Latest Updates
-
Gandhi Jayanti 2026 Essay, Speech: गांधी जयंती पर ऐसे करें भाषण और निबंध की तैयारी, मिलेगा इनाम -
Pitru Paksha 2026: पितृपक्ष में खीर बनाते समय न करें ये गलती, नहीं तो नाराज हो सकते हैं पितर, जानें सही विधि -
Koffee With Karan 9: करण जौहर का ‘कॉफी विद करण’ 22 साल बाद होगा खत्म, जानें कब और कहां स्ट्रीम होगा आखिरी सीजन -
Jitiya Vrat 2026: कब है जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत? जानें सही तारीख, और नहाय-खाय से लेकर पारण तक का समय -
लाखों में बिकती है दुनिया की सबसे महंगी कॉफी, लेकिन बनाने का प्रोसेस जानकर फ्री में भी पीने से करेंगे तौबा! -
पाम ऑयल क्या होता है और इसे खाने से क्या नुकसान होते हैं? जानिए इससे शरीर पर क्या असर होता है -
October 2026 Vrat Tyohar List: नवरात्रि, दशहरा से करवा चौथ तक, यहां देखें व्रत-त्योहारों की पूरी लिस्ट -
जुबिन नौटियाल बने पापा, पत्नी ने दिया बेटे को जन्म, गणेश चतुर्थी पर घर आया नन्हा मेहमान -
'मन की बात' में PM मोदी ने बताया क्यों इतना खास है आंवला, जानिए इसके 5 जबरदस्त फायदे और सेवन का सही तरीका -
World Heart Day 2026: क्रॉनिक स्ट्रेस बन सकता है हार्ट अटैक और स्ट्रोक की वजह, डॉक्टर से जानें बचाव के तरीके
सफेद हो रहे बालों को कैसे करें फिर से काला

बालों का सफेद होना आज बहुत ही आम सी बात हो चुकी है। कई लोग जब शीशे के सामने अपने सिर पर हाथ फिराते हैं और जब उन्हें सिर में सफेद बाल दिखाई देता है तो, उनके माथे पर साफ चिंता की लकीरें झलकने लगती हैं।
प्रदूषण और तनाव की वजह से कम उम्र के लोगो को भी असमय सफेद होते हुए बालों की समस्या झेलनी पड़ रही है। सफेद बाल होने का मुख्य कारण है खराब खान-पान, बहुत सारी चिंता और अलग-अलग प्रकार के हेयर प्रोडक्ट्स का प्रयोग।
यदि आपको भी सफेद बालों की समस्या है तो आपको अपने बालों की केयर अभी से ही शुरु कर देनी चाहिये। बालों की सफेदी छुपाने के लिये कभी कभी हेयर कलर का प्रयोग नहीं करना चाहिये क्योंकि इससे बालों की जड़े कमजोर पड़ जाती हैं। इसलिये बोला जाता है कि घर की दवाई सबसे बेहतर होती है। तो आइये जानते हैं कुछ घरेलू उपचार हो आपके सफेद बालों को कर देंगे बिल्कुल काला।

अदरक
अदरक को घिस कर उसमें दूध मिला कर गाढा पेस्ट बनाएं। इस पेस्ट को अपने बालों में लगा कर 10 मिनट बाद सिर धो लें। इस विधि को हफ्ते में एक बार करें।

शहद
सिर से नहाने से पहले अपने बालों में शहद लगाएं और अपने ग्रे बालों को काला होते हुए देखें। ऐसा कई बार करने पर आपको अच्छा रिजल्ट मिलेगा।

नारियल तेल
शुद्ध नारियल तेल में थेाड़ा सा नींबू का रस मिलाएं और सिर में नहाने से 10 मिनट पहले लगा लें। इसके बाद सिर को साफ पानी से धो लें।

दूध
क्या आपको पता है कि गाय का दूध आपके सफेद बालो को काला बना सकता है? गाय का कच्चा दूध ले कर अपने बालों में एक दिन लगाएं। फिर हल्के गरम पानी और शैंपू से बालों को धो लें। ऐसा हफ्ते में एक दिन करें।

कडी पत्ता
कडी पत्ते रूखे-सूखे और सफेद हो रहे बालों के लिये बहुत अच्छा होता है। नहाने से पहले कडी पत्ते को पानी में डुबा लें और 1 घंटे के बाद उससे सिर धोएं।

दही
हिना और दही को 50:50 के अनुपात में मिला कर बालों में लगाइये। यदि इस घरेलू उपचार को हफ्ते में एक दिन कर के लगाया जाए तो बालों का रंग प्राकृतिक रूप से बदलने लगता है।

प्याज
प्याज को घिस कर उसके गूदे को सिर पर हफ्ते में 4 बार लगाइये। इससे बालों का रंग दुबारा वापस आ जाएगा और बालों में शाइन भी आएगी।

काली मिर्च
काली मिर्च के दानों को पानी में उबाल कर उस पानी को बाल धोने के बाद सिर में डालें। फिर जब अगली बार सिर धुलें तब ही इसे धोएं। लंबे समय तक बालों में रखने से यह असर दिखाती है।

आमला
आमला का प्रयोग प्राचीन काल से ही होता आ रहा है। बालों में शाइल लानी हो या फिर बाल मजबूत बनाने हों, आमला का पाउडर बहुत अच्छा होता है।

ब्लैक टी-कॉफी
सफेद हो चुके बालों को अगर आप ब्लैक टी या कॉफी के अर्क से धोएंगी तो आपके बालों का काला रंग वापस आने की संभावना है। ऐसा दो दिन में एक बार करें।



Click it and Unblock the Notifications
