Latest Updates
-
Gandhi Jayanti 2026 Essay, Speech: गांधी जयंती पर ऐसे करें भाषण और निबंध की तैयारी, मिलेगा इनाम -
Pitru Paksha 2026: पितृपक्ष में खीर बनाते समय न करें ये गलती, नहीं तो नाराज हो सकते हैं पितर, जानें सही विधि -
Koffee With Karan 9: करण जौहर का ‘कॉफी विद करण’ 22 साल बाद होगा खत्म, जानें कब और कहां स्ट्रीम होगा आखिरी सीजन -
Jitiya Vrat 2026: कब है जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत? जानें सही तारीख, और नहाय-खाय से लेकर पारण तक का समय -
लाखों में बिकती है दुनिया की सबसे महंगी कॉफी, लेकिन बनाने का प्रोसेस जानकर फ्री में भी पीने से करेंगे तौबा! -
पाम ऑयल क्या होता है और इसे खाने से क्या नुकसान होते हैं? जानिए इससे शरीर पर क्या असर होता है -
October 2026 Vrat Tyohar List: नवरात्रि, दशहरा से करवा चौथ तक, यहां देखें व्रत-त्योहारों की पूरी लिस्ट -
जुबिन नौटियाल बने पापा, पत्नी ने दिया बेटे को जन्म, गणेश चतुर्थी पर घर आया नन्हा मेहमान -
'मन की बात' में PM मोदी ने बताया क्यों इतना खास है आंवला, जानिए इसके 5 जबरदस्त फायदे और सेवन का सही तरीका -
World Heart Day 2026: क्रॉनिक स्ट्रेस बन सकता है हार्ट अटैक और स्ट्रोक की वजह, डॉक्टर से जानें बचाव के तरीके
सिर में फोड़े-फुंसी होते हैं तो पढ़े ये उपाय
सिर पर कंघी करते वक्त अगर आपको हल्का सा दर्द या छूने पर फोड़े होने का एहसास हो रहा हो, तो इसे गंभीरता से लें। एक या दो बार की बात तो ठीक है, लेकिन जब सिर पर फोड़े-फुंसी होना आम बात हो जाए तब स्किन स्पेशलिस्ट को दिखाना ना भूलें। हो सकता है कि आपके सिर पर संक्रमण या त्वचा विकार हो गया हो। सिर पर बाल होने की वजह से हम छुपे फोड़े को देख नहीं सकते, लेकिन जब दर्द होता है तब हमें बेचैनी होना शुरु हो जाती है। तो अगर आपको भी सिर में फोड़े-फुंसी होने की शिकायत है तो, आपके लिये ये बातें कुछ काम आएंगी। ज़रा पढे़-

सिर में फोड़े-फुंसी होते हैं तो पढ़े ये उपाय
1. सिर पर फोड़े की पहचान- सिर में एक या दो बार फोड़े हो जाना आम बात है लेकिन जब यह रोजाना ही सिर पर दिखें तो आपको तुरंत ही डॉक्टर के पास जाना चाहिये। सबसे पहले तो फोड़ों के निकलने का कारण पता लगाना होगा। पहले स्टेप में विशेषज्ञ पस का सैंपल लेगा और फिर उसे देख कर दवा बताएगा।
2. संक्रमण- अगर सिर में संक्रमण है तो विशेषज्ञ आपको एंटीबायोटिक या एंटीफंगल दवाइयां देगा। इसके इलाज के लिये मेडिकेटिड शैंपू और साबुन भी आते हैं। सिर के मुंहसे से कैसे पाएं छुटकारा?
3. त्वचा विकार- कई लोगों की त्वचा संक्रमण और फोड़े-फुंसी के प्रकोप में जल्द आ जाती है। हो सकता है कि आपका पेट ना साफ होता हो या फिर इम्यून सिस्टम कमजोर होने के कारण ऐसा होता हो। आयुर्वेद के हिसाब से यह माना गया है कि पेट की गड़बड़ी कई रोगों की जड़ होती है।
4. तनाव- अगर आपके सिर में निकले फोड़ों का कारण ना तो संक्रमण है और ना ही त्वचा विकार, तब इसका एक मात्र कारण होता सकता है तनाव। तनाव दूर करने के लिये आपको खुद ही पहल करनी होगी, इसमें डॉक्टर आपकी सहायता नहीं कर सकता।
5. बालों की देखभाल- बालों की अच्छी देखभाल से आप अपने बाल को साफ रख सकती हैं। जब सिर पर फोड़ा या फुंसी हो , तब सिर पर तेल ना लगाएं नहीं तो पोर्स ब्लॉक हो जाएंगे। सिर पर कंघी करने वक्त सावधानी बरतें, नहीं तो चोट लग सकती है। अपनी स्कैल्प को साफ रखें।



Click it and Unblock the Notifications
