की पूरी लिस्ट -
जुबिन नौटियाल बने पापा, पत्नी ने दिया बेटे को जन्म, गणेश चतुर्थी पर घर आया नन्हा मेहमान -
'मन की बात' में PM मोदी ने बताया क्यों इतना खास है आंवला, जानिए इसके 5 जबरदस्त फायदे और सेवन का सही तरीका -
World Heart Day 2026: क्रॉनिक स्ट्रेस बन सकता है हार्ट अटैक और स्ट्रोक की वजह, डॉक्टर से जानें बचाव के तरीके
क्यों हो जाते हैं बाल ऑयली?
यह एक ऐसा सवाल है जो कई लड़कियां खुद से जरुर करती हैं। इससे पहले की आप बाल ऑयली होने का उपाय ढूढें, अच्छा होगा कि आप इसके पीछे छुपे हुए कारण को जान लें। यहां पर कुछ कारण दिये हुए हैं जिसको देख कर आप उसके लिये कुछ उपाय सोंच सकती हैं।

क्या है कारण-
1. तेल ग्रंथी- यह एक आम कारण है जिसमें तेल ग्रंथी से ज्यादा तेल रिसने लगता है। इसे सीबम के नाम से जाना जाता है। जब यह सीबम ज्यादा मात्रा में निकलता है तो यह सिर और बालों को ऑयली बना देता है। इस समस्या से छुटकारा पाने के लिये आप हर दूसरे दिन शैंपू कीजिये।
2. हाथों का प्रयोग - कई लड़ियों की बुरी आदत होती है कि वे अपने बालों को अपने हाथों से सुलझाती और सहलाती हैं, जिससे हेयरफॉल और ऑयली हेयर की समस्या हो जाती है। आप को नहीं याद रहता है कि आपने अपने हाथों से क्या काम किया है, हो सकता है कि आपने कोई ऑयली चीज या फिर भोजन किया हो। इस कारण से बाल ऑयली हो जाते हैं।
3. ऑयली फूड- अगर हम अपने खाने में बहुत तेल वाली चीज़ खाते हैं तो वह तेल हमारे शरीर से बाहर निकलेगा। यह तेल शरीर के कई अलग-अलग भागों में जा कर इकठ्ठा हो जाता है, जैसे सिर की त्वचा आदि में। यह तेलिये बालों की समस्या बन जाते हैं। इसलिये इस समस्या से बचने के लिये आपको अपनी डाइट पर ध्यान देना होगा और ज्यादा ऑयली चीजे़ नहीं खानी होंगी।
4. धूल-मिट्टी- कई बार प्रदूषण और बाहरी गंदगी बालों और खोपड़ी पर आ कर जमा हो जाती है। इसी बात पर हमें शक होने लगता है कि हमारे बाल कहीं ऑयली तो नहीं हैं, लेकिन ऐसा नहीं होता। इससे डील करने का सबसे अच्छा तरीका है कि बालों को रोज़ या फिर हर दूसरे दिन शैंपू किया जाए।
5. धुआँ उत्सर्जन- सड़कों पर गाड़ियों से निकलने वाले धूएं में कुछ मात्रा वेपराइज़ड ऑयल मिला होता है। ज्यादा प्रदूषण की वजह से यह धूआं बालों में चिपक जाता है जिससे सिर ऑयली हो जाता है। इससे छुटकारा पाने के लिये हर्बल शैंपू रोजना प्रयोग करें।



Click it and Unblock the Notifications
