Latest Updates
-
‘रामायण’ के ट्रेलर लॉन्च के दौरान रणबीर कपूर की घड़ी क्यों हुई वायरल? कीमत सुन उड़ जाएंगे होश, जानें खासियत -
लंबे समय तक बैठे रहने से रीढ़ की हड्डी को पहुंचता है नुकसान, डॉक्टर ने बताया इतने घंटे में ब्रेक जरूरी -
Imran Khan Net Worth: भारत छोड़ने के आदेश के बाद इमरान खान की संपत्ति का क्या होगा? जानें कितनी है नेटवर्थ -
ग्रेटर नोएडा के इस गांव में आज भी होती है रावण की पूजा, दशहरे पर दहन बल्कि शोक मनाते हैं लोग -
Shardiya Navratri 2026 Day 6: नवरात्रि के छठे दिन करें मां कात्यायनी की पूजा, जानें विधि, मंत्र, भोग और आरती -
National Boss Day 2026 Wishes: कभी गाइड करते...बॉस डे पर अपने बॉस का दिल से कहें शुक्रिया, भेजें ये खास संदेश -
क्रिएटिनिन क्या होता है? जानें स्वस्थ किडनी के लिए क्रिएटिनिन का नॉर्मल लेवल कितना होना चाहिए -
Durga Puja Pandals in Delhi NCR: ये हैं दिल्ली-एनसीआर के टॉप 10 दुर्गा पूजा पंडाल, इस नवरात्रि जरूर करें दर्शन -
बारिश में बाल झड़ना कैसे रोकें: कारण, देखभाल और जरूरी पोषक तत्व -
Ashtami Navami 2026 Date: अष्टमी और नवमी कब है? जानें सही तिथि, कन्या पूजन का शुभ मुहूर्त और महत्व
पुरुषों के लिए मजबूत और स्वस्थ बालों का राज
खूबसूरत, मजबूत और घने बाल ना केवल महिलाओं की ही चाहत होती है बल्कि पुरुषों के मन में भी कहीं ना कहीं होता है कि उनके बाल मजबूत और हमेशा काले बने रहें। अगर किसी के सिर के बाल साफ हो जाएं तो समझिये कि उनकी जिंदगी कितनी खराब हो जाती है। उसके अंदर हीन भावना बैठ जाती है कि अब वह चाहे जो कुछ भी कर ले, वह अब कभी भी अच्छा नहीं दिख सकता। बाल ना केवल कुदरत की देन हैं बल्कि इससे हमारे व्यक्तित्व में निखार भी आता है।
असमय सफेद होते हुए बालों को रोकने का आयुर्वेदिक उपचार
अगर आप पुरुष हैं और आप चाहते हैं कि आपके बाल हमेशा मजबूत और काले बने रहें तो, आपको कुछ बातों का खास ख्याल रखना होगा। लोग इस बात पर ध्यान नहीं देते कि उनके सिर पर धूल मिट्टी बैठ गई है और अब उन्हें अपने बालों को साफ कर लेना चाहिये। आप शायद इस चीज को बड़े ही हल्के में लेते होगें लेकिन बालों में धूल का बैठ जाना भी काफी नुकसानदायक साबित हो सकता है।
आइये जानते हैं कि आप अपने बालों की देखभाल कैसे कर सकते हैं और उसे टूटने से कैसे बचा सकते हैं।

बालों में कैमिकल का प्रयोग ना करें
बालों में रसायन का प्रयोग बहुत ही लिमिट में रह कर करने से बाल अच्छे दिखते हैं लेकिन अगर आप उनका अधिक प्रयोग करेगें तो बालों की जड़े नष्ट हो जाएंगी।

बालों में शैंपू
दो दिन में एक बार शैंपू करने की सलाह दी जाती है। इससे रूसी की समस्या कम होती है और बाल साफ होते हैं।

सिर पर टाइट टोपी ना पहने
अगर आप सिर पर टाइट टोपी पहनते हैं तो उससे वह तेज तेज आपकी खोपड़ी पर रगडे़गी जिससे आपके बाल और भी ज्यादा टूटेगें और उनकी जड़े कमजोर होगीं।

बालों को तौलिये से ना पोछें
अगर आप नहाने के बाद बालों को सुखाने के लिये तौलिये से जोर जोर रगड़ते हैं तो आप बहुत बड़ी गलती करते हैं। ऐसा करने से आपके बाल जड़ से टूट सकते हैं।

हेलमेट
हेलमेट ज्यादा पहनने से बालों में ज्यादा पसीना होता है जिसकी वजह से बाल लसलसे हो जाते हैं। इससे बालों की जड़े भी कमजोर हो जाती हैं और बाल टूटने लगते हैं।

बालों में तेल
सिर में रेगुलर तेल लगाने से बाल मजबूत बने रहते हैं और टूटते नहीं।

स्वस्थ लाइफस्टाइल रखें
एक अच्छी लाइफस्टाइल से आप अपने बालों को सुंदर और मजबूत बना सकते हैं। इसके लिये आपको स्मोकिंग छोड़नी होगी और अपने खान पान तथा व्यायाम पर पूरा ध्यान देना होगा।



Click it and Unblock the Notifications
